झुलसती गर्मी में चेहरे को ठंडा रखने के लिए कूल फेस पैक। Skin Cooling Face Mask

SKIN
Share this Article with your friends -

Cooling face mask- गर्मियों में अगर स्किन को रखना है ठंडा-ठंडा कूल-कूल तो अपनाइये ये खास फेस पैक, जो आपकी त्वचा को फ्रेश और कूल बनाये रखते है।

गर्मियों में अगर ग्लोइंग और फ्रेश स्किन चाहिए, तो स्किन को गर्मियों से बचाना भी होगा और इसके लिए आपको कूल फेस पैक का इस्तेमाल करना होगा।

और अगर गर्मियों में भी स्किन को ग्लास जैसी चमकाना है तो खास गर्मियों के लिए स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना होगा, जिससे स्किन तरोताज़ा और ग्लोइंग बनी रहेगी।

और यह कूल फेस पैक आप घर पर ही बड़ी आसानी से बना सकती है।

और अपनी स्किन को कूल और ग्लोइंग बना सकती है

आइये जानते है गर्मियों के लिए खास कूल फेस पैक के बारे में-

1. चन्दन पाउडर और गुलाबजल-

गर्मियों में स्किन को ठंडा रखने के लिए चन्दन पाउडर बेस्ट है, और गुलाबजल और चन्दन पाउडर को मिलाकर लगाने से स्किन पर ठंडक के साथ ग्लो भी आने लगता है। इसके लिये एक चम्मच चन्दन पाउडर में एक चम्मच गुलाबजल को मिलाइये कीजिये। फिर अपने फेस पर लगाइये और 15 मिनिट तक लगाकर रखने के बाद पानी से धो लीजिये। इससे आपका चेहरा ताज़ा और खिला-खिला हो जायेगा।

2. खीरा और एलोवेरा फेस पैक-

खीरा में मौजूद विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट स्किन से डेड सेल्स निकाल कर स्किन को क्लीनफ्रेश और चमकदार बनाते है। और एलोवेरा में एंटी एजिंग तत्व मौजूद होते है जो दाग़-धब्बों और झुर्रियों को ख़त्म करके स्किन को ग्लोइंग बनाते है। इसलिए खीरा और एलोवेरा का गर्मियों में आपकी स्किन को बहुत अच्छी कूलिंग दे सकता है।

3. पुदीना और हल्दी-

10-12 पुदीने के पत्तो को पीस लीजिये और इसमें थोड़ी हल्दी मिलाकर मिक्स कर लीजिये। फिर 15 मिनिट के लिए अपने चेहरे पर लगाइये और फिर साफ पानी से धो लीजिये। इससे आपका चेहरा साफ और ग्लोइंग बन जायेगा।

4. केला और मलाई-

गर्मियों में इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए आधे पके केले को अच्छे से मेश कर लीजिये, फिर दो चम्मच ताज़ा मलाई और एक चम्मच शहद मिलाकर मिक्स कीजिये। और फिर इस पैक को अपने फेस पर लगाकर 20 मिनिट रखिये और फिर पानी से धो लीजिये। इस पैक से स्किन पर इंस्टेंट ताज़गी और ग्लो आएगा।

5. आलू और चन्दन पाउडर-

गर्मी में स्किन को ठंडक पहुंचाने और स्किन का कालापन दूर करने के लिए आलू और चन्दन पाउडर का फेस पैक बेस्ट रहता है, इसके लिए आपको दो चम्मच कद्दूकस किया हुआ आलू, एक चम्मच चन्दन पाउडर और एक से दो चम्मच गुलाबजल मिलाइये और मिक्स कीजिये फिर इस पैक को अपने फेस पर लगाइये और सूखने दीजिये, फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये। इस पैक का अगर आप एक सप्ताह लगातार इस्तेमाल करते है तो आपके चेहरे की रंगत ही पलट जाएगी। और आप महँगी क्रीम्स का इस्तेमाल करना भी भूल जाएगी।

6. चन्दन पाउडर और चावल का आटा-

गर्मी में चावल के आटे के फेस पैक बहुत लाभकारी होते है, ये स्किन को बहुत अच्छे से ठंडक पहुंचाते है, और स्किन को ग्लोइंग बनाते है। इस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच चन्दन पाउडर और आवश्कतानुसार पेस्ट बनाने के लिए गुलाबजल लीजिये और मिक्स कीजिये। फिर अपने फेस पर लगाइये 20 मिनिट लगाकर रखिये। फिर साफ पानी से चेहरे को धो लीजिये। अगर आप 7-8 दिन इस पैक का इस्तेमाल करती है तो आपका चेहरा निखर जायेगा।

7. बेसन और दही पैक-

गर्मियों में स्किन को ठंडक पहुंचने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए बेसन का पैक बना रही है तो इसमें दो चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और आधा चम्मच निम्बू का रस जरूर मिलाइये। और फिर इस पैक को लगाइये और 15 मिनिट लगा रखने के बाद साफ पानी से चेहरे को धो लीजिये। इससे स्किन ताज़ी और ग्लोइंग बन जाएगी।

8. संतरा और पपीता पैक-

गर्मी के जब भी आप बाहर से आये या आपको बाहर जाना है तो आधे घंटे पहले पपीता और संतरे के फेस पैक का इस्तेमाल करे, इस पैक को बनाने के लिए दो स्लाइस पपीता को मेश कीजिये और फिर इसमें दो चम्मच संतरे का जूस मिलाइये और फिर मिक्स कीजिये, अब इस पैक को 20 मिनिट के लिए अपने चेहरे पर लगाइये और फिर साफ पानी से चेहरे को धो लीजिये। यह पैक सूरज की UV किरणों से स्किन को प्रोटेक्ट करता है।

तो फ्रेंड्स यह थे हमारे स्किन कूलिंग फेस मास्क, और आपको यह आर्टिकल केसा लगा कमेंट सेक्शन में कमेंट करके बताये और अगर किसी इंग्रेडिएंट्स के इस्तेमाल से आपको स्किन प्रॉब्लम है तो आप प्लीज उसे अवॉइड करें और जुड़े रहे Kamalkitips.com से।

प्रेगनेंसी के बाद पेट के काले-धब्बे कैसे हटाए। How To Remove Dark Spots On Stomach After Pregnancy


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

1 thought on “झुलसती गर्मी में चेहरे को ठंडा रखने के लिए कूल फेस पैक। Skin Cooling Face Mask

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *