straighten hair naturally at home- बालों को सीधा बनाने के लिए आपने पारलर में बहुत खर्चा लिया होगा लेकिन आज हम बालों को नेचुरल तरिके से स्ट्रेट करने के कुछ खास उपायों के बारे में जानेंगे।

लगभग सभी महिलाओँ की स्ट्रेट बाल पाने की इच्छा होती है, और बालों को पार्लर में जाकर स्ट्रेट कराने में हजारों रूपये का खर्चा हो जाता है, और फिर भी यह ट्रीटमेंट ज्यादा समय तक नहीं चलता है। और बाल फिर से पहले जैसे हो जाते है।
और पार्लर ट्रीटमेंट से बाल ख़राब भी हो जाते है। क्योकि पारलर में केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब बालों को स्ट्रेट करने के लिए पारलर में पैसा खर्चा करने की जरूरत नहीं है क्यों की आप घर पर ही बड़ी आसानी से नेचुरल तरिके से बालो को स्ट्रेट कर सकते है।
वो भी बिना किसी खर्चे और बिना बालों को नुकसान पहुचाये।
आइये जानते है बालो को घर पर नेचुरल तरीकों से स्ट्रेट कैसे बनाया जाये –
Table of Contents
1. केला और पपीता पैक से बालों को स्ट्रेट करें –
आवश्यक सामग्री-
- एक पका हुआ केला।
- एक पके हुए पपीते का टुकड़ा।
हेयर मास्क कैसे बनाये –
- हेयर मास्क बनाने के लिए केला और पपीता बराबर मात्रा में लेकर मिक्सी में पीस लें।
- ताकि लंप्स नहीं रहे।
- और फिर पीस कर एक बाउल में निकाल लीजिये।
हेयर मास्क लगाने का तरीका –
- अब इस तैयार हेयर मास्क को अपने बालो में अच्छे से लगाकर, कंघी कर लीजिये, इससे यह पुरे बालों और हर एक बाल में अच्छे से लग जायेगा।
- अब इस हेयर मास्क को 45 मिनिट तक अपने बालों में लगा लीजिये और फिर अच्छे से सूखने दीजिये।
- फिर बालों को माइल्ड और सल्फ़ेट फ्री शैम्पू से धो लीजिये।
- इस हेयर मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार कीजिये, आपको जल्दी ही असर दिख जायेगा यानि आपके बाल सीधे होना स्टार्ट हो जायेगे।
हेयर मास्क का फायदा –
- इस हेयर मास्क में केला और पपीता होता है जो बालों को नरिश करने के साथ ही बालों की कंडीशनिंग भी करता है।
- इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से बहुत जल्दी बाल सीधे और मुलायम बन जायेगे।
2. दूध और शहद का हेयर मास्क-
आवश्यक सामग्री-
- तीन चम्मच या बालों की लम्बाई के मुताबिक शहद।
- एक चौथाई दूध।
हेयर मास्क कैसे बनाये-
- एक बाउल में दूध और शहद को अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- अब आपका हेयर मास्क तैयार है।
हेयर मास्क लगाने का तरीका –
- हेयर मास्क को अच्छे से बालमे लगाने के लिए बालों के सेक्शन कर लीजिये।
- फिर ब्रश की मदद से अपने बालों की स्कैल्प से लेकर जड़ो तक लगाइये।
- और फिर 2 घंटे तक बालों में लगा रहने दीजिये।
- फिर माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लीजिये।
- इस हेयर मास्क से आपके बाल स्ट्रेट होने लगेंगे।
हेयर मास्क का फायदा –
दूध में मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूत बनाता है, और शहद बालों की नमी को लॉक करती है, जिससे फ्रिज़ी बालों की समस्या कम होती है, और बाल स्ट्रेट बनते है।
बालों को जल्दी से स्ट्रेट करने के लिए अन्य तरिके –
गर्म तेल-
कुछ दिनों तक रोजाना गर्म तेल से अपने बालों में 20 मिनिट तक मसाज करें, फिर आधा घंटा बालों में तेल को लगा रखने के बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लीजिये और फिर गीले बालों में ही धीरे-धीरे कंघी कर लीजिये। मसाज के लिए नारियल ऑइल, बादाम ऑइल या ओलिव ऑइल का इस्तेमाल कर सकती है।
मुल्तानी मिटटी –
मुल्तानी मिटटी के इस्तेमाल से भी बालों को जल्दी से स्ट्रेट किया जा सकता है। मुल्तानी मिटटी में एक अंडे का सफेद भाग, चावल का आटा और पानी मिला कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कीजिये। फिर इस पेस्ट को अपने पुरे बालो में लगाइये और फिर मोटे दांतो वाली कंघी से बालों को कंघी कर लीजिये। एक घंटे के लिए बालों को ऐसे ही छोड़ दीजिये फिर बालो को माइल्ड शैम्पू से धो लीजिये। इसके बाद बालों पर दूध का स्प्रे कर लीजिये और फिर 15 मिनिट रखने के बाद फिर से बालों को धो लीजिये। इस विधि से दो से तीन बार में ही बाल स्ट्रेट हो जायेगे।

1 thought on “बालों को घर पर नैचुरली स्ट्रेट कैसे करें। how to straighten hair naturally at home”