Rice Face pack for Glowing skin | चावल के फेस पैक 5 दिनों में चेहरा हो जायेगा गोरा

SKIN
Share this Article with your friends -

वैसे तो अलग-अलग मौसम में हमारी स्कीन की अलग-अलग तरह से देखभाल करनी पड़ती है। और इसके लिए जरूरी है की हम हमारी स्किन पर घरेलू नुस्खों को ज्यादा अपनाये क्योकि अगर हम ज्यादा मात्रा में मार्किट के प्रोडक्ट इस्तेमाल करेंगे तो वो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते है। इसलिए किसी भी मौसम में स्किन का निखार बरकरार रखने के लिए हमे होम मेड फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे स्किन की सुंदरता हमेशा बनी रहे |

RICE FACE PACK FOR GLOWING SKIN

और अगर आप अपनी स्किन को बहुत जल्दी से निखारना चाहती है तो आपको चावल के पानी या चावल के फेस पैक का उपयोग करना चाहिए, चावल के फेस पैक आपके चेहरे को बहुत जल्दी से जवाँ और खूबसूरत बना सकते है | और चावल के पानी का फेस पैक आपकी स्किन से झुर्रियाँ तक हटा सकता है |

Table of Contents

आइये जानते है चावल से बनने वाले उपयोगी फेस पैक के बारे में-

1. चावल के आटे और दही का फेस पैक बनाये।

2. चावल, शहद और निम्बू के रस का पैक बनाये।

3. चावल का आटा और दूध से बनाये ग्लोइंग फेस पैक।

4. चावल का आटा और एलोवेरा का पैक बनाये।

5. चावल के आटे, शहद और अंडे का फेस पैक बनाये।

6. चावल के आटे और खीरे का पैक।

7. चावल का आटा और बेसन का पैक।

8. चावल का पानी लगाए और स्किन में निखार लाये

आइये सविस्तार जानते है- फेस पैक बनाने के बारे में-

1. चावल के आटे और दही का फेस पैक बनाये-

चावल का आटा और दही से बना पैक आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ ही ग्लोइंग भी बनाता है।

  1. एक चम्मच चावल का आटा लेकर उसमे एक चम्मच दही मिलाले और अच्छे से मिक्स करलें।
  2. अब इस पैक को अपने चेहरे पर 20 मिनिट के लिए लगाए और फिर साफ और नार्मल पानी से अपना फेस धो लें।
  3. इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाने से आपके चेहरे पर निखार आजायेगा।

2. चावल, शहद और निम्बू के रस का पैक बनाये-

चावल का आटा, शहद और निम्बू का रस मिलाकर पैक बनाये। यह पैक आपकी स्किन से डेड सेल्स को निकाल बाहर करेगा और दाग-धब्बों को ख़त्म करेगा।

  1. सब से पहले चावल का आटा लेकर इसमें एक चम्मच निम्बू का रस और एक चम्मच शहद को मिलाये।
  2. और फिर अच्छे से मिक्स करके 15-20 मिनिट तक अपने फेस पर लगाए।
  3. और फिर पानी से अपना चेहरा धो लें।
  4. और फिर अपने चेहरे पर मॉइशराइज़र लगा लें।
  5. अपने फेस को ग्लोइंग बनाने के लिए इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करें।

3. चावल का आटा और दूध से बनाये ग्लोइंग फेस पैक-

चावल के आटे के साथ कच्चा दूध मिलाकर पैक बनाये और फिर पाए गोरी और चमकीली त्वचा।

  1. चावल के आटे में कच्चा दूध मिलालें, और अच्छे से मिक्स करलें।
  2. फिर इस पैक को अपने चेहरे पर 15 मिनिट लगा कर रखें |
  3. और फिर नार्मल पानी से चेहरे को धो लें।
  4. इस पैक को सप्ताह में दो से तीन बार लगाने से आपको अपनी स्किन में चमत्कारिक निखार देखने को मिलेगा।

4. चावल का आटा और एलोवेरा का पैक बनाये-

एलोवेरा तो स्किन की लगभग सभी तरह की प्रॉब्लम के लिए रामबाण है, और चावल का आटा और एलोवेरा को मिक्स करके पैक बनाये और अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाये |

  1. पैक बनाने के लिए एलोवेरा की पत्ती से जेल निकाल लें और फिर इसमें एक चम्मच चावल का आटा मिलाये और अच्छे से फेट लें।
  2. ताकि चावल का आटा और एलोवेरा जेल अच्छे से मिक्स हो जाये।
  3. अब इस तैयार पैक को 15 मिनिट के लिए अपने फेस पर लगाए और जब पैक सुख जाये तो अपने चेहरे पर गोलाई में रफ करते हुए पैक को निकाले।
  4. और फिर पानी से चेहरा धो लें।
  5. इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाए, जिससे आपकी स्किन चमकीली हो जाएगी।

