Monsoon Makeup Tips – गर्मियाँ लगभग ख़त्म होने ही वाली है और मॉनसून की सीजन स्टार्ट होने वाली है, और अब इस हरे-भरे और सुहाने मौसम में अपने चेहरे के लुक को मनमोहक बनाये रखना एक चैलेंज होता है। क्योकि इस मौसम में नमी बहुत ज्यादा होने से स्किन से सारा मेकअप निकल जाता है।

और ऐसा भी हो सकता है की रेड्डी होकर जरूरी काम से जा रहे हो और बिच में बारिश आपके सारे मेकअप को धो डाले।
क्योकि इस मौसम में उन सभी महिलाओँ को मेकअप के बिगड़ने का डर सताता है, और अगर आप भी चाहती है की आपका मेकअप बारिश में भी लम्बे समय तक टिका रहे तो इन उपायों को जरूर आजमाए –
Table of Contents
फर्स्ट टिप –
मेकअप से पहले अपनी स्किन को अच्छे से साफ कीजिये, फिर आइस क्यूब से अपने चेहरे पर मसाज कीजिये, ऐसा करने से चेहरे पर पसीना नहीं आएगा और मेकअप लम्बे समय तक टिका रहेगा।
गर्मी की वजह से जांघो का छीलना कैसे ठीक करें। How To Cure Peeling Of Thighs Due To Heat
सेकंड टिप –
स्किन की अच्छे से क्लीनिंग, टोनिंग करने के बाद मॉइशराइज़र लगाए, फिर वाटरप्रूफ प्राइमर जो की क्रीम बेस्ट हो, उसको लगाए। इसके बाद बहुत ही हल्का सा फाउंडेशन लगाए।
थर्ड टिप –
मॉनसून में आँखों के मेकअप को बहुत ही लाइट रखना चाहिए। आप आँखों पर हल्का सा लाइनर और हल्का आईशैडो भूरे रंग का लगाइये। अगर मस्करा लगाना चाहती है तो वाटर प्रूफ और ट्रांसपेरेंट मस्करे का इस्तेमाल कीजिये, इससे पलकों को अच्छा शेप मिल जायेगा।
फोर्थ टिप –
मॉनसून में आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल ना करते हुए आप अपनी ऊँगली से आईब्रो को शेप दीजिये और अगर आप चाहे तो थोड़ा सा वैसलीन अपनी आइब्रो पर लगाकर शेप दे सकती है। और बारिश में काजल पसीने और बारिश से फेल सकता है इसलिए काजल ना लगाए तो सही रहेगा।
फिफ्थ टिप –
मॉनसून की सीजन में लिपस्टिक भी हल्के शेड की ही लगाइये। और अगर आप लिप्स को ग्लॉसी बनाना चाहती है तो लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कीजिये। और लिपस्टिक को लम्बे समय तक टिकाये रखने के लिए लिपस्टिक के दो कोट लगा सकती है।
यह भी पढ़े –

1 thought on “मॉनसून में मेकअप को लम्बे समय तक कैसे टिकाये। How to make makeup last longer in monsoon”