BODY SCRUB-स्क्रब हमारी स्किन धूल, मिटटी,मेल,प्रदूषण,पसीना और एक्स्ट्रा ऑइल को हटाकर स्किन को एक्सफोलिएट करके हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है, जिससे स्किन ग्लोइंग हो जाती है| हम फेस स्किन के लिए तो तमाम तरह की होम रेमेडीस अपनाते है या दूसरे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है परन्तु हमे पूरी बॉडी स्किन पर भी ध्यान देना चाहिए | इसके लिए FULL BODY SCRUB जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते है यानि HOMEMADE BODY SCRUB या मार्किट से भी खरीद सकते है|

बॉडी को आप सप्ताह में एक बार भी स्क्रब करेंगे तो आपको बॉडी धीरे-धीरे ग्लोइंग होने लगेगी, और अगर मार्किट से स्क्रब नहीं खरीदना चाहते है तो हम आपको बहुत ही आसानी से घर पर तैयार किये जाने वाले स्क्रब यानि HOME MADE BODY SCRUB के बारे में बतायेगे, जिनका उपयोग करके आप अपनी स्किन से धूल मिटटी और एक्स्ट्रा ऑइल को निकाल कर बॉडी को ग्लोइंग बनायेगे और आपको इन गर्मियों में भी पूरा दिन तरो ताज़ा अनुभव देंगे|
आइये जानते है कैसे आप घर पर Home Made body scrub बना सकते है |
Table of Contents
विषय सूचि-
1. बॉडी स्क्रब क्या है|
2. होममेड स्क्रब के इस्तेमाल के फायदे|
3. होममेड स्क्रब कैसे बनाये|
घर पर स्क्रब बहुत ही फायदेमंद होते है|
1. बॉडी स्क्रब क्या है-
बॉडी स्क्रब आपकी त्वचा की देखभाल करने के लिए एक उत्पाद होता है जो आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ स्किन से डेड स्किन सेल्स को हटाकर बॉडी में ब्लड सेर्कुलेशन को बढ़ावा देता है जिससे आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है और साफ-सुथरी प्रतीत होती है| स्क्रब चुनते समय यह ध्यान रखना चाहिए आपकी बॉडी की स्किन का टाइप कोन सा है और आप उसी प्रकार सही सामग्रियों का चयन करे, सभी स्किन टाइप की जरूरतों के अनुसार हमने आपको घरेलु बॉडी स्क्रब के बारे में बताया है आप इनमे से अपनी पसंद और जरूरतों के अनुसार स्क्रब का चयन कर सकते है|
2. होममेड स्क्रब के इस्तेमाल के फायदे-
घरेलु बॉडी स्क्रब आपको मार्किट के स्क्रब की तुलना में सस्ता पड़ता है और इसे बनाना भी आसान होता है|
होममेड बॉडी स्क्रब में सभी सामग्रियाँ आपको अपने किचन से ही उपलब्ध हो जाती है|
यह स्क्रब आपको गर्मियों में भी तरोताज़ा बनाये रखते है|
यह स्क्रब आपकी स्किन को फ्लॉलेस बनाता है|
स्क्रब आपकी स्किन की डी-टैनिंग करता है|
यह आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करके रोम छिद्रो को साफ करता है,जिससे आपकी स्किन सॉफ्ट और शाइनियर बनती है|
3. होममेड स्क्रब कैसे बनाये-
हम आपको कई प्रकार के अलग अलग बॉडी स्क्रब को तैयार करने की विधि बतायेगे| इन बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन की चमक बरकरार रख सकते है|
1. कॉफ़ी-शुगर बॉडी स्क्रब-
कॉफ़ी और शुगर का स्क्रब सब से अच्छा होममेड स्क्रब है,कॉफ़ी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो सेल्युलाइट से लड़ता है और शुगर एक तरह के एक्सफोलिएटर का काम करती है, जो की डेड सेल्स का सफाया करती है और जैतून आयल स्किन की गहराई में जाकर स्किन को मॉइशराइज़ करता है|