5. चावल के आटे, शहद और अंडे का फेस पैक बनाये-

चावल के आटे में, अंडे का सफेद भाग और शहद मिलाकर पैक बनाये, ये पैक आपकी स्किन को टाइट करने के साथ ही ग्लोइंग भी बनाता है |

  1. पैक बनाने के लिए चावल के आटे में अंडे के सफेद भाग की एक चम्मच और शहद मिलाये और अच्छे से मिक्स करलें |
  2. अब इस पैक को अपने फेस पर लगाए और 20 मिनिट लगा रहने दे |
  3. अब पैक के सुख जाने पर नार्मल पानी से चेहरा धो लें।
  4. इस पैक को सप्ताह में एक बार लगाने से भी आपकी स्किन की झुर्रियाँ ख़त्म हो जाएगी।
  5. और आपका चेहरा जवां और खूबसूरत बना रहेगा।

6. चावल के आटे और खीरे का पैक-

चावल का आटा और खीरे का रस मिलाकर बनाया गया पैक आपकी स्किन को सनबर्न से राहत दिलाएगा और स्किन को पोषण देकर स्किन को हाइड्रेट भी रखेगा।

  1. पैक बनाने के लिए एक चम्मच चावल के आटे में दो चम्मच खीरे का रस मिलाकर मिक्स करलें।
  2. अब इस पैक को अपने पुरे चेहरे पर लगाए और 20 मिनिट लगा रखकर सूखने दे |
  3. फिर ठन्डे और साफ पानी से चेहरा धो लें।
  4. इस्तेंमाल से आपके चेहरे की सूजन और जलन कम हो जाएगी।
  5. इस पैक को गर्मियों में उपयोग करना बेहतर रहता है क्योकि यह पैक धुप के सनबर्न को भी हटाता है।

7. चावल का आटा और बेसन का पैक-

चावल का आटा, बेसन और टमाटर का रस मिलाकर बनाया गया पैक आपकी स्किन में ताज़गी भर देगा और आपको फ्रेश फील कराएगा। और आपकी स्किन के कील-मुंहासों को खत्म करके आपको बेदाग और साफ त्वचा की मालकिन बनाएगा।

  1. इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच बेसन और एक टमाटर का रस को आपस में मिलाले।
  2. अब सब चीजों को अच्छे से मिक्स करले और फिर इस पैक को अपने फेस पर लगाए।
  3. अब 15 मिनिट बाद जब पैक सूखने लगे तो आप हल्के-हल्के रफ़ करके इस पैक को छुड़ाए।
  4. और फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें।
  5. इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाने से आपकी स्किन के दाग़-धब्बे ख़त्म हो जायेगे, और आपका चेहरा खिल जायेगा।

8. चावल का पानी लगाए और स्किन में निखार लाये-

चावल बनाना बहुत आसान है, चावल का पानी का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन गोरी, बेदाग और चमकीली हो जाएगी। अगर आपने अभी तक चावल का पानी अपने फेस के लिए आजमाया नहीं है तो आप इसको जरूर से आजमाए और फिर देखे अपने फेस पर एक अनोखा निखार।

  1. चावल का पानी बनाने के लिए दो मुट्ठी चावल को आधा घंटा पानी में भिगोकर रख दे।
  2. अब आधे घंटे बाद चावल को पानी के साथ ही पीस लें और फिर छलनी से पेस्ट को छान ले ताकि आपके फेस के लिए उपयोगी पानी निकल जाये।
  3. अब इस छने हुए पानी को फर्मेटेड होने के लिए गर्म जगह पर रख दे और फिर पानी से खट्टी स्मेल आने पर इस पानी को रात में अपने चेहरे पर लगाए।
  4. या फिर आप नाईट क्रीम इस्तेमाल करती है तो क्रीम में भी यह पानी मिला सकती है।

यह सभी चावल के पैक आपकी स्किन को बेदाग़ और खूबसूरत बनाने के लिए बहुत ही उपयोगी है। इनका इस्तेमाल करने से आपको किसी प्रकार की कोई प्रॉब्लम भी नहीं होती है क्योकि ये नेचुरल है।

यह भी पढ़े- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें

आप अपनी स्किन को बेदाग और जवाँ बनाने के लिए इन पैक का इस्तेमाल करें और अपने अनुभव हमे कमेंट करें।

आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|