दो मुँहे बालो या रूखे बालो के लिए खास हेयर मास्क

HAIR
Share this Article with your friends -

अगर आपके बाल खूबसूरत होते है तो कहि भी जाने से पहले आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है लेकिन अगर बाल रूखे, दो मुँहे और बेजान होते है तो उनको सेट करने के लिए बहुत टाइम की जरूरत होती है इसीलिए आज हम ऐसे खास हेयर मास्क के बारे में जानेगे जिससे की बालो को हेल्दी और स्मूथ रखा जा सके और इन हेयर मास्क के लिए आपको पारलर में हजारो रूपये खर्चा करने की भी आवश्यकता नहीं है क्यों की हमारे बताये हुए मास्क को घर पर ही आसानी से और फ्रेश हेयर मास्क तैयार किये जा सकते है जो आपके बालो को बहुत हेल्दी बना देगा जिससे की आपको भी आपके बाल किसी सेलिब्रिटी के बालो से कम नहीं लगेंगे | तो आइये जानते है इन आसान और बहुत ही लाभदायक हेयर मास्क के बारे में –

Hair care tips

यह हेयर मास्क बिलकुल नैचरल है और हर टाइप के बालो के लिए उपयोगी है आप इन हेयर मास्क को बहुत ही कम खर्चे में घर पर बना सकते है और इनका यूज़ भी आसानी से कर सकती है|

1. कर्ली बालो के लिए केले का हेयर मास्क –

अगर आप कर्ली बालो की मालकिन है तो आपके लिए केले से बना हेयर मास्क बहुत ही लाभदायक रहेगा | केले का हेयर मास्क बनाने के लिए केले को अच्छे से मेश करके उसमे जैतून आयल और शहद मिलाये और अच्छे से मिक्स करे उसके बाद अपने साफ बालो में इस हेयर मास्क को अच्छे से जड़ो से सिरों तक लगाए और आधा घंटा लगा रहने दे फिर हेयर वाश कर ले |

इस मास्क से आपके बाल हायड्रेट होंगे और बालो में चमक आएगी |क्यों की केले में पोटेशियम अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है जो बालो पर अनोखा काम करता है और जैतून आयल में फैटी एसिड्स पाए जाते है साथ ही शहद बालो की कन्डिशनिंग करता है| इसलिए यह हेयर मास्क बालो को हेल्दी और स्मूथ बनाने के लिए बहुत ही फायदेमंद है |

2. लम्बे बाल चाहती है तो ये हेयर मास्क जरूर लगाए –

लम्बे बालो के लिए घर पर आसानी से इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में कोकोनट आयल ले और उसमे शहद मिलाये|और इस मिश्रण को अच्छे से अपने साफ और सूखे(शैम्पू से धो कर सुखाये हुए) बालो में जड़ो से सिरों तक अच्छी तरह लगाए |और मास्क लगाते समय बालो की मसाज करते हुए मास्क को लगाए जिससे की स्केल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाये |इस हेयर मास्क को आप 15 दिनों में एक बार यानि महीने में दो बार जरूर लगाए इससे आपके बालो को ग्रोथ बहुत बढ़ जायेगी और बालो में शाइनिंग आजायेगी |

अच्छा रिजल्ट पाने के लिए आप कोकोनट आयल की जगह बादाम आयल या जैतून आयल का भी उपयोग कर सकती है |

जैतून का आयल आसानी से इस लिंक से ख़रीदे |

बादाम का आयल आसानी से इस लिंक से खरीदे |

रॉ हनी आसानी से इस लिंक से खरीदे।

3. रूखे बालो के लिए हेयर मास्क –

अगर आपके बाल रूखे और बेजान है तो आप अवोकेडो का हेयर मास्क अपने बालो में लगाए जिससे की आपके बालो में चमक आ जाएगी और बाल हायड्रेट हो जायेगे |अवोकेडो का मास्क तैयार करने के लिए अवोकेडो में सेब का सिरका, ओट्स, और नारियल और दही को मिक्स करके हेयर मास्क तैयार करे और अपने गीले बालो में इस मास्क को 25 -30 मिनट के लिए लगाए और फिर मसाज करते हुए निकाल दे या धो ले |

या फिर 3-4 बड़े चम्मच दही में 4 बड़े चम्मच एलोविरा और 2 बड़ा चम्मच कोकोनट आयल या जैतून आयल मिक्स करके भी आप हेयर मास्क बनाये जिससे की बालो का रूखापन दूर होगा और बालो में शाइनिंग लौट आएगी |और बाल हेल्दी हो जायेगे |

इस हेयर मास्क को आधे घंटे अपने बालो में लगाए और फिर गुनगुने पानी और शैम्पू से धो ले |

4. ऑयली बालो के लिए हेयर मास्क –

ऑयली बालो के लिए अंडे का हेयर मास्क बहुत ही अच्छा रहता है |इस हेयर मास्क को बनाने के लिए अंडे में निम्बू का रस मिक्स कर लीजिये और फिर इस मास्क की हल्के मसाज करते हुए अपने गीले बालो की जड़ो से सिरों तक अच्छे से लगाए और कम से कम 40 मिनट तक लगा रहने दे और फिर शैम्पू से धो ले |यह मास्क खास ऑयली बालो के लिए है क्यों की अंडा विटामिन और फैटी एसिड्स से भरपूर होता है साथ ही बालो की कंडीशिनिंग भी करता है|और निम्बू बालो से अतिरिक्त तेल को सोखता है |

5. नार्मल बालो के लिए हेयर मास्क

नार्मल बालो को अगर शाइनियर और चमकदार बनाना है तो अवोकेडो, निम्बू का रस, जैतून आयल और शहद से बना हेयर मास्क अपने बालो में लगाए|इन सब चीजों से बना हेयर मास्क नार्मल हेयर या किसी भी टाइप के हेयर के लिए फ़ायदेमंग रहता है क्योकि अवोकेडो बालो को सीधा करता है ,निम्बू बालो को बैक्टीरिया फ्री रखता है और शहद और जैतून का आयल बालो में चमक लाते है और बालो की ग्रोथ को बढ़ावा देते है |इस हेयर मास्क को 45 -50 मिनट बालो में लगा कर रखे और फिर धो ले |आपको बहुत जल्दी रिजल्ट देखने को मिलेगा|

इसके अलावा मेहँदी और अंडे का मास्क भी नार्मल बालो के लिए बहुत गुणकारी होता है इससे बाल हेल्दी और शायनीयर बनते है।


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

1 thought on “दो मुँहे बालो या रूखे बालो के लिए खास हेयर मास्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *