कॉफी पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतना ही अच्छा काम यह गर्मियों में आपकी स्किन के लिए कर सकती है | तो आइये जानते है आप घर पर कॉफी का फेशियल और स्क्रब कैसे तैयार करे |

Table of Contents
1. काफी और निम्बू का पैक –
सामग्री –
- एक चम्मच कॉफी पाउडर
2. एक चम्मच टमाटर का रस
3. एक चम्मच शहद
4. एक चम्मच दही
5. एक चम्मच निम्बू का रस

स्क्रब का तरीका देखे –
- सब से पहले अपने चेहरे पर कुछ बुंन्दे बादाम आयल की लगा ले जिससे स्क्रबिंग अच्छे से होगी|
2. चेहरे को स्क्रब करने के लिए सब से पहले आधा टमाटर ले |
3. अब टमाटर पर थोड़ी चीनी डालकर अपने चेहरे की 2 -3 मिनिट स्क्रबिंग करे |
4. अब गुनगुने पानी से फेस वाश करले |
फेस पैक बनाने का तरीका –
- सब से पहले एक चम्मच कॉफी पाउडर ले, अब इसमें एक चम्मच निम्बू का रस मिलाये|
2. और फिर दही और शहद भी मिलाकर अच्छे से पेस्ट तैयार करे |
3. अब इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाए और सूखने तक लगा रहने दे |
4. फिर नार्मल पानी से फेस वाश करने के बाद बादाम आयल या मॉइश्चराइज़र लगा ले |
5. इस पैक का सप्ताह में तीन बार जरूर उपयोग करे |
यह भी पढ़े- टॉप 5 फेस वाश ऑयली और एक्ने स्किन के लिए | Top 5 face wash for oily and acne skin
यह भी पढ़े- Rose face Pack For Glowing Face | गर्मियों में गुलाब के फेस पैक, जवाँ निखार के लिए।
2. काफी और दूध का पैक –

सामग्री –
- एक चम्मच काफी पाउडर
2. दो चम्मच कच्चा दूध
फेस पैक बनाने का तरीका –
- काफी पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करले| अब इस पैक को 15 मिनिट के लिए चेहरे पर लगाए |
2. अब चेहरे को साफ पानी से धो ले|
3. इस पैक को सप्ताह में दो बार जरूर लगाए |
ये भी पढ़े –होठों का कालापन दूर करने के 15 उपाय |
गर्दन का कालापन कैसे दूर करें |
3. कॉफ़ी, हल्दी और दही का पैक-

सामग्री-
- एक चम्मच कॉफ़ी पाउडर
2. एक चम्मच हल्दी पाउडर
3. आवश्कतानुसार दही
फेस पैक बनाने का तरीका-
- कॉफ़ी पाउडर, हल्दी और दही को अच्छे से मिलाकर पैक बना लें।
2. फिर इस पैक को अपने चेहरे को साफ धो कर सूखने के बाद लगाए।
3. अब 20 मिनिट तक पैक को लगाकर रखें, और फिर साफ पानी से चेहरे को धो लें।
4. यह पैक आपकी स्किन की टैनिंग हटाकर आपकी रंगत बहुत जल्दी निखार देगा।
5. इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करें।
कॉफ़ी फेस पैक गर्मियों में स्किन ग्लोइंग के लिए बहुत अच्छे रहते है, आप इन्हे इस्तेमाल करे और अपनी राय और QUESTION कमेंट करें | आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद |
अगर आपको स्किन ग्लोइंग के लिए और ज्यादा जानकारी चाहिए, तो आप kamalkitips.com से जुड़े रहे और यहाँ बताई गयी होम रेमेडी का इस्तेमाल आसानी से करके अपनी स्किन को खूबसूरत बनाइये।
2 thoughts on “गर्मियों के लिए कॉफ़ी का फेस पैक, एक बार में ही चेहरा हो जायेगा गोरा”