होली का कलर कैसे छुड़ाए, घरेलू उपाय और तरिके। How to get rid of Holi Colour , home remedies and methods

SKIN
Share this Article with your friends -

How to get rid of Holi colour- होली, रंगों का त्यौहार, जिसमे सभी एक ही रंग में रंग जाते है। चाहे बड़े हो या बच्चे सभी होली खेलने के लिए तैयार रहते है। और बड़ी धूम-धाम और मस्ती के साथ होली खेलते भी है।

HOLI KA COLOUR NIKALNE KE UPAY

लेकिन इस मस्ती-मस्ती में यह भूल जाते है की यह कलर लग जायेगा तो फिर इसको निकलने में बड़ी प्रॉब्लम हो सकती है।

इस आर्टिकल में आज हम इसी बारे में जानेगे की कैसे आप होली का कलर अपनी स्किन से फटाफट साफ कर सकते है।

1. बेसन और दूध-

स्किन से जल्दी से होली का कलर निकालने के लिए बेसन में निम्बू का रस और दूध मिलाकर अपने चेहरे और बाकि की स्किन पर भी लगाइये और मसाज कीजिये फिर 20 मिनिट लगाकर रखिये और फिर गुनगुने पानी से बेसन पैक को निकाल दीजिये।

2. खीरा और गुलाबजल-

खीरा का रस निकाल कर, गुलाबजल और एक चम्मच सिरका मिलाकर सब को अच्छे से मिक्स कीजिये। और इस तैयार पैक से स्किन के कलर को साफ कीजिये। यह स्किन का कलर साफ करके स्किन को साफ और तरोताजी बना देता है।

3. जौ का आटा और बादाम ऑइल-

जौ के आटे में बादाम ऑइल को मिलाकर अपनी कलरफूल स्किन पर लगाइये और स्क्रब कीजिये और फिर अपनी स्किन को क्लियर कीजिये।

4. कच्चा पपीता, दूध और मुल्तानी मिटटी-

दूध के साथ कच्चा पपीता पीस कर मिलाइये और साथ ही मुल्तानी मिटटी और दो-पांच बून्द बादाम आयल मिलाइये फिर अच्छे से मिक्स करने के बाद इस लैप को अपने फेस पर लगाइये और आधा घंटा लगा रख कर फिर चेहरे को धो लीजिये। यह स्किन से कलर को साफ कर देगा।

5. संतरे के छिलके का पाउडर और मसूर दाल-

दूध के साथ संतरे के छिलके के पाउडर, बादाम और मसूर की दाल को पीसकर पेस्ट बनाइये फिर इस लैप को अपने पुरे चेहरे पर लगाइये और मसाज कीजिये फिर आधा घंटा इस पैक को लगाकर रखिये और फिर फेस को वाश कर लीजिये। इससे स्किन से कलर को आसानी से निकाला जा सकता है और स्किन की रंगत को भी निखारा जा सकता है।

यह भी पढ़े-

ऑयली स्किन पर भूलकर भी ना करें इन चीजों का इस्तेमाल। Do Not Forget To Use These Things On Oily Skin

झुलसी हुई त्वचा को कैसे ठीक करें, गर्मियों में सनबर्न कैसे ठीक करें, घरेलु उपाय और तरिके। How To Cure Sunburn In Summer, Home Remedies And Methods


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

1 thought on “होली का कलर कैसे छुड़ाए, घरेलू उपाय और तरिके। How to get rid of Holi Colour , home remedies and methods

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *