
Table of Contents
स्किन की क्लींजिग करे-
सब से पहले स्किन को साफ करना जरूरी है तभी और दूसरी चीजे चेहरे पर अपना असर दिखाएगी। क्लींजिग के लिए सब से बेस्ट उपाय है आप चावल के आटे में दही मिला कर पेस्ट बना ले और चेहरे और गर्दन पर अच्छे से मले और सूखने तक छोड़ दे और अब पानी से धो ले आपके स्किन से गंदगी साफ हो जाएगी।
झुर्रिया हटाए-
इस के लिए एक चम्मच शहद में निम्बू का रस मिला ले और चेहरे पर लगाए इससे झुर्रिया ठीक हो जायेगी।
चमक रखे बरकरार-
- गुलाबजल ग्लिसरीन और निम्बू का रस बराबर मात्रा में मिला कर रात को कॉटन से चेहरे पर लगाए और सुबह चेहरा धो ले इससे आपका चेहरा चमक उठेगा।
- गुलाबजल में एक चम्मच दूध मिला कर चेहरे पर लगाए चेहरे पर चमक आ जायेगी।
चेहरा साफ करने के लिए-
टमाटर को काट कर चेहरे पर अच्छे से मसाज करे चेहरा क्लियर हो जायेगा।
चेहरे पर लाये निखार-
त्वचा में निखार लाने के लिए थोड़े से चोकर में संतरे का रस, गुलाबजल और शहद की एक-एक चम्मच मिला कर अपने चेहरे पर लगाए और सूखने पर धो ले।
डार्क सर्कल से बचे-
डार्क सर्कल से बचने के लिए शहद में बादाम का तेल मिला कर लगाए और हल्के हाथो से मले और फिर धो ले।
मुहासे और काले-दाग धब्बे हटाए-
मुँहासे ठीक करने के लिए उबले हुए आलू के छिलको को निकाल कर,मुहासो पर रगड़े मुहासे ठीक हो जायेगे और काले दाग – धब्बे ठीक करने के लिए टमाटर का रस रुई से दानो पर लगाए दाग – धब्बे ठीक हो जायेगे।
इसके आलावा पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करे और अच्छी नींद ले,ताकि फेस पर फ्रेशनेस बरकरार रहे। और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे शेयर जरूर करें| धन्यवाद।






