Beetroot Face Pack- सर्दियों में स्किन पर गुलाबी निखार लाने के लिए चुकंदर के फेस पैक का इस्तेमाल कीजिये। चुकंदर के फेस पैक स्किन को हेल्थी बना सकते है और चुकंदर के फेस पैक स्किन पर निखार लाने के साथ स्किन प्रॉब्लम को भी खत्म कर सकते है।

सर्दियों में चुकंदर सेहत को तो अच्छा बनाता ही है, साथ ही स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में ताज़ा चुकंदर मार्किट में उपलब्ध होते है, जो आपकी सेहत और स्किन दोनों को फायदा पहुंचाते है। चुकंदर के सेवन से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते है और खून साफ हो जाता है।चुकंदर में अल्फा-लिपोइक एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो कोलेजन को बढ़ावा देकर स्किन को एजिंग से बचाता है।
चुकंदर के जूस का सेवन करने के साथ चुकंदर के फेस पैक का इस्तेमाल कीजिये, चुकंदर के फेस पैक के इस्तेमाल से स्किन प्रॉब्लम ख़त्म होती है और स्किन ग्लोइंग बनती है।
Table of Contents
1. चुकंदर और दूध का पैक-
एक चम्मच चुकंदर के पाउडर में, एक चम्मच बादाम ऑइल, और एक चम्मच दूध मिला लीजिये। अब गाढ़ा पेस्ट बना कर अपने पुरे चेहरे पर लगाइये और 20 मिनिट सूखने दीजिये। फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये। इस पैक का सप्ताह में एक से दो बार इस्तेमाल करने से स्किन बहुत जल्दी निखर उठेगी।
2. चुकंदर, दही और बेसन का पैक-
एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दही, एक चम्मच निम्बू का रस और एक चम्मच चुकंदर का रस लेकर मिला लीजिये। फिर इस पैक को अपने चेहरे पर 20 मिनिट के लिए लगाइये और फिर सूखने के बाद अपने चेहरे को नार्मल पानी से धो लीजिये। इस पैक का सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करने से आपकी स्किन पर गुलाबी निखार आएगा। और स्किन की झुर्रियां और डार्क सर्कल्स भी दूर हो जायेगे।
3. चुकंदर और बेसन-
एक ताज़ा चुकंदर लेकर लेकर पीस लीजिये और फिर इसमें एक चम्मच बेसन मिलाइये। फिर इस पैक को अपने चेहरे पर लगाइये और 15 मिनिट लगाकर रखने के बाद अपने चेहरे को नार्मल पानी से धो लीजिये। इस पैक के इस्तेमाल से स्किन को क्लियर किया जा सकता है और ब्लैकहेड्स को बड़ी आसानी से हटाकर स्किन को निखारा जा सकता है।
यह भी पढ़े-
सर्दियों में फेशियल कराने के बाद किन-किन बातों का ध्यान रखें
ग्लॉसी स्किन पाने के लिए क्या करें। साँवली स्किन को चमकदार बनाने के तरिके

1 thought on “सर्दियों में गुलाबी निखार पाने के लिए चुकंदर के फेस पैक। Beetroot Face Pack for Glowing Skin”