गंजापन आज कल की बढ़ती हुई समस्या है पहले लोगो के सिर एक उम्र के बाद गंजे होते थे लेकिन आज कल यंग ऐज में ही महिलाओ और पुरुषो के बाल इतने ज्यादा टूटते है की सिर गंजा दिखाई देने लगता है मतलब ये की जब सबसे अच्छा दिखने की जरूरत होती है तो हम गंजे पन का सामना कररहे होते है तो इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हमे हमारे ऊपर भी पूरी तरह ध्यान देना चाहिए और ऐसी आदते अपनानी चाहिए जिससे की समय से पहले हम गंजे पन की चपेट में ना आये और अगर आ चुके है तो अब हमे वापस ऐसा कुछ करना चाहिए जिससे जल्दी से नए बाल उगाये जा सके| वैसे तो पूरा सिर एक साथ गंजा नहीं होता है कई बार थोड़े से एरिया के बाल गायब हो जाते है और कई बार हम जो मांग बनाते है बालो की, वो बहुत ज्यादा हो जाती है, इस प्रॉब्लम को एलोपेशिया कहते है परन्तु डरने की कोई बात नहीं है क्यों की ऐसा होने पर भी बाल वापस उगाये जा सकते है| तो आइये जानते है कुछ ऐसे तरिके जिनको अपनाकर आप गंजेपन या एलोपेशिया से छुटकारा पा सकते है |


Table of Contents
1. गुड़हल के पत्तो से बना मास्क लगाकर गंजापन दूर करे –
सबसे पहले 8 -10 गुड़हल के फ्रेश पत्ते (या सूखे पत्तो का पाउडर भी ले सकते है),15-20 करी पत्ते, एक छोटा प्याज़ लेकर इन सबको साथ में पीसकर पेस्ट बना लीजिये अगर जरूरत लगे तो थोड़ा सा पानी मिला लीजिये और फिर इस पेस्ट में गुडहल के फ्रेश फ्लावर या फ्लावर का पाउडर (गुड़हल के फूलो का पाउडर मार्किट से खरीद सकते है) मिलाकर और फिर से ग्राइंड कर लीजिये और बिलकुल पतला पेस्ट तैयार कर लीजिये और फिर इस पेस्ट को गंजापन वाली जगह पर लगाए |पर ध्यान रहे की आप इस पेस्ट को साफ और सूखे बालो में ही लगाए |और हल्के हल्के मसाज करते हुए स्केल्प पर लगाए |
गुड़हल में एमिनो एसिड होता है जो बालो में करोटिन प्रोटीन को बढ़ाता है और जड़ो को मजबूत बनाता है और करी पत्ता में बीटा केरोटीन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया है जो बालो को पतले होने से बचाता है और प्याज़ में सल्फर की मात्रा बहुत अधिक होती है जिससे की बाल ज्यादा सफेद नहीं होते है और ये ब्लड सेर्कुलेशन को बढ़ाता है नए बाल उगना शुरू हो जाते है |

2. कलोंजी से बना हेयर मास्क –
दो चम्मच कलोंजी लीजिये और फिर एक चम्मच ओलिव ऑइल, एक चम्मच नारियल ऑइल और एक चम्मच केस्टर ऑइल मिलाये और फिर सब को अच्छे से मिक्स करके थोड़ी देर गर्म कीजिये जिससे की कलोंजी सभी आयल में घुल जाएगी और अब जब मिश्रण हल्का गर्म रह जाये तब आप इस मिश्रण से अपने बालो की स्कैल्प की मसाज करे और फिर थोड़ी देर गर्म तौलिया अपने सर पर लपेट ले जिससे की बालो की ज्यादा फायदा मिल सके |और फिर उसके बाद आप हेयर वाश करले |
इस मास्क से आपके बालो का टूटना बंद हो जायेगा और बाल मजबूत हो जाएगे, साथ ही नए बाल उगने शुरू हो जायेगे |

3. केस्टर आयल(अरंडी का तेल) से गंजापन दूर करे –
2 -3 चम्मच अरंडी का तेल ले |और फिर इसे गर्म करे अब जब ऑइल थोड़ा ठंडा हो जाये हल्का गुनगुना रह जाये तो आप इस आयल से बालो की जड़ो में अच्छे से मसाज करे और फिर आयल को पूरी रात अपने बालो में लगा रहने दे और सुबह हेयर वाश करले |केस्टर आयल को सप्ताह में तीन से चार बार जरूर लगाए जिससे की गंजेपन की प्रॉब्लम को बहुत जल्दी मिटा सके |
अरंडी का तेल बालो की जड़ो को मजबूत बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे बालो की ग्रोथ बढ़ जाती है |और नए बाल उग आते है |

4. गंजापन दूर करने के लिए रामबाण तेल –
गंजापन की समस्या से निपटने के लिए भृंगराज आयल, आवला आयल, ब्राह्मी आयल और शंख पुष्पी आयल को आपस में मिलाकर पकाये (ये सारे आयल मार्किट में या ऑनलाइन आपको बहुत आसानी से मिल जायेगे ) और अच्छे से गर्म होने के बाद फिर इस आयल को ठंडा करले अब जब आपको आयल बालो में लगाना हो तब हल्का गुनगुना करे और सिर में जिस जगह बाल उड़ गए है उस जगह पर हल्के हल्के मसाज करे आपके नए बाल उग आएंगे |
पर ध्यान रखे की मार्केट से कोई भी सुगंधित या केमिकल वाला आयल नहीं लेना है आपको इन सभी चीजों के शुद्ध आयल का ही उपयोग करना है |जिससे आपको गंजेपन की प्रॉब्लम में 100%लाभ मिलेगा |


भृंगराज आयल आसानी से इस लिंक से खरीदे |
आवला आयल इस लिंक से खरीदे |
ब्राह्मी आयल इस लिंक से खरीदे |
शंख पुष्पी आयल इस लिंक से खरीदे |
5. गंजे पन से छुटकारा पाने का रामबाण उपाय-
200 ML नारियल आयल ले और उसमे 200 ML गुडहल के पत्तो का रस मिलाकर पका ले और फिर ठंडा करके रख ले और फिर जब गंजे सिर पर लगाए तब इसमें प्याज़ का रस भी मिला ले और सिर पर मसाज करे इस आयल से आपके गंजे सर पर बाल उग जायेगे और बाल झड़ना भी बंद हो जायेगे |

ऊपर बताये गए सही तरिके प्राकृतिक है फिर भी अगर ज्यादा परेशानी हो तो अपने डॉक्टर से सलाह ले और अगर ये आर्टिकल आपके लिए उपयोगी है तो कमेंट जरूर करे | धन्यवाद |
