सनटैन होना एक आम बात है यह कभी भी और किसी भी मौसम की धुप से होता ही है। सनटैन को होने रोकने के लिए हम चेहरे को कवर करके रखते है परन्तु फिर भी धुप स्किन को काली कर देती है। इसलिए आज हम आपको कॉफ़ी से बनने वाले DIY फेस पैक के बारे में बतायेगे जिनसे आप अपनी स्किन पर हुई टैनिंग को बड़ी ही आसानी से हटा पायेगी। कॉफ़ी की एंटीएजिंग प्रॉपर्टीज आपकी सूरज से डैमेज हुई स्किन को रिपेयर करके आपकी स्किन पर उम्र के प्रभाव को भी धीमा करते है।

आइये जानते है सनटैन हटाने के लिए कॉफ़ी के फेस पैक को बनाने की विधि के बारे में-
Table of Contents
1. कॉफ़ी और ओलिव ऑइल का मास्क आपकी स्किन से टैंनिग हटाएगा-

कॉफ़ी मास्क आपकी स्किन से पिगमेंटेशन को कण्ट्रोल करते है और यह आपकी स्किन के लिए बेस्ट एक्सफोलिएटर साबित होते है। इसलिए आपके लिए ओलिव ऑइल और कॉफ़ी का मास्क बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा, इस पैक को बनाने के लिए आपको एक चम्मच कॉफ़ी पाउडर में एक चम्मच ओलिव ऑइल को मिक्स करें और अपने चेहरे और टैनिंग वाले बॉडी के अन्य हिस्सों पर लगाए और थोड़ा हल्के-हल्के एक मिनिट मसाज करे और फिर 20 मिनिट ऐसे ही लगा छोड़ दे और फिर पानी से धोकर साफ करलें। आप के फेस की टैंनिग तीन से चार बार इस फेस पैक का उपयोग करने से ही ख़त्म हो जाएगी। लेकिन सप्ताह में दो बार ही इस फेस पैक को लगाए। यह पैक आपकी स्किन को नरिशमेंट देगा।
यह भी पढ़े- Night Skin Care Tips In Hindi | गर्मियों में कॉफ़ी जेल का इस्तेमाल।
2. कॉफ़ी, हल्दी और दही का पैक आपके चेहरे का कालापन गायब कर देगा-

यह पैक आपकी स्किन को मॉइशराइज़ करेगा और साथ ही आपकी स्किन की टैनिंग को भी दूर करेगा। और पिगमेंटेशन को भी कण्ट्रोल करेगा। इस असरकारक कॉफ़ी पैक को बनाने के लिए आपको एक चम्मच कॉफ़ी, एक चम्मच हल्दी और आवश्कता अनुसार दही मिलाकर मिक्स करलें। और फिर इस पैक को 20 मिनिट अपने फेस पर लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करें, जिससे आपको स्किन टैंनिग से जल्दी ही छुटकारा मिल जाये।
3. कॉफ़ी और निम्बू का फेस पैक लगाने से सनबर्न दूर हो जायेगा-

निम्बू में विटामिन C मौजूद होता है, जो आपकी स्किन का कालापन बहुत ही आसानी से दूर कर देता है। और आपकी स्किन को ब्राइट कर देता है। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर को एक चम्मच निम्बू के रस में मिलालें। और फिर इस पैक को 15 मिनिट अपने चेहरे पर लगाए और फिर पानी से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो से तीन बार करें, आपकी स्किन की टैनिंग दूर हो कर आपके चेहरे में शानदार ग्लो आजायेगा।
यह भी पढ़े- Best Coffee Scrub For Body | बेस्ट कॉफ़ी स्क्रब फॉर बॉडी-2021
4. कॉफ़ी और शहद से बनाये टैंनिग को हटाने वाला फेस पैक-

इस फेस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच कॉफ़ी पाउडर में एक चम्मच शहद और कुछ बुँदे निम्बू के रस की मिलाये और मिक्स करके पेस्ट बना लें। और फिर इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाए और 15 मिनिट इस पैक को लगा रखकर फिर पानी से धो लें।
5. कॉफ़ी पाउडर, चावल का आटा और कच्चा दूध से बनाये स्किन ग्लोइंग फेस पैक-

यह पैक आपकी स्किन को इतना अच्छा और जल्दी निखार देगा की आप इस पैक के बाद दूसरे पैक को इस्तेमाल करना ही भूल जाएगी। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच कॉफ़ी पाउडर, एक चम्मच चावल का आटा, दो चम्मच कच्चा दूध, आधा चम्मच निम्बू का रस और एक चम्मच शहद मिलाये और सब चीजों को अच्छी तरह मिलाये और फिर इस तैयार पैक से आप 5 मिनिट अपने फेस पर स्क्रब करें और फिर अपने चेहरे को पानी से धो ले। इसके बाद आप बचे हुए पैक को फेस पैक की तरह अपने चेहरे पर 20 मिनिट के लिए लगाकर छोड़ दे और फिर पानी से धो लें। इस पैक का चार से पांच बार इस्तेमाल करने से ही आपकी स्किन में निखार आजायेगा।
टैनिंग की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए कॉफ़ी के इन बेहतरीन फेस पैक्स का आप इस्तेमॉल करें और फिर पाए निखरी हुई त्वचा। इन पैक को बनाना और इनका इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है क्योकि सारे इंग्रेडिएंट्स आपको बहुत ही आसानी से मिल जायेगे और यह सारे इंग्रेडिएंट्स बिलकुल प्राकृतिक और स्किन को ग्लोइंग बनाने वाले है।
यह भी पढ़े- Rice Face Pack for Glowing Skin | चावल के फेस पैक 5 दिनों में चेहरा हो जायेगा गोरा।
यह भी पढ़े- Home Made Summer Face Pack For Dry Skin | गर्मियों में रूखी त्वचा के लिए फेस पैक।
आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो और आपके लिए यूज़फुल हो तो आप इस आर्टिकल को अपने फ्रेंड्स के साथ जरूर शेयर करें। और अपने अनुभव हमे कमेंट करें। आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।

5 thoughts on “सनटैन हटाने के लिए कॉफ़ी का फेस पैक लगाए, और पाए गोरी और चमकती त्वचा”