
Table of Contents
1. केला-
मानसून में केला चेहरे पर ज़बरदस्त निखार लाता है ,आप पका केला मैश कर के उस में थोड़ा सा निम्बू और शहद मिलाये | और इस पैक को अच्छी तरह चेहरे और गर्दन पर लगाए और सूखने पर धो ले | ये आप को नमी से होने वाले इन्फेक्शन से बचाएगा |
2. टमाटर-
दूसरा तरीका है टमाटर, जी हां! ये आप की स्किन में निखार लाने में बहुत मदद कर सकता है , इसके लिए आप को टमाटर का रसीला भाग अपनी स्किन पर लगाना है और सूखने तक रखना है और फिर चेहरा धो लेना है, आप को आपकी स्किन काफी बेहतर नजर आएगी |
3. एलोविरा-
एलोविरा के बारे में तो हम सब जानते ही है ,तो एलोविरा को सीधे पत्ती द्वारा उपयोग कर सकते है या एलोविरा जेल भी उपयोग कर सकते है ,दोनों ही तरिके से यह आप क चेहरे में नई जान डाल देगा l
4. टोनिंग-
टोनिंग – यह एक बेस्ट उपाय है स्किन को ग्लोइंग करने के लिए l इस के लिए आप एक अच्छा टोनर यूज़ कर सकती है , जिससे की आपकी स्किन के पोर्स ओपन होंगे और स्किन ज्यादा मॉइस्चर ले पायेगी l
5. डाइट-
अब सब से लास्ट और कारगर उपाय है सही और हेल्थी डाइट l जो की हर किसी के लिए इम्पोर्टेन्ट होती है l इस लिए बारिश की सीजन में स्पाइसी और बाहर के खाने से बचे और विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर डाइट ले जो की आप की स्किन को भरपूर पोषण दे सके l
ऊपर के तरीको से मानसून में भी स्किन को शाइनियर रखा जा सकता है और अगर इस आर्टिकल में कुछ कमी रह गयी है तो आप कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे | इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद |
