मानसून में बालो की देखभाल

HAIR
Share this Article with your friends -

फ्रेंड्स मानसून का सीजन आ गया है ,और इस मौसम में जहाँ चारो तरफ हरियाली छाई है, वही हमारे सिर की हरियाली कम होने लग गयी है मतलब हमारे बाल पहले से ज्यादा झड़ने लग गए है,तो अब हमारी चिंता बढ़ गयी हैl तो आइये जानते है कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जो हमे बालो को झड़ने से रोकने में मदद करेगा |

1. बालो की सफाई –

हमारा पहला उपाय है बालो को साफ रखना , क्यों की बारिश में नमी और उमस की वजह से बालो की स्कैल्प मैली हो जाती है और बाल टूटने लगते है , इसलिए वीक में कम से कम दो से तीन बार बालो को जरूर धोना चाहिए l

2. ऑइल मसाज-

और अब बात आती है आयल मसाज की , जो की बालो की जड़ो को मजबूत करने के लिए अति आवश्यक है l आप एक अच्छे से आयल से हेयर मसाज कर  सकती है ,और बालो के लिए सब से सुरक्षित और अच्छा आयल है नारियल आयल , जो आसानी से हमारे घर में मिल जाता है , आप आयल को हल्का सा गुनगुना कर  के अंगुलियों के पोरो से बालो की रुट में मसाज कीजिये ,पर एक दम हलके हाथो से ,और स्लो तरिके से, जिससे की ब्लड सर्कुलेशन होगा और बाल मजबूत बनेगे , आप रात को मसाज कर के सुबह किसी माइल्ड शैम्पू से बालो को धो ले l

3. आँवला,रीठा शिकाकाई मास्क-

बारिश की सीजन में बाल  बहुत रूखे हो जाते है , उन्हें मुलायम बनाये रखने के लिये बालो में आवला, रीठा , या शिकाकाई पाउडर का मास्क  लगाए ये मास्क आप को बस 15 -20 मिनट  ही लगाना है ,और उस के बाद  बालो को धो लेना है , ये तरीका आप के बालो को  किसीभी शैम्पू या कंडीशनर से ज्यादा मुलायम और चमकदार बनाएगा l

आवला , रीठा ,और शिकाकाई का मास्क बनाने के लिए आप एक- एक छोटी चम्मच तीनो पाउडर की लीजिये ,और उस में  आप के बाल गीले होने  जितना पानी मिलाइये और अब या तो आप इसे उबाल कर और फिर  ठंडा  कर  के  बालो में लगाइये या इस मिश्रण को किसी लोहे के बर्तन में 2 -3 ऑवर के लिए गलाइए और फिर लगाइये ,और फिर धो लीजिये , ऐसा वीक में दो बार जरूर करे आप के बल सुन्दर और चमकदार हो जायेगेl

उपरोक्त  तरिके सिर्फ बारिश में ही नहीं किसी भी मौसम में बालो की देख भाल के लिए बहुत ही कारगर उपाय है और दूसरे महगे प्रोडक्ट की तुलना में बहुत ही सस्ते है और इनसे बालो को कोई नुकसान भी नहीं होता है क्योकि ये नेचुरल है ,इसलिए आप इन तरीको को अपनाकर अपने बालो को खूबसूरत बना सकती है l और अगर इस आर्टिकल में कोई कमी है तो आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दे | और आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद |


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *