होममेड बाथ पाउडर कैसे बनाते है, बेस्ट होममेड बाथ पाउडर बनाने की विधि। How to make Homemade Bath Powder, Best Homemade Bath Powder Recipe, Skin lightening bath powder
Skin lightening bath powder- बाथ पाउडर के बारे में तो हम सब ने सुना है लेकिन इसको बनाना कैसे है, इसके बारे में जानकारी नहीं है. तो यह आर्टिकल पूरा पढ़िए आज हम स्किन लाइटनिंग होममेड बाथ पाउडर की रेसिपी के बारे में जानेंगे।
बाथ पाउडर ड्राई बाथ स्क्रब है जो स्किन की अच्छे से साफ और स्क्रब करके स्किन को शांत करता है।
मार्किट के महँगे और केमिकल युक्त साबुन के मुकाबले यह होममेड बाथ पाउडर स्किन के लिए फायदेमंद होता है, और यह घरेलू चीजों से बना होने के कारण यह केमिकल फ्री भी होता है।
आइये जानते है घर पर बाथ पाउडर बनाने की विधि के बारे में-
Table of Contents
1. मुंग दाल का बाथ पाउडर-
आवश्यक सामग्री-
हरी मूंग की दाल- 2 कप
बेसन- 1 कप
चावल- 1 कप
मसूर दाल- 2 कप
चंदन पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
जंगली हल्दी- 1 चम्मच
बनाने की विधि-
मूंग दाल, चावल और मसूर दाल को बारीक़ पीस लीजिये।
आवश्यकता अनुसार ही, मुंग दाल, मसूर दाल और चावल के पाउडर को मिलाये, बाकि बचे हुए पाउडर को नेक्स्ट टाइम के लिए एयर टाईड डिब्बी में स्टोर कर दे।
फिर इनमे बाकि के इंग्रीडिंटस को मिलाकर मिक्स कीजिये और नहाते समय थोड़ा पानी मिलाकर साबुन की जगह इस बाथ पाउडर या स्क्रब का इस्तेमाल कीजिये।
बाथ पाउडर के फायदे –
यह होममेड बाथ पाउडर त्वचा को अच्छी तरह से साफ करता है, इसमें हल्दी और बेसन होता है जो स्किन की ड्राईनेस, खुजली और लालिमा को दूर करते है।
स्किन को शायनी बनाने के लिए के लिए भी यह बाथ पाउडर बहुत उपयोगी है, इसमें चन्दन पाउडर होता है, जो स्किन को एक्फोलियेट करके स्किन को चमक देता है।
स्किन को एक्सफोलिएट करता है, यह सॉफ्टली डेड सेल्स को हटाकर स्किन को लाइट बनाता है, इसमें मसूर दाल और बेसन स्किन एक्सफोलिएट करके स्किन को फिर से जीवित कर देते है।
इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेंटरी गुण होते है, जो स्किन एलर्जी को ख़त्म करते है।
2. ओट्स और कस्तूरी हल्दी का बाथ पाउडर –
आवश्यक सामग्री –
बेसन- 1/4 कप
ओट्स पाउडर- 2 बड़े चम्मच
जंगली हल्दी – 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि –
सभी पाउडर को मिक्स करके कांच के जार में स्टोर कर दीजिये।
फिर जब भी आपको इसका इस्तेमाल करना हो मिश्रण की एक चम्मच में एलोवेरा जेल या गुलाबजल मिलाकर इस्तेमाल कीजिये।
अब इस पेस्ट को अपने फेस और बॉडी पर लगाइये और 5-7 मिनिट लगाकर रखिये।
BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|