तो आइये जानते है इन असरदार उपाय के बारे में…
(1) पहला उपाय – सब से पहले आप को थोड़ी अदरक लेनी है और उसे अच्छे से छील करके कद्दूकस कर लेना है अब उसके बाद थोड़ी सी लहसुन लेनी है, उसको भी छील करके पीस लीजिये। और अब एक बर्तन में एक कप पानी गर्म कीजिये और फिर उसमे अदरक और लहसुन के पेस्ट को डाल कर 10 min के लिए उबालिये, और फिर गैस बंद कर दीजिये।
अब इस उबले हुए मिश्रण को ठंडा करके छान लीजिये, (अगर मिश्रण ज्यादा है तो आप फ्रीज में 2 -3 दिन के लिए रख सकती है ) और अब आपकी बालो की लम्बाई के अनुसार 2 -3 चम्मच दूसरी कटोरी में लेकर उसमे 1 चम्मच नारियल का तेल मिला लीजिये और मिक्स कीजिये। और फिर इससे अच्छे से 20 -30 min अपने बालो की मसाज कीजिये। और फिर बाल धो लीजिये।
लेकिन इस मिश्रण की स्मेल स्ट्रांग होती है तो आप अपने बालो को निम्बू से धोइये।
इस टिप्स का उपयोग सप्ताह में 2 -3 बार करे ताकि आपके बालो की ग्रोथ जल्दी हो सके।



(2) दूसरा उपाय – सब से पहले एक आलू लेंगे और उसे छील कर उसका रस निकाल लेंगे, अब एक प्याज़ लेंगे और उसे भी छील कर उसका रस निकाल लेंगे। आलू में विटामिन C ,जिंक और आयरन होता है जो हमारे बालो की नरिशमेंट करता है और प्याज़ में पचुर मात्रा में सल्फर पाया जाता है जो हमारे बालो को लम्बा करता है।
अब हमे आलू के रस में 2 चम्मच प्याज़ का रस मिलाना है और इसके बाद एक चम्मच ऑलिव आयल (Olive Oil ) मिलाना है ऑलिव आयल से बालो में बहुत ही अच्छी चमक आती है (आप सिर्फ ऑलिव आयल भी बालो में लगा सकते है )
और अब तीनो को मिक्स करके अपने बालो की स्केल्प से लेकर बालो तक लगाए और अच्छे से मसाज करे और फिर 2 घंटे के लिए लगा रहने दे और फिर माइल्ड शैम्पू से धो ले। इसे आप सप्ताह में 2 -3 बार उसे करेगे तो आपको बहुत ही अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे।


