ऐसे करें केले का इस्तेमाल, चेहरे की झुर्रियाँ और दाग़-धब्बे हो जायेगे गायब। Use banana in this way, wrinkles and blemishes on the face will disappear

SKIN
Share this Article with your friends -

Banana Pack for Skin Care – अगर आप बुढ़ापे और बढ़ती उम्र में भी स्किन को जवाँ बनाये रखना चाहती है, तो केले का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर कीजिये।

केला एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और पेट के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

banana mask

केले के मॉइशराइज़िंग गुण त्वचा को कोमल और मुलायम बनाते है , अगर केले के फेस पैक का इस्तेमाल करते है तो चेहरे पर बहुत ही अच्छा निखार आ सकता है।

और केले के इस्तेमाल से स्किन के दाग़-धब्बे और एजिंग जैसी प्रॉब्लम से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

अखरोट के फेस पैक यंग और ब्यूटीफुल त्वचा के लिए। सेलिब्रिटी जैसी स्किन के लिए अखरोट फेस पैक। Walnut Face Pack For Young And Beautiful Skin

अगर आपकी स्किन पर झुर्रियाँ और फ़ाईन लाइंस बहुत होने से आप अलग-अलग टाइप के एजिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है तो इनसे आपकी स्किन ख़राब हो सकती है।

इसलिए झुर्रियों और बुढ़ापे के लक्षणों से मुक्त रहना है तो आप केले के फेस पैक का इस्तेमाल कीजिये।

1. केला और अवोकेडो पैक-

चेहरे की फ़ाईन लाइंस को जल्दी से ख़त्म करने के लिए केला और अवोकेडो पैक-

  • एक पके हुए केले के साथ अवोकेडो को मिक्स कर लीजिये।
  • और फिर एक चम्मच शहद मिलाइये।
  • अब सभी को अच्छे से मिक्स करने के बाद अपने पुरे चेहरे पर पैक की एक मोटी परत लगाए।
  • और फिर 20-30 मिनिट सूखने के बाद पानी से चेहरे को धो लीजिये।

2. केले और नीम के पाउडर का पैक –

गर्मियों के और दूसरे मौसम के पिम्पल्स को ख़त्म करने के लिए केले और नीम का पैक लगाए।

  • इस पैक को बनाने के लिए पहले केले को मेश करके इसमें हल्दी पाउडर मिलाइये, फिर एक चम्मच नीम का पाउडर मिक्स कीजिये।
  • अब इस पैक को अपने फेस पर 20 मिनिट के लिए लगाए।
  • फिर पानी से धो कर चेहरे को साफ कर लें।

3. केले और बेसन का पैक –

स्किन को क्लियर करके ग्लोइंग बनाने के लिए और झुर्रियों को ख़त्म करने के लिए यह पैक लाभदायक है।

  • आधा पका हुआ केला लेकर मेश कर लीजिये, अब इसमें एक चम्मच बेसन और आधा चम्मच निम्बू का रस मिलाकर मिक्स कीजिये।
  • फिर अपने पुरे चेहरे और गर्दन पर लगाइये।
  • और 20 मिनिट के बाद पानी से धोकर चेहरे को साफ कर लीजिये।

4. केले और शहद का पैक –

अगर स्किन ड्राई है तो आपको केले, शहद और नारियल तेल का पैक जरूर ट्राय करना चाहिए।

  • एक पके हुए केले को मैश करके शहद और नारियल तेल डालकर मिक्स कीजिये।
  • फिर इस पैक को चेहरे को फेस वाश से धोने के बाद 15 मिनिट तक लगाइये।
  • फिर साफ पानी से चेहरे को धो लीजिये।

5. केले और चावल के आटे का पैक –

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको केले और चावल के आटे का पैक इस्तेमाल करना चाहिए।

  • ऑयली स्किन के लिए केले का पैक बनाने के लिए पके केले के साथ 3 चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच शहद को मिलाइये।
  • अब इस पैक को पुरे चेहरे और गर्दन पर लगाइये और फिर 20 मिनिट के बाद पानी से चेहरे को धो लीजिये।

यह सभी केले के फेस पैक स्किन को जवाँ और खूबसूरत बनाये रखने के लिए लाभदायी है। आप इनका आसानी से इस्तेमाल करके अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते है।

अगर आपको किसी इंग्रेडिएंट्स से परेशानी हो तो आप उसका इस्तेमाल ना करें।

अगर आपको आर्टिकल पसंद आया है तो इसको लाइक करे और शेयर करे।

और भी इसी तरह की स्किन ग्लोइंग होम रेमेडी को जानने के लिए पढ़ते रहिये Kamalkitips.com .

आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

1 thought on “ऐसे करें केले का इस्तेमाल, चेहरे की झुर्रियाँ और दाग़-धब्बे हो जायेगे गायब। Use banana in this way, wrinkles and blemishes on the face will disappear

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *