गर्मियों के लिए और सनटैन हटाने के लिए खास तरिके और उपाय। Suntan Removal Home Remedies

SKIN
Share this Article with your friends -

Home Remedies for Suntan- धुप से होने वाली स्किन की टैनिंग और धूल-मिटटी को हटाकर स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए असरदार है ये उपाय।

साल भर के सभी मौसम में मिलाकर जितना स्किन डल नहीं हो पाती है उतना केवल गर्मी के मौसम में एक घंटे की धुप ही स्किन को जला देती है। और इसी मौसम में स्किन पर सब से ज्यादा धूल-मिटटी और सूरज की तेज़ धुप लगती है। और धुप का सामना सब से ज्यादा चेहरे को करना पड़ता है। इसलिए आप अपनी यह आदत बना ले की धुप में जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाए।

Homemade Remedies For Suntan

और अगर फिर भी आपके चेहरे पर जिद्दी सनटैन हो गया है तो आप अपने चेहरे पर कुछ खास होममेड रेमेडीज अपनाकर अपनी स्किन का कलर फिर से गोरा कर सकती है यानि इन होममेड उपायों की मदद से आपकी स्किन का सनटैन फटाफट गायब कर सकती है।

सनटैन को जल्दी से हटाने के लिए फेस पैक-

1. बेसन, हल्दी और मुल्तानी मिटटी फेस पैक-

जल्दी से स्किन टैनिंग को ठीक करने के लिए एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच मुल्तानी मिटटी और आवश्यकता अनुसार (पैक बनाने के लिए) दही मिलाकर सभी चीजों को मिक्स कीजिये और फिर 30 मिनिट के लिए इस पैक को लगाइये और फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये। इस पैक का सप्ताह में दो बार भी इस्तेमाल कर सकते है। और अपनी स्किन को निखार सकते है।

2. दूध और संतरे का छिलका-

संतरे के छिलके को पीस लीजिये और इस में दो चम्मच दूध मिलाइये। और 10-15 मिनिट के लिए अपने चेहरे पर लगाइये और फिर पानी से धो लीजिये। स्किन से सनटैन हटाने का ये बेस्ट उपाय है। लेकिन अगर आपको इस पैक से स्किन में जलन होती है तो आप इसे नहीं लगाए।

3. पपीता और शहद-

पपीता का गुदा और शहद को बराबर मात्रा में लेकर मिक्स कर लीजिये और फिर 20 मिनिट के लिए पुरे फेस पर अच्छे से लगाइये फिर पानी से फेस धो लीजिये। इस पैक का सप्ताह में एक से दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. केले और दूध का पैक-

आधा पका हुआ केला और दो चम्मच दूध लेकर अच्छे से मिक्स कीजिये, फिर इसमें एक चम्मच निम्बू का रस भी मिलाइये और फिर अच्छे से मिक्स कीजिये। अब इस पैक को अपने फेस पर लगाइये और 20 मिनिट लगाइये फिर ठन्डे साफ पानी से चेहरे को धो लीजिये। सनटैन हटाने के लिए दो से तीन बार इस पैक को लगाइये।

5. निम्बू और शहद-

निम्बू के ब्लीचिंग एजेंट स्किन की टैनिंग हटाने के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है, इसलिए एक निम्बू का रस निकाल कर इसमें शहद मिलाइये और गाढ़ा पेस्ट बनाइये। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाइये और फिर 20 मिनिट बाद पानी से धो लीजिये। इस पैक को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कीजिये।


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

2 thoughts on “गर्मियों के लिए और सनटैन हटाने के लिए खास तरिके और उपाय। Suntan Removal Home Remedies

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *