आँखों की थकान कैसे दूर करें- आपकी आँखों की थकान आपको सुस्त कर देती है, और कई बार नींद पूरी ना होने से आपकी आँखे थक जाती है और आप अपने आपको थका हुआ महसूस करती है, और ऐसा लगता है की अंदर आँखों में खिचाव हो रहा है तो इसलिए आइये हम आपको आँखों की थकान कैसे दूर करें इसके कुछ उपाय बताते है इन उपायों से आप अच्छे से अपनी आँखों की देखभाल कर सकेंगे |

Table of Contents
विषय सूचि-
1. आँखों की थकान दूर करने के उपाय-
2. आँखों की थकान कैसे दूर करें इसके अन्य उपाय-
3. आँखों की थकावट दूर करने के लिए क्या खाये-
आइये जानते है हमारी बॉडी के सब से नाजुक अंग हमारी आँखों की थकावट दूर करने के उपायों को-
1. आँखों की थकान दूर करने के उपाय-
- आँखों को ठन्डे पानी से धोये|
- आँखों की थकान मिटाने के लिए हथेलियों को रगड़े|
- आँखों को फ्रेश करने के लिए ठंडा दूध का उपयोग|
- आँखों की थकान को बर्फ से दूर करें |
- आँखों को आराम देने के लिए पलकों को झपकाए|
- आँखों के आराम के लिए पर्याप्त पानी पिए|
1. आँखों को ठन्डे पानी से धोये-
आँखे रोजाना बाहर के प्रदूषण के सम्पर्क में आती है जिससे आँखों में धूल-मिटटी के कण जमा हो जाते है, और इससे आपकी आँखों में एलर्जी और संक्रमण हो जाता है, इसलिए जब भी आप बाहर से आये तो अपनी आँखों पर ठन्डे पानी से छिड़काव करे और अच्छे से आँखों को धोये, ठन्डे पानी से आपकी आँखों को राहत मिलेगी और आँखों की थकान दूर होगी|
2. आँखों की थकान मिटाने के लिए हथेलियों को रगड़े-
काम करते हुए जब आँखों में थकावट आ जाती है तो थोड़ा सा काम से ब्रेक ले कर अपने हाथों की हथेलियों को रगड़े, और जब हथेलियाँ गर्म हो जाये तो उनको 5 मिनिट अपनी आँखों पर लगाए आपकी आँखों को आराम मिलेगा।
3. आँखों को फ्रेश करने के लिए ठंडा दूध का उपयोग-
ठंडा दूध आपकी थकी हुई आँखों को बहुत आराम देता है, यह आँखों को फिर से जीवंत कर देता है| ठन्डे दूध में रुई को भिगो कर अपनी आँखों पर रखे| इससे आपको बहुत ताज़ा महसूस होगा|
4. आँखों की थकान को बर्फ से दूर करें-
अगर सुबह उठने के बाद आपकी आँखे थकी हुई महसूस होती है तो दो आइस क्यूब को अपनी आँखों पर पिघलने तक रखें, इससे आपकी आँखों की सारी थकावट मिट जाएगी, ऐसा आप रोजाना करें| जिससे आपके दिन की शरुआत ताज़गी के साथ हो|
5. आँखों को आराम देने के लिए पलको को झपकाए-
यदि आप कंप्यूटर पर काम कर रहे है और आपकी आँखे थक गयी है तो दो मिनिट का ब्रेक लेकर आप अपनी पलकों को जल्दी जल्दी झपकाए, जिससे आपकी आँखे हाइड्रेटेड बनी रहेगी और आपकी आँखों की गंदगी भी साफ हो जाएगी|
6. आँखों के आराम के लिए पर्याप्त पानी पिए-
आपकी आँखों को आराम देने के लिए आप हर दिन कम से कम दो लीटर पानी जरूर पिए, जिससे आपकी बॉडी हाइड्रेट बनी रहेगी तो आपकी आँखों को भी ज्यादा थकावट महसूस नहीं होगी|
2. आँखों की थकान कैसे दूर करें इसके अन्य उपाय-
1. गुलाबजल लगाए-
आँखों की थकावट दूर करने के लिए गुलाबजल में रुई को भिगो कर अपनी आँखों पर रखें, और फिर थोड़ी देर लेट जाये या फिर आप गुलाबजल की दो-चार बून्द अपनी आँखों में भी डाल लें और थोड़ी देर लेट जाये, इससे आपकी आँखे साफ होगी और थकावट भी दूर हो जाएगी|
2. केस्टर ऑइल का इस्तेमाल-
केस्टर ऑइल भी आप की थकी आँखों को राहत देने में बहुत मददगार है, इस ऑइल में रुई भिगो क्र निचोड़ लें, और फिर अपनी आँखों पर रखे, या अपनी उंगलियों की सहायता से अपनी आँखों पर हल्के-हल्के मसाज करलें| इससे आपको बहुत आराम मिलेगा |
3. खीरा का इस्तेमाल-
खीरा का इस्तेमाल आँखों की थकावट दूर करने का सब से अच्छा और बेहतर तरीका है, खीरे की पतली पतली स्लाइस काट कर अपनी फ्रिज में रख दे और फिर इन स्लाइस को अपनी आँखों पर लगाकर थोड़ी देर रिलेक्स हो जाये, इससे आपकी आँखों की जलन और थकावट दूर हो जाएगी|
4. कच्चा आलू-
कच्चा आलू भी आँखों की थकावट और काले घेरे साफ करने में बहुत मददगार होता है, आलू के पतले स्लाइस काटकर फ्रिज में रख दे और फिर अपनी आँखों पर इन स्लाइस को रख कर थोड़ी देर लेट जाये| इससे आपकी आँखों को फ्रेश फिलिंग महसूस होगी|
3. आँखों की थकावट दूर करने के लिए क्या खाये-
1. करी पत्ता-
करी पत्ता में विटामिन A होता है जो गर्मियों में आपकी आँखों के लिए बहुत हो फायदेमंद है अगर ठण्ड की सीजन में आँखों को आराम देना है तो आप आंवले का सेवन करें, क्यों की विटामिन A आँखों के लिए जरूरी विटामिन है जो आँखों की धमनियों और मांसपेशियों में लचीलापन रखता है| इन चीजों का सेवन करने से आँखों में खिचाव नहीं होता है|
2. पाइनएप्पल-
आँखों के लिए के लिए पाइनएप्पल भी बहुत फायदेमंद है इसमें विटामिन C के साथ विटामिन A भी पाया जाता है, आँखों के लिए लाभकारी है|
इनके आलावा विटामिन A युक्त और सम्पूर्ण आहार लें, पूरी नींद लें और खूब पानी पिए और अगर लैपटॉप, मोबाईल का ज्यादा उपयोग करते है तो थोड़ी-थोड़ी देर में ब्रेक जरूर लें| और अपनी आँखों को आराम दे|
ये भी पढ़े-एक रात में पिम्पल कैसे हटाए|
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर जरूर करें |
आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद|

2 thoughts on “आँखों की थकान कैसे दूर करें”