पर अब हम भी चाहते है की हमारे बाल भी सिल्की, शाइनी और चमकदार हो जाये। क्यों की शाईनी बाल पाने की इच्छा किस की नहीं होती चाहे वह स्त्री हो या पुरुष सब को चमकदार बाल की चाहत होती है पर आज कल नैचुरली ऐसे बाल बहुत कम लोगो में देखने को मिलते है।
पर निराश होने की जरूरत नहीं है क्यों की हम अभी भी हमारे बालो की थोड़ी – सी केयर करके उनको घना, खूबसूरत, लम्बा, चमकदार बना सकते है ,वो भी बिलकुल प्राकृतिक तरिके से ,बालो को किसी तरह का नुकसान पहुचाये बिना और घर पर ही आसानी से।
Table of Contents
तो आइये जानते है बालो को चमकदार बनाने की कुछ विधियों के बारे में –
आमला –
अगर बाल बहुत रूखे है तो आमला, रीठा, और शिकाकाई के पाउडर का लैप लगाए या इन तीनो पावडर को पानी में उबाल ले और ठंडा होने पर बालो में लगाले और 1 घंटे बाद धो ले। ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार जरूर करे, आप देखेंगे की एक महीने में आपके बालो में चमक आ जायेगी।
हिना –
हिना पावडर में आमला, रीठा, शिकाकाई का पावडर मिला ले और 1 घंटा गलने के लिए रख दे और फिर पुरे बालो में लगाए इससे आपके बालो में नैचुरली चमक आजायेगी हिना का प्रयोग 15 दिन में एक बार अवश्य करे।
अंडा –
अंडे में फास्फोरस, जिंक, सेलेनियम, आयरन, सल्फर आदि बालो के लिए आवश्यक तत्व पाए जाते है, ये सभी तत्व बालो को हर प्रॉब्लम से बचाते है, और ये बालो को मोटा भी बनाता है आप अंडे का मास्क लगाकर बालो को चमकदार और खूबसूरत बना सकती है अंडे में थोड़ा सा जैतून का आयल भी मिला ले इससे आप का हेयर मास्क और भी असरकारक हो जायेगा। मास्क को एक घंटे तक लगाकर रखे और फिर पानी से बालो को धो ले।
सेब का सिरका –
सेब का सिरका बालो की बहुत अच्छे से कंडीशनिंग करता है ये सर में जमे हुए सारे मैले तत्वों को बाहर करता है और बालो को पोषण देकर नई चमक लाता है , पानी और सिरके को बराबर मात्रा में मिला कर बालो में लगाए।
शहद –
शहद बालो को पोषण देता है और शहद के साथ अंडे की जर्दी मिला ली जाये तो ये दुगना असर करता है इससे बालो को जरुरी प्रोटीन ‘केरोटीन’ मिलता है। इससे बालो को बहुत फायदा होता है और बाल हैल्थी होते है।
एलोविरा –
एलोविरा को हम चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए तो उपयोग करते ही है पर यह बालो की सुंदरता में भी लाभदायक है ,एलोविरा का रस निकाल कर बालो की स्कैल्प में लगाए, इससे बाल स्वस्थ होंगे इसको बालो में लगाके एक घंटा रहने दे फिर धो ले।
नारियल तेल –
सभी नुस्खे आजमाने के साथ हमे नारियल आयल को नहीं भूलना चाहिए क्यों की नारियल का तेल बालो की हर तरह से देखभाल करता है ,नारियल तेल की रोजाना मसाज से बालो की हर प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है इसलिए रोजाना कम से कम 15 मिनट गुनगुने नारियल आयल से सिर की मसाज करे।
और भी इसी तरह के आसान और घरेलू उपाय जानने के लिए जुड़े हमसे रहे | और अपनी राय कमेंट करे | धन्यवाद |








