क्या आपको भी जापान की महिलाओं की भांति सुंदर और चिकनी स्किन की जैसी स्किन चाहिए और क्या आप भी जापान की महिलाओं की तरह हमेशा सुंदर और जवान स्किन पाना चाहती है, तो आप इस आर्टिकल को एक बार जरूर पढ़े, इसमें जापान की महिलाओ की खास जापानीस होममेड ब्यूटी टिप्स बताई गयी है।

हम सभी को जापान की महिलाओं की खूबसूरती और दूध जैसी साफ और गोरी त्वचा बहुत ही लुभाती है, और हम सोचती है की ऐसी साफ, गोरी, कील-मुँहासे, ब्लैकहैड और दाग़-धब्बों से मुक्त स्किन हमारी भी हो। तो ये आपके लिए भी पॉसिबल हो सकता है, आपको बस जापान की होममेड ब्यूटी टिप्स अपनानी होगी।
Camellia Oil Benefits And Side Effect | केमेलिया ऑइल के फायदे स्किन और बालों के लिए
वैसे तो जापान की महिलाओ को भी हमारी ही तरह फाइन लाइंस, ब्लैकहैड और कील-मुंहासो की समस्या होती है, लेकिन जापान की महिलाये इन समस्याओ का क्विक उपाय करती है और बहुत जल्दी ही स्किन को बेदाग़ बना लेती है।
Table of Contents
1. जापानी स्किन केयर में सब से पहले आते है सफेद चावल-
जापान की महिलाये सब से पहले सफेद चावल का उपयोग अपने निखार को दोगुना करने और दाग़-धब्बे को जल्दी से खत्म करने के लिए उपयोग करती है। सफेद चावल स्किन को एक्सफोलिएट करके स्किन को तुरंत निखार देते है।
जापान की तरह राइस क्रीम (चावल की स्किन वाइटनिंग क्रीम) बनाने का तरीका-
- एक बर्तन में दो चम्मच चावल लेकर उसमें एक कप पानी मिलाये।
- फिर धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दे।
- चावल के सब पानी कट जाने और चावल के गाड़े हो जाने पर बर्तन को गैस बंद करके उतार लें।
- अब चावल में दो से तीन चम्मच गुलाबजल मिलाये और फिर अच्छे से चावल को फेट लें।
- और फिर आप चावल को मिक्सी में पीस ले, जिससे की चावल अच्छे से मिक्स हो जाये।
- अब इस चावल के पेस्ट को छलनी से छान लें, आपको इस गाड़े पेस्ट को छानने में थोड़ा टाइम लगेगा।
- अब इस छनि हुई क्रीम में दो चम्मच दूध मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- फिर एक चम्मच नारियल का तेल मिलाये और अच्छे से मिक्स कीजिये।
- फिर एक चम्मच ओलिव ऑइल मिलाये और फिर अच्छे से मिक्स कीजिये।
- ध्यान रखिये की सभी चीजों को अलग-अलग डालकर ही मिक्स करना है।
चावल की वाइटनिंग क्रीम को इस्तेमाल करने का तरीका-
अब आप तैयार हुई क्रीम को सेट होने के लिए तीन-चार घने रख दे, और फिर दिन में दो बार इस क्रीम का उपयोग करें।
चावल की वाइटनिंग क्रीम के फायदे-
- यह क्रीम आपकी स्किन के सारे दाग़-धब्बे मिटा देती है। और समय से पहले बुढ़ापे का आना रोकती है।
- यह क्रीम आपकी स्किन में गजब का निखार लाती है।
- यह क्रीम आपकी स्किन की फाइन लाइंस, रिंकल्स, झाइयाँ सब ख़त्म करके आपको उज्जवल चेहरा देती है।
- यह क्रीम लगाने से आप जवान मुखड़े की मालकिन हो जाएगी।
2. जापान की महिलाओं की खूबसूरती का कारण है फेशियल मसाज ऑइल-
जापान की महिलाये 50 की उम्र में 30 की दिखने के लिए फेस की मसाज हर्बल ऑइल्स से करती है, जिससे फेस की गंदगी निकल जाती है और उन का फेस चमकदार हो जाता है। ऑइल्स लिपोफिलिक और विटामिन्स से भरपूर होते है जो स्किन से टॉक्सिन की निकाल देते है मॉइशराइज़ करके सॉफ्ट बना देते है। जापान की अधिकतर महिलाये केमेलिया आयल इस्तेमाल करती है जो की स्किन की झुर्रियों और बारीक़ लाइंस को हटाता है।
3. जापानी महिलाओं की खूबसूरती का राज है ग्रीन टी-
जापानी महिलाये हमेशा ग्रीन टी पीना पसंद करती है, और ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो मेटाबोलिज़्म की प्रक्रिया को बढ़ाते है जिससे जापानी महिलाये तंदरुस्त रहती है और इसी तंदरुस्ती की वजह से उनकी स्किन ग्लो करती है। और फिर ग्रीन टी बैग को फेकने की बजाय स्किन के लिए इस्तेमाल करती है।
4. जापान महिलाये ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल को अवॉयड करती है-
जापान की महिलाये किसी भी नये ब्यूटी प्रोडक्ट्स को जल्दी से इस्तेमाल नहीं करती है, वे अपने स्किन को स्वस्थ रखने के लिए नेचुरल एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करती है और अपने भोजन पर विशेष ध्यान देती है, जिससे की अंदर से स्वस्थ रहे और बाहर से सुंदर दिखे।
रूखे बालों के लिए बेस्ट कंडीशनर | Best Conditioner For Dry Hair- 2021
Camellia Oil Benefits And Side Effect | केमेलिया ऑइल के फायदे स्किन और बालों के लिए

3 thoughts on “Japan Skin Care Routine | जापान ब्यूटी टिप्स”