Skin tanning in monsoon – गर्मी की सीजन में तो स्किन टैनिंग होती ही है, लेकिन मानसून की सीजन में भी स्किन पर बहुत ज्यादा टैनिंग हो सकती है, बारिश के मौसम में सूरज की UV किरणें बहुत तेज़ होती है। और मानसून में स्किन और जल्दी काली पड़ जाती है। इसलिए आपको स्किन टैनिंग ठीक करके फिर से चेहरे पर निखार लाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए।

मौसम चाहे कोई सा भी हो टैनिंग को समस्या हर मौसम में बनी रहती है। और यह एक बड़ी प्रॉब्लम है क्यों की टैनिंग को एक बार में किसी भी प्रयोग से हटाया नहीं जा सकता है। इसके लिए कम से कम चार दिन तो इंतज़ार करना ही पड़ता है।
इसलिए सनटैनिंग ( चिलचिलाती धुप में चेहरे का रंग पड़ गया है काला तो अपनाये यह उपाय ) को हटाने के लिए घर में मौजूद इंग्रेडिएंट का इस्तेमाल करने से टैनिंग को बहुत जल्दी कम किया जा सकता है और हल्दी में पाया जाने वाला तत्व करक्यूमिन स्किन से पिगमेंटेशन, रिंकल्स, फ़ाईन लाइंस और टैंनिग को बहुत जल्दी हटाता है।
टैनिंग दूर करने के लिए हल्दी के फेस पैक –
Table of Contents
1. हल्दी पाउडर और कच्चा दूध –
आवश्यक सामग्री –
- एक चम्मच कच्चा दूध।
- एक चुटकी हल्दी पाउडर।
- दो केसर के धागे।
फेस पैक बनाने की विधि –
- फेस पैक बनाने के लिए कच्चे दूध में केसर के धागे को 30 मिनिट के लिए छोड़ दीजिये।
- फिर इस मिश्रण में हल्दी मिलाइये।
- अब कॉटन बॉल से इस पैक को अपने चेहरे पर लगाइये।
- 30 मिनिट बाद चेहरे को पानी से धो लीजिये।
- ऐसा रोजाना दिन में एक बार जरूर करें।
2. चन्दन पाउडर, हल्दी और गुलाबजल-
आवश्यक सामग्री –
- एक चम्मच चन्दन पाउडर।
- एक चुटकी हल्दी।
- एक चम्मच गुलाबजल।
फेस पैक बनाने की विधि –
- सभी आवश्यक सामग्रियों को मिक्स कर लीजिये।
- फिर इस पैक को 25-30 मिनिट के लिए इस फेस पैक को लगाकर रखिये।
- फिर पानी से फेस को धो लीजिये।
- इस फेस पैक का सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कीजिये।
3. एलोवेरा जेल और हल्दी पाउडर –
आवश्यक सामग्री –
- एक चम्मच एलोवेरा जेल।
- एक छोटा चम्मच निम्बू का रस।
- एक चुटकी हल्दी पाउडर।
फेस पैक बनाने की विधि –
- सभी आवश्यक सामग्रियों को अच्छे से एक साथ मिक्स कीजिये।
- अब अपने चेहरे को साफ करके 20 मिनिट लगाकर रखिये।
- फिर आप अपने चेहरे को पानी से धो कर साफ कर लीजिये।
- इस नुस्खे को रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़े-
बालों को घर पर नैचुरली स्ट्रेट कैसे करें। How To Straighten Hair Naturally At Home
