आवश्यक सामग्री –
मैदा – 2 कप ( 250 ग्राम )
सूजी – एक चौथाई ( 50 ग्राम )
दही – आधा कप
आलू – 3 ( उबाल कर छील ले )
बेकिंग सोडा – 1/4 छोटी चम्मच से कम
तेल – 2 चम्मच
नमक – आधी छोटी चम्मच
तेल – भठूरे तलने के लिए
विधि – ( जल्दी से भठूरे बनाने की विधि )
सब से पहले आलू को बारीक़ कदूकस कर लीजिये।
अब नरम आटा लगाने के लिए एक बड़े प्याले में मैदा लीजिये और इसमें सूजी दही बेकिंग सोडा नमक तेल और कद्दूकस किये हुए आलू मिला करके अच्छे से मिक्स कर लीजिये। और अब थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूँथ लीजिये।
इसके बाद हाथो पर तेल लगाकर अच्छे से आटे को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये। और फिर आटे को 15 -20 min सेट होने के लिए रख दीजिये।
अब गुंथे हुए आटे को एक बार फिर हाथो पर तेल लगाकर चिकना कर लीजिये। और हाथो पर थोड़ा थोड़ा सूखा मैदा लगाकर लोइया बनाकर रख दीजिये और कड़ाई में तेल भी गर्म होने के लिए रख दीजिये।
भटूरा बेलना –
अब चकले और बेलन पर थोडा सा तेल लगाकर एक लोई को बेलिए, और बेलते हुए लोई सिकुड़ जाती है तो आप इसे पराठे जितना बेलिए और भटूरा अगर सिकुड़ रहा है तो उसे उठा उठाकर बेलिए या चकले को ही घुमाते जाइये और बेलिए।
भटूरा तलना –
जब कहाड़ी में तेल अच्छे से गर्म हो जाये तो आप बेले हुए भठूरे को कड़ी में डाल दीजिये और उसे हल्का सा दबाकर फुला लीजिये और फिर पलट दीजिये। और फिर भटूरा दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये।
और फिर नैपकिन बिछी प्लेट में निकल कर गर्मागर्म भठूरे परोसिये।
