आज हम यहां ऐसे फेस पैक के राज जानेगे जिनका उपयोग किसी भी टाइप की स्किन पर किया जा सकता है और चेहरा चमकाया जा सकता है| और इन फेस पैक के लिए ज्यादा पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं है, क्यों की फेस पैक के लिए जरूरी इनग्रेडिएंट्स आपको आप के घर में ही आसानी से मिल जायेगे, बस आपको जरूरत है तो इनको उपयोग में लाने की |
आज हम यहां आलू से बने फेस पैक के बारे में जानेगे, आलू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज़ होती है जो की चेहरे की चमक को बढ़ाता है और इसका उपयोग करना भी बड़ा आसान है |

Table of Contents
1. आलू और निम्बू

आलू और निम्बू – आलू को कद्दू कस करके रस निकाल ले और उतना ही निम्बू का रस निकाल ले|अब आलू और निम्बू का 2 -2 चम्मच रस ले ले और उनमे आधा चम्मच शहद मिला ले ,और फिर तीनो को मिक्स करले फिर इस पैक को अपने पूरे फेस और गर्दन तक लगाए और 15 मिनट बाद फेस धो ले| इस फेस पैक के इस्तेमाल से अगर आपके फेस पर बारीक़ लाइन दिखने लगी है तो वो बंद हो जाएगी और साथ ही चेहरे की चमक बढ़ जाएगी| इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 3 -4 बार करे, आपको बहुत जल्दी ही असर देखने को मिलेगा |
2. आलू और दूध

आलू और दूध- इस पैक को बनांने के लिए आलू का रस निकाल कर उसमे 2 चम्मच कच्चा दूध और चार -पाँच बून्द ग्लिसरीन की मिला ले |और अच्छे से मिक्स करले ,और फिर चेहरे को धो कर इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा ले, ओर 15 मिनट बाद चेहरा धो ले|, इस फेस पैक को लगाने से आपके चेहरे की झुर्रिया ख़त्म हो जाएगी स्किन टाईट होगी और आँखों के निचे के काले घेरे भी साफ होंगे और साथ ही स्किन मॉइस्चराइज़ हो जाएगी|इस फेस पैक को हफ्ते में तीन से चार बार जरूर लगाए |
3. आलू और दही

आलू और दही – इस पैक को बनाने के लिए आलू को पीस ले और उसमे दो चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करले फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए और 15 मिनट बाद चेहरा धो ले| यह एक एंटीएजिंग फेस पैक है, क्यों की दही में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज़ होती है जो की स्किन को जवान और खूबसूरत बनाये रखता है| इस पैक तो हफ्ते में दो बार जरूर लगाए |
4.आलू और शहद

आलू और शहद – आलू और शहद का पैक बनाने के लिए आलू का रस निकाल लीजिये और उसमे दो चम्मच शहद मिला लीजिये, फिर अच्छे से मिक्स कर लीजिये और फिर अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लीजिये और 15 मिनट बाद धो लीजिये| यह पैक आपके फेस को मॉइशराइज़ करता है, साथ ही सॉफ्ट भी करता है| आलू का रस अम्लीय होता है इसलिए यह आपकी स्किन नेचुरल एजेंट के रूप में चमकदार और शाइनियर बनाता है इस पैक को रोजाना लगा सकते है |
5 . आलू और टमाटर मास्क

आलू और टमाटर मास्क –आलू और टमाटर का रस और गुदा निकाल कर मिला ले और फिर इसमें एक चम्मच शहद की मिला ले और अच्छे से मिक्स करले जिससे पेस्ट चिकना हो जायेगा| और फिर इस पेस्ट को अपने पूरे फेस और गर्दन पर लगा लीजिये और 15 मिनट बाद चेहरा धो लीजिये| यह फेस मास्क आपके फेस पर उठने वाले मुंहासो को हटाता है और स्किन को कीटाणुओं और जीवाणुओं से मुक्त रखता है| अगर आपके चेहरे पर ज्यादा मुँहासे है तो इस पैक को रोजाना उपयोग करे|

1 thought on “चमकते चेहरे का राज जाने | Potato Face Pack for Glowing Skin”