Rose Face pack For Glowing Face | गर्मियों में गुलाब के फेस पैक, जवाँ निखार के लिए

SKIN
Share this Article with your friends -

गुलाब का फूल तो हम सभी को सभी फूलों से अच्छा लगता है क्योकि गुलाब का फूल होता भी इतना मनमोहक है। और गुलाब से बना गुलाबजल भी हमारी स्किन को खूबसूरत बनाने में पूर्ण भूमिका निभाता है।

Rose face Pack for Glowing Skin

इसी प्रकार गुलाब की कोमल पंखुड़ियों से बनाये गए फेस पैक भी हमारी स्किन, हमारे फेस के लिए बहुत ही उपयोगी होते है। गुलाब से बना फेस पैक आपके चेहरे को भी गुलाब की पंखुड़ियों की तरह कोमल और सुंदर बनाता है।

गुलाब से बने फेस मास्क आपके चेहरे के कालेपन को दूर करते है, डार्क सर्कल्स को हटाते है और एक्ने पिम्पल जैसी परेशानियों से भी स्किन को मुक्त रखते है।

यह भी पढ़े- Night Skin Care Tips In Hindi | गर्मियों में कॉफ़ी जेल का इस्तेमाल

आइये जानते है गुलाब के फेस पैक बनाने की विधि के बारे में-

  1. गुलाब और शहद से बनाये फेस पैक।
  2. गुलाब और दही से बना फेस पैक।
  3. गुलाब और एलोवेरा से बनाये फेस पैक।
  4. गुलाब और गेहूँ के आटे से बनाये फेस पैक।
  5. गुलाब और मुल्तानी मिटटी से बनाये पैक।

आइये सविस्तार जाने फेस पैक बनाने की विधि के बारे –

1. गुलाब और शहद से बनाये फेस पैक-

आवश्यक सामग्री-

  1. गुलाब की पंखुडिया।
  2. दूध या गुलाबजल।
  3. शहद।

फेस पैक बनाने की विधि और फेस पैक के फायदे –

गुलाब का फेस पैक बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को दूध या गुलाबजल के साथ पीसकर पेस्ट तैयार करले।
अब इस गुलाब के पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाकर मिक्स करलें। अब आपका गुलाब का फेस पैक तैयार है।
अब इस फेस पैक को अपने पुरे चेहरे पर लगाए और 20 मिनिट लगा रहने दे। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
अगर आपकी ड्राई स्किन है तो इस पैक के इस्तेमाल से आपकी स्किन सॉफ्ट और कोमल हो जाएगी।
यह पैक आपकी स्किन की थकावट मिटा कर आपको ताज़गी देगा और साथ ही झुरीयाँ भी कम करेगा।

2. गुलाब और दही से बना फेस पैक-

आवश्यक सामग्री-

  1. गुलाब की पंखुडिया।
  2. दूध या गुलाबजल।
  3. दही।
  4. बेसन।

फेस पैक बनाने की विधि और फेस पैक के फायदे –

  1. गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट गुलाबजल या दूध के साथ बनाये, फिर इसमें दही मिक्स करले।
  2. और फिर अब एक चम्मच बेसन इस पैक में मिलाये और अच्छे से मिक्स करलें।
  3. अब इस पैक को अपने साफ धुले हुए चेहरे पर लगाए और 20 मिनिट सूखने दे।
  4. फिर नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें।
  5. फिर आप अपने चेहरे पर रोजाना यूज़ करने वाली क्रीम को लगाले।
  6. इस पैक का सप्ताह में दो बार प्रयोग करें।
  7. इस फेस मास्क से आपकी स्किन कुछ ही दिनों में जवाँ और खूबसूरत हो जाएगी, और आपको आपकी स्किन में निखार आता हुआ दिखने लगेगा।

3. गुलाब और एलोवेरा से बनाये फेस पैक-

आवश्यक सामग्री-

  1. गुलाब की पंखुडिया।
  2. दूध या गुलाबजल।
  3. एलोवेरा जेल।

फेस पैक बनाने की विधि और फेस पैक के फायदे –

  1. गुलाब की पंखुड़ियों को दूध या गुलाबजल के साथ मिलाकर पेस्ट बनालें।
  2. अब इस पेस्ट में एलोवेरा जेल मिलाये और अच्छे से मिक्स करलें।
  3. अब आपका पैक तैयार है, इस पैक को आप 20 मिनिट अपने फेस पर लगाकर रखे।
  4. और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें।