गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की खपत बहुत बढ़ जाती है जिसकी वजह से होठों में दरारे चलने लगती है और होठ फटे और रूखे हो जाते है और ये प्रॉब्लम गर्मी के आते ही हर किसी को होने लगती है तो इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है,हम आपको गर्मियों में फ़टे होठो को रिपयेर करने के लिए आसान और प्राकृतिक उपाय बतायेगे जिनके इस्तेमाल से होठों को आप बड़ी ही आसानी से सॉफ्ट बना सकते है |

Table of Contents
1. होठों को सब से पहले करे एक्सफोलिएट –
फ़टे हुए होठों को सब से पहले एक्सफोलिएट करे जिससे की लिप्स की डेड स्किन सेल्स निकल जाये और आप होठो के लिए जो बाम या मॉइशराइज़र उपयोग करते है वो होठों की त्वचा तक आसानी से पहुंच जाये| होठो को एक्सफोलिएट करने के लिए शहद के साथ चीनी मिलाकर स्क्रब तैयार कर ले, और फिर अपने होठों पर स्क्रब करके एक्सफोलिएट करले| और फिर अच्छी क़्वालिटी की लिप बाम लगा ले |

2. फ़टे होठो के लिए शहद और वेसलीन –
फ़टे होठों पर शहद और वेसलीन मिलाकर लगाने से होठो की खोई हुई नमी वापस आ जाती है ,इन दोनों को मिलाकर 10-15 मिनिट के लिए अपने फ़टे होठो पर लगाये| और फिर साफ कपड़े से पोंछ ले | इस मिश्रण का रोजाना उपयोग करे जब तक की आपके होठ सॉफ्ट और मुलायम ना हो जाये |

3. खीरा का इस्तेमाल –
तीन-चार स्लाइस खीरा लेकर पेस्ट बना ले ,अब इस पेस्ट को अपने फ़टे हुए होठो पर लगाए और 20 मिनिट के लिए छोड़ दे और फिर साफ करले | खीरा डिहाइड्रेशन को दूर करता है इसीलिए ये फ़टे होठो को भी रिपयेर कर सकता है, और खीरे में मॉइशराइज़िंग इफेक्ट भी होता है जो की मुलायम बनाकर नमी को बरकरार रखता है |

4. नारियल तेल करे यूज़ –
नारियल तेल का उपयोग फ़टे हुए होठो के लिए किया जा सकता है | नारियल तेल होठो को नम बनाये रखने का काम करता है ,नारियल तेल को फ़टे होठो पर दिन में 4-5 बार लगाए |जिससे की होठ अच्छी तरह मॉइशराइज़ हो जाये ,यह एक बेस्ट उपाय है घर बैठे फ़टे होठो को मुलायम बनाने का ,इसी लिए सालो से लोग इसका उपयोग फ़टे होठों को ठीक करने के लिए करते आरहे है |

5. हल्दी और मलाई का इस्तेमाल –
आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच मलाई मिलाकर पेस्ट तैयार करले ,अब इस पेस्ट को फ़टे होठो पर लगाए और सूखने के बाद या 15 मिनिट बाद गर्म और गीले तोलिये से इस पेस्ट को साफ करले | अगर आपके होठ बहुत ज्यादा फट गए है और उनसे खून निकलने लगा है तो यह उपाय जरूर करे| इसमें हल्दी घावों को भरकर होठो को सॉफ्ट और गुलाबी बनाने का काम करती है लेकिन अगर हल्दी से एलर्जी हो तो ये उपाय नहीं करे |

होठो का फटना किसी भी मौसम में हो सकता है लेकिन इन प्राकृतिक और घरेलू उपायों से हम होठो को वापस गुलाबी बना सकते है लेकिन अगर किसी इंग्रेडिएंट्स से एलर्जी की प्रॉब्लम है तो वो उपयोग न करे| और अपनी राय कमेंट जरूर करे ,आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद |

1 thought on “गर्मियों में फटे होठों से हो गए है परेशान तो आजमाए ये आसान नेचुरल उपाय”