गुलाबी और सॉफ्ट होठ हर किसी को पसंद होते है हर किसी की ख्वाहिश होती है की उनके होठ हमेशा गुलाबी बने रहे पर ऐसा हमेशा सम्भव नहीं हो पाता है| और आजकल मार्किट में होठों को गुलाबी और सॉफ्ट बनाये रखने के लिए कई तरह के लिप बाम मिलते है जो होठो को गुलाबी और कोमल बनाते है तो उनका उपयोग करके होठों को गुलाबी बनाया जा सकता है| लेकिन मार्किट में मिलने वाली लिप बाम में कई तरह के रासायनिक पदार्थो का प्रयोग किया जाता है जो होठो को नुकसान पहुंचा सकते है और इनको ज्यादा उपयोग करने से भी ये होठों को नुकसान पहुंचा सकते है और गुलाबी की जगह काला भी कर देते है मतलब धीरे धीरे हमारे होठो का रंग काला होजाता है| तो इसीलिए आइये जानते है घर पर लिप बाम बनाने के तरिके के बारे में जो की सुपर इफेक्टिव DIY लिप बाम साबित हो सकती है| और ये होममेड लिपबॉम आपके लिप्स को मॉइश्चराइज़्ड रखने के साथ ही उन्हें हिल करने में भी मददगार साबित होंगे|

Table of Contents
ऐसे बनाये 5 होममेड लिपबाम-
1. बीटरूट लिपबाम बनाने का तरीका-
चुकंदर यानि बीटरुट से बना लिपबॉम आपके काले होठो के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा| यह आपके होठों को नैचुरली गुलाबी बनाएगा, तो आइये जानते है बीटरूट लिपबॉम बनाने के तरिके के बारे में –

आवश्यक सामग्री –
1. एक चुकंदर|
2. नारियल तेल|
3. एक साफ कंटेनर या शीशी|
विधि-
1. सब से पहले एक चुकंदर का रस निकाल कर इस रस को छान ले|
2. अब इस चुकंदर के रस में थोड़ा नारियल तेल मिलाकर मिक्स कर ले |
3. और अब एक साफ कंटेनर या छोटी शीशी में स्टोर करले और फ्रीज में रख दे |
4. अब आपकी लिप बाम तैयार है, आप जब चाहे इसका यूज़ गुलाबी होठों के लिए कर सकती है |
2. शहद से लिपबाम बनाने का तरीका –
शहद से लिपबाम बनाना बहुत ही आसान है,जब भी आपको अपने होठो के लिए नेचुरल लिपबॉम की जरूरत हो तो इस लिपबाम को बनाये |आइये जानते है हनी लिपबॉम बनाने का तरीका –

आवश्यक सामग्री –
- एक बड़ा चम्मच मोम|
- एक्स्ट्रा वर्जिन बादाम या नारियल तेल|
- एक छोटा चम्मच शहद|
- विटामिन E के दो कैप्सूल|
- एक साफ और सूखा कंटेनर|
विधि-
- सब से पहले एक बाउल में मोम को पिघलाए,जब तक की मोम आधा रह जाये|
- अब इस मोम में नारियल तेल और शहद डालें|
- अब सभी इंग्रेडिएंट्स को अच्छे से मिक्स करे या ब्लेंड करले |
- अब इस ब्लेंड किये हुए मिश्रण में विटामिन E के दो केप्सूल डाले |
- और ठंडा होने पर पुराने लिपबॉम कंटेनर या न्यू कंटेनर में स्टोर करले|
- अब आपका हनी लिपबाम तैयार है, जब भी होठ रूखे हो जाये आप इसे इस्तेमाल करे|
3. शिया बटर लिप बाम बनाये –
शिया बटर रूखे होठो के लिए बेस्ट होता है और इस बाम को बनाना भी आसान होता है , तो आइये जानते है शिया बटर लिपबाम बनाने का तरीका –

आवश्यक सामग्री –
- एक बड़ा चम्मच शिया बटर|
- एक बड़ा चम्मच बी-वेक्स |
- एक चम्मच नारियल तेल|
- एक चम्मच शहद|
- लेमन एसेंशियल आयल|
- एक साफ कंटेनर|
विधि-
- एक डबल बाइलर में शिया बटर, वैक्स और नारियल तेल को मिलाकर गर्म करे|
- जब ये पिघल जाये तो इसमें शहद डालें और तीन से चार ड्रॉप्स लेमन एसेंशियल ऑइल की डाले|
- अब इन सब के ठंडा होने पर इस मिश्रण को एक कंटेनर में भर कर स्टोर करले|
- अब जब भी आपके होठों को मॉइश्चराइज़र की जरूरत हो आप इसे इस्तेमाल करे |
4. चॉकलेट लिपबाम –
घर पर अगर लिप बाम बनाना है तो चॉकलेट लिप बाम को कैसे भुला जा सकता है यह आपका फेवरेट लिप बाम हो सकता है|तो आइये जानते है चॉकलेट लिप बाम बनाने का तरीका –

आवश्यक सामग्री –
- दो चम्मच वाइट बी-वैक्स|
- एक चम्मच कोको पाउडर|
- दो चम्मच स्वीट आलमंड ऑइल|
- एक साफ कंटेनर|
विधि-
- स्टोव पर डबल बायलर में वैक्स को पिघलाए|
- और फिर इसमें कोको पाउडर डालकर हिलाते रहे जब तक की कोको पाउडर अच्छे से मिक्स ना हो जाये |
- अब आलमंड ऑइल मिलाये और फिर से मिक्स करे|
- अब इस मिश्रण को ठंडा होने दे और फिर साफ कंटेनर में स्टोर करले |
- अब आपकी लिप बाम तैयार है| आप जब चाहे अपने होठों को मॉइश्चराइज़ करले |
5. गुलाब की पत्तियों का लिपबाम –
गुलाब होठों को गुलाबी बनाने के काम आता है और होठो के लिए रोज लिपबाम बनाना बहुत ही आसान है आइये जानते है लिपबाम बनाने का तरीका –

आवश्यक सामग्री-
- दो से तीन चम्मच नारियल तेल|
- 10 गुलाब की सुखी पत्तिया|
- एक बड़ा चम्मच वेनिला एक्सट्रेक्ट|
- एक बड़ा चम्मच स्वीट आलमंड ऑइल|
- दो चम्मच शिया बटर|
- दो चम्मच बी-वैक्स|
विधि-
सभी सामग्रियों को एक नॉनस्टिक पैन में डालें|
अब धीमी आंच पर सभी सामग्रियों को गर्म करे जब की सब अच्छे से पिघल न जाये|
अब गुलाब की सुखी पत्तियों की डालें और चलाये|
अब पुरे मिश्रण को एक कंटेनर में बंद करके रख दे, और ठंडा होने दे|
अब आपकी लिप बाम तैयार है| आप इसे फ़टे होठों के लिए इस्तेमाल करे |
ये हो गए घर पर लिप बाम बनाने के आसान से तरिके| लेकिन इनको बनाना तो बहुत आसान है पर इनको ज्यादा टाइम के लिए स्टोर रखना पॉसिबल नहीं होता है इसलिए आप इन्हे बनाये और एक सप्ताह तक उपयोग करले और इन लिपबाम को फ्रीज़ में ही रखे जिससे ये जल्दी बिगड़े नहीं | क्योकि इन लिपबाम में कोई भी प्रिज़र्वेटिव्स का उपयोग नहीं हुआ है तो इनको ज्यादा टाइम स्टोर नहीं किया जा सकता है |आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद|
