Body Polishing at Home in Hindi-घर पर बॉडी पॉलिशिंग कैसे करें

SKIN
Share this Article with your friends -

Body polishing- सीज़न चाहे शादियों का हो या दूसरे छोटे फंक्शन, हर लड़की खूबसूरत लगना चाहती है| हर लड़की चाहती है की उसकी स्किन हर टाइम चमकदार लगे| इसके लिए आप बॉडी पॉलिशिंग करवा कर अपनी बॉडी के हर हिस्से को चमकदार बनवा सकती है| बॉडी पॉलिशिंग करवाने के लिए बहुत सी लड़कियाँ पार्लर जाती है पर बहुत सारी लड़कियों को पार्लर जाकर बॉडी पॉलिशिंग नहीं करवानी होती है तो वो घर पर ही बॉडी पॉलिशिंग कर सकती है| तो आइये जानते है घर पर बॉडी पॉलिशिंग कैसे करें(Body Polishing at Home)| और बॉडी पॉलिशिंग के फायदे क्या है|

बॉडी पॉलिशिंग के फायदे(Benefits of body polishing) –

  1. बॉडी पॉलिशिंग करवाने से पूरी बॉडी की स्किन से डेड सेल्स निकल जाती है और टैनिंग भी हट जाती है जिससे स्किन सॉफ्ट बनती है और स्किन में निखार आता है|
  2. हर्बल बॉडी पॉलिशिंग करने से स्किन से पिम्पल और दाग-धब्बे मिट जाते है|
  3. बॉडी पॉलिशिंग करने से फुल बॉडी मसाज होती है जिससे पूरी बॉडी को रिलेक्स मिलता है और थकावट दूर होती है साथ ही तनाव से भी राहत मिलती है|
  4. बॉडी पॉलिशिंग करने से पूरी बॉडी का कलर एक जैसा हो जाता है और स्किन में चमक आजाती है|
  5. बॉडी पॉलिशिंग नेचुरल ट्रीटमेंट होने की वजह से इसके बॉडी स्किन पर साइड इफ़ेक्ट नहीं होते है|

ये भी पढ़े- Hothon Ka Kalapan Kese dur Kare-होठों का कालापन दूर करने के 15 उपाय |

घर पर बॉडी पॉलिशिंग कैसे करें(How to do Body Polishing at Hom)-

1. बादाम ऑइल से बनाये बॉडी पॉलिश-

घर पर बॉडी पॉलिशिंग बनाने के लिए दो चम्मच गुनगुने बादाम ऑइल या दो चम्मच गुनगुने नारियल ऑइल में एक चम्मच हल्दी मिलाकर मिक्स करके, अपनी पूरी बॉडी पर मसाज करें| और फिर चावल का आटा या बेसन लेकर उससे हल्के-हल्के अपनी बॉडी पर स्क्रब करें| हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल गुण और बादाम या नारियल ऑइल मिलकर स्किन को पोषित करते है, जिससे स्किन चमकदार बनती है,और बेसन या चावल का आटा स्किन को एक्सफोलिएट करते है इसलिए यह एक बेस्ट बॉडी पॉलिशिंग है,जो आपकी स्किन तो चमकदार बनाने के लिए शानदार काम करता है|

2. टी-ट्री आयल और सी साल्ट से बनाये बॉडी पोलिश-

चार से पांच चम्मच सी-साल्ट में, पांच चम्मच शहद और 8-10 बुँदे टी-ट्री ऑइल की मिला लें और मिक्स करें| अब दो चम्मच एलोवेरा जेल भी मिलाये और अब आपकी बॉडी पोलिश तैयार है, इसे अपनी बॉडी पर लगाकर 10 मिनट मसाज करें और फिर नहा लें | इस पॉलिश से आपकी बॉडी में निखार आजायेगा|

3. चीनी, गेहूँ का आटा,कॉफ़ी पाउडर और टमाटर के रस से बॉडी पॉलिश बनाये-

दो चम्मच पीसी हुई चीनी, एक चम्मच चावल का आटा,एक चम्मच कॉफ़ी पाउडर, 3-4 चम्मच टमाटर का रस, एक चम्मच गेहूँ का आटा, 2 चम्मच दूध की लें| अब सभी इंग्रेडिएंट्स को मिक्स करें और पेस्ट तैयार करें फिर अपनी बॉडी को गिला करके इस मिश्रण को लगाए और 5-7 मिनिट स्क्रब करें और फिर नहा सकती है या अपनी बॉडी को धो सकती है| इस बॉडी पॉलिश का सप्ताह में एक बार जरूर प्रयोग करे| आपको बेस्ट रिजल्ट मिलेगा|

4. जोजोबा ऑइल और ओटमील स्क्रब से बनाये बॉडी पॉलिश-

4-5 चम्मच ओटमील का पाउडर, दो चम्मच जोजोबा ऑइल, एक चम्मच दही, एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच दूध की लें, अब इन सब चीजों को मिक्स करके मिश्रण बना लें| अब इस मिश्रण को अपनी बॉडी पर लगाए और 5-10 मिनिट मसाज करें फिर पानी से बॉडी धो लें| यह बॉडी पॉलिश आपकी स्किन पर करामाती असर दिखाती है|

5. ओलिव ऑइल और ब्राउन शुगर से बनाये बॉडी पॉलिश-

दो चम्मच ऑलिव ऑइल में, तीन चम्मच ब्राउन शुगर मिलाये और मिक्स करें, अब इसमें एक चम्मच ओटमील पाउडर भी मिलाये और अब इस मिश्रण को अपनी बॉडी पर लगाकर हल्के-हल्के हाथों से 10 मिनिट मसाज करें, और फिर बॉडी को धो लें या नहा लें | इस पैक को सप्ताह में एक बार जरूर लगाए आपकी स्किन में शाइनिंग आ जायेगी|

ये भी पढ़े- गर्मियों में विटामिन C से चमकाए चेहरा |

बॉडी पॉलिशिंग के लिए इन तरीको को अपनाये और अपनी स्किन को जवां बनाये और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करें|

और इस आर्टिकल को अपने फ्रेंड्स को शेयर जरूर करें, आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद|


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

3 thoughts on “Body Polishing at Home in Hindi-घर पर बॉडी पॉलिशिंग कैसे करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *