Mint Face Pack– गर्मियों में चेहरे की रंगत बिगड़ जाती है। और धुप और पसीने की वजह से स्किन बहुत बिगड़ जाती है ऐसे में पुदीना के फेस पैक स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते है।

गर्मी में चेहरे पर कई तरह की प्रॉब्लम हो जाती है, जिससे चेहरा ख़राब लगने लगता है, गर्मी में स्किन की हेल्थ सुधारने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए पुदीना फेस पैक बहुत फायदेमंद होते है।
गर्मियों के लिए और सनटैन हटाने के लिए खास तरिके और उपाय। Suntan Removal Home Remedies
पुदीना में फाइबर, विटामिन A, मैगनीज़ और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते है, जो स्किन प्रॉब्लम्स के लिए बहुत फायदेमंद होते है।
आइये जानते है पुदीना फेस पैक बनाने के तरीको के बारे में-
Table of Contents
1. डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए पुदीना पैक-
- पुदीने का पैक बनाने के लिए पुदीने के पत्तों को पीस लीजिये, और इसमें एक चम्मच ओट्स, कुछ खीरे के टुकड़े कद्दूकस करके, शहद और दूध मिला लीजिये।
- फिर इस तैयार स्क्रब से स्किन पर मसाज कीजिए।
- फिर साफ पानी से चेहरे को धो लीजिये, इससे स्किन साफ और ग्लोइंग बन जाएगी।
- इस स्क्रब के बाद आपको फ्रेशनेस महसूस होने लगेगी।
2. ऑयली स्किन के लिए पुदीना पैक-
गर्मी में अगर आपकी स्किन पर बहुत ज्यादा ऑयली हो रही है तो पुदीने के साथ मुल्तानी मिटटी का पैक आपकी ऑयली स्किन के लिए बेस्ट रहेगा।
- पुदीने और मुल्तानी मिटटी का पैक बनाने के लिए आपको पुदीने की पत्तियों को पीस कर दो चम्मच मुल्तानी मिटटी, शहद और एक चम्मच दही के साथ मिलाइये।
- फिर इस पैक को अपने फेस पर लगाइये।
- और 15 मिनिट तक लगाकर रखने के बाद पानी से चेहरे को धो लीजिये।
3. डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए पुदीना पैक-
- डार्क सर्कल्स को जल्दी से ठीक करने के लिए पुदीने की पत्तियों को पीस कर इसमें सौंफ पाउडर और एलोवेरा जेल मिलाकर पैक बना लीजिये।
- फिर इस पैक को रोजाना 15 दिनों तक रात को लगाकर सो जाये।
- आपके डार्क सर्कल्स लाइट हो जायेगे।
4. एक्ने और दाग-धब्बों के लिए पुदीना पैक-
- स्किन से एक्ने और दाग-धब्बों को हटाने के लिए पुदीने को पीस कर इसमें हल्दी मिला लीजिये।
- फिर थोड़ा गुलाबजल मिलाकर इस पैक को अपने चेहरे पर लगाइये और 15 मिनिट रखिये।
- फिर धो लीजिये। इससे आपके चेहरे पर चमक आएगी।
5. सनबर्न से प्रोटेक्शन के लिए पुदीना पैक-
- पुदीना, तुलसी और नीम की पत्तियों को बराबर मात्रा में लेकर दही से साथ पीस लीजिये।
- अब आधे घंटे के लिए इस पैक को अपने फेस पर लगाइये और फिर पानी की सहायता से रब करते हुए निकाल दीजिये।
यह सभी पैक नैचुरली स्किन प्रॉब्लम को हटाने के लिए मददगार हो सकते है। आप इनका आसानी से इस्तेमाल कर के स्किन कूल और फ्रेश बना सकती है। लेकिन अगर आपको बताये गए इंग्रेडिएंट्स से किसी प्रक्रार की एलर्जी की संभावना हो तो आप उसे इस्तेमाल ना करें। और अगर आपकी प्रॉब्लम ज्यादा है तो पहले आप डॉक्टर से सलाह ले बाद में होमेरेमिडी अपनाये।
और इसी प्रकार की ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहे Kamalkitips.com से धन्यवाद।

2 thoughts on “पुदीना फेस पैक। Mint Face Pack in Summer for Glowing and Refresh Skin”