बॉडी स्क्रब बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
- 4-5 चम्मच ग्राउंड कॉफ़ी और 4-5 चम्मच ही शुगर ले और इनमे 2 चम्मच जैतून का ऑइल और तीन विटामिन E के कैप्सूल मिलाये और मिक्स करले|
- आपका बॉडी स्क्रब तैयार है |
- इस स्क्रब को लगाने से पहले अपनी स्किन को धो ले और फिर स्क्रब लेकर उंगलियों से सर्कुलर मोशन में मसाज करे |
- 3-4 मिनिट अच्छे से मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से धो ले|
- ग्लोइंग और स्मूथ स्किन के लिए इस बॉडी स्क्रब को सप्ताह में दो से तीन बार प्रयोग करे|
2. टोमेटो-शुगर बॉडी स्क्रब-
टमाटर सेहत के साथ साथ खूबसूरती भी निखारता है, टमाटर में मौजूद विटामिन A और विटामिन C स्किन के लिए फायदेमंद है इनसे त्वचा को पोषण मिलता है, टमाटर और शुगर से बनाया गया यह स्क्रब स्किन के मुंहासो को ख़त्म करता है और स्किन टोन सुधारता है, यह स्क्रब टैनिंग हटाने के लिए भी मददगार होता है|

बॉडी स्क्रब बनाने और इस्तेमॉल का तरीका-
- सब से पहले तीन से चार टमाटर लेकर ग्राइंड करले अब इसमें एक कप शुगर मिलाये और मिक्स करके अपनी स्किन पर लगाए |
- और अब स्किन को एक्सफोलिएट करे यह स्क्रब आप की स्किन से गंदगी साफ करेगा|
- इस स्क्रब को सप्ताह में दो से तीन बार अपनी स्किन की रंगत सुधरने के लिए प्रयोग करे|
3.नारियल तेल स्क्रब –
नारियल तेल बालों के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है,नारियल तेल का स्क्रब स्किन को मॉइशराइज़ करके सुंदर बनाता है, और अगर आपकी स्किन ड्राई और रूखी सुखी है तो आपके लिए रह स्क्रब एक बेस्ट फार्मूला हो सकता है अपनी स्किन को नरिश करने का|

बॉडी स्क्रब बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
- नारियल तेल का स्क्रब बनाने के लिए नारियल तेल में दो चम्मच चीनी मिलाकर 10 मिनिट अपनी स्किन पर मसाज करे|
- और फिर गुनगुने पानी से नहा ले, इस नेचुरल स्क्रब से आपकी स्किन की ड्राईनेस दूर हो जाएगी|
4. हल्दी स्क्रब –
हल्दी लगभग सभी तरह के उबटन में प्रयोग की जाती है, यह एक एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल की तरह काम करती है, और यह स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी भी होती है, इसलिए आइये जानते है हल्दी से स्क्रब बनाने का तरीका|

बॉडी स्क्रब बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
- दो से तीन चम्मच हल्दी को एक कटोरी में लेकर एक चम्मच या जितना हल्दी मिक्स करने के लिए जरूरत है उतना नारियल ऑइल मिला ले और अच्छे से मिक्स करले|
- अब इस हल्दी स्क्रब से आप अपनी स्किन पर 10 मिनिट के लिए मसाज करे और फिर गुनगुने पानी से धो ले|
- इस स्क्रब का इस्तेमाल सप्ताह में दो से तीन बार करे जिससे आपकी फुल बॉडी स्किन चिकनी और शाइनियर हो जाएगी|
5. स्ट्रॉबेरी स्क्रब-
स्ट्रॉबेरी हेल्थ के साथ स्किन के लिए भी बेनिफीशियल होती है,इसमें विटामिन C मौजूद होता है जो स्किन की ड्राईनेस को दूर करके स्किन को निखारता है और स्किन को हेल्थी बनाता है|

बॉडी स्क्रब बनाने और इस्तेमाल का तरीका-
- सब से पहले 5 स्ट्रॉबेरी लेकर उनको ग्राइंड करलें|
- अब इस ग्राइंड स्ट्रॉबेरी में चीनी मिलाये और अच्छे से घुलने तक मिक्स करे|
- अब इस स्क्रब से 10 मिनिट मसाज करे, और फिर हल्के गुनगुने पानी से नहा ले।
यह सभी स्क्रब बॉडी को हेल्थी बनाने के लिए उपयोगी हैआप अपनी पसंद का बॉडी स्क्रब चुने और अपने सौन्दर्य को निखारने के लिए ट्राय करे, जिससे आपकी स्किन ग्लोइंग और शाइनियर हो जाये| और अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो कमेंट जरूर करे| आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद|
ये भी आप के लिए- Skin Glowing Tips-15 दिनों में चेहरे पर चमक लाने की बेस्ट टिप्स|

2 thoughts on “5 Home Made Body Scrub -चमकदार स्किन के लिए घर पर बनाये ये स्क्रब”