स्किन का रूखापन और डलनेस बड़ी प्रॉब्लम होती है , क्यों की ये हमारे चेहरे की रंगत को बिलकुल हल्का कर देती है और भले ही हम अच्छे दीखते है पर स्किन पर डलनेस आने से हमारी स्किन का निखार चला जाता है और स्किन काली और कांतिहीन हो जाती है | तो ऐसी ही फेस स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आज कुछ ऐसे असरकारक टिप्स के बारे में जानेगे जिससे स्किन का कालापन दूर हो जायेगा और फेस चमकदार और ग्लोइंग हो उठेगा |

Table of Contents
1. शहद और हल्दी पाउडर –

शहद एक ऐसा गुणकारी तत्व है जो स्किन का रूखापन दूर करने के लिए बहुत ही फायदेमंद है ,शहद में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और आधा चम्मच ग्लिसरीन डाले और अच्छे से मिलाये |और फिरअपने चेहरे को साफ धो कर इस पेस्ट को लगाए और 20 मिनट लगा रहने दे ,और फिर ठन्डे पानी से चेहरा धो ले| इस फेस पैक से चेहरे की डेड स्किन निकल जाएगी और आपका फेस ग्लो करने लगेगा| इस पैक को हफ्ते में दो – से तीन बार लगाए।
2. टमाटर और हल्दी–

टमाटर जितना खाने में स्वाद बढ़ाता है और बॉडी को हेल्दी करता है वैसे ही ये फेस को भी ग्लोइंग बनाने के काम आता है | टमाटर का फेस पैक बहुत आसान है इसके लिए आप एक टमाटर को आधा काट ले और फिर अंदर वाले भाग पर थोड़ी सी हल्दी और थोडी सी चीनी डाले जब चीनी थोड़ी गल जाये तो टमाटर से फेस पर धीरे धीरे 2-3 मिनट मसाज करे और फिर 10 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दे ,और फिर चेहरा धो ले आपको इंस्टेंट ग्लो देखने को मिलेगा |
3. शहद और एलोवेरा–

तीन चार चम्मच शहद लेकर उसमे फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बनाये और फिर चेहरे को साफ धो कर शहद और एलोविरा पैक को अपने चेहरे पर लगाए और 5 मिनट मसाज करे और फिर लगा छोड़ दे| फिर जब पैक सुख जाये तो ठन्डे पानी से फेस वाश करले| इससे आपके चेहरे का रूखापन दूर हो जायेगा और फेस कोमल और मुलायम हो जायेगा |
4 . शहद और दूध –

शहद और दूध का पैक बनाने के लिए एक चम्मच कच्चा दूध ले और उसमे एक चम्मच बेसन मिलाये और अच्छे से मिक्स करले, फिर इस मिश्रण में एक चमच शहद मिलाये और फिर अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे पर 2 -3 मिंनट इस मिश्रण से मसाज करे और फिर ऐसे ही लगा रहने दे ,और जब पैक सुख जाये तो ठंडे पानी से चेहरा धो ले| बेसन स्किन को एक्सफोलिएट करता है जिससे स्किन में निखार आता है ये तीनो इनग्रेडिएंट आपस में मिलकर त्वचा को हेल्दी और पोषण युक्त बनाते है| इस पैक को हफ्ते में दो बार जरूर लगाए इससे आपका फेस चमकने लगेगा|
5 . शहद और निम्बू –

शहद में आधा निम्बू का रस निकाल कर अच्छे से मिलाले इस में चुटकी भर हल्दी भी मिलाले और फिर अपने चेहरे को साफ धो कर इस पैक को लगा ले और 15 -20 मिनट बाद ठन्डे पानी से चेहरा धो ले|इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाए जिससे आपकी स्किन धीरे धीरे GLOWING होने लगेगी |
ऊपर बताये सभी फेस पैक डल ,बेजान ,रूखी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है| इन पैक के इस्तेमाल से आपको अपना एक अलग और निखरा रूप देखने को मिलेगा |

1 thought on “Skin Glowing Face Pack Tips । चेहरे को गोरा और चमकदार बनाने के आसान घरेलू उपचार”