Share this Article with your friends -
फ्रेंड्स हम सब फेस को गोरा करने के लिए क्या कुछ नहीं करते है और सारा ध्यान फेस पर ही देते है पर एक मुख्य चीज पर हम ध्यान देना भूल जाते है जो है हमारी गर्दन। जी हां फ्रेंड्स अगर गर्दन साफ और गोरी यानि फेस से मैच नहीं होगी तो फिर चेहरे को चाहे कितना भी गोरा कर ले आप सुंदर कभी नहीं दिख पाएंगे।
तो आइये आज हम हमारी गर्दन को साफ करेंगे और इसकी रंगत निखारेंगे। कुछ आसान से घरेलू उपाय करके –
गर्दन को गोरा करने की प्रोसेस को हम दो स्टेप में करेंगे –
1 Step – पहली स्टेप में हम स्क्रब करेंगे। स्क्रब करने के लिए एक टमाटर को आधा काट लीजिये, टमाटर में लाइकोपीन नाम का एक तत्व पाया जाता है जिससे स्किन लाइटनिंग होती है ,अब कटे हुए टमाटर पर पर आप आधा चम्मच नमक डाल लीजिये ,नमक से सारे डेड स्किन सेल्स निकल जायेगे। और अब आपका स्क्रबर तैयार है ,इससे आप 10 min तक अपनी गर्दन की मसाज कीजिये और फिर पानी से धो लीजिए। ऐसा करने से पहली बार में ही आप को असर दिखेगा।




2 Step – अब आप को आपकी गर्दन पर पैक लगाना है, पैक बनाने के लिए आपको लेना है, 2 छोटी चम्मच बेसन, 2 छोटी चम्मच मसूर की दाल का पावडर ( इसे आप दाल पीसकर घर पर भी बना सकती है या मार्किट से रेडीमेट भी खरीद सकती है) और 4 -5 चम्मच आलू का रस (आलू को कद्दूकस करके आप उसका रस निकाल लीजिये ) अब आप बेसन और मसूर दाल पाउडर में आलू का रस मिलाकर पेस्ट बना लीजिये और इस पेस्ट को केवल आलू के रस में ही बनाना है पानी नहीं लेना है, और अब अपनी गर्दन पर अच्छे से लगाइये और 20 -25 min के लिए सूखने के लिए छोड़ दीजिये, और अब सूखने के बाद पानी की सहायता से पैक को पहले थोड़ा रफ कीजिये ताकि सारी डेड स्किन सेल्स और डार्क पैचेस निकल जायेगे। और फिर अब पानी से धो लीजिये।
इससे आपको फर्स्ट टाइम में ही असर दिखाना स्टार्ट हो जायेगा।
आप इसका रोजाना उपयोग कर सकते है ताकि आपकी गर्दन का कालापन जल्दी से दूर हो जाये और फिर बाद में सप्ताह में 2 -3 बार उपयोग कीजिये।
Related
Share this Article with your friends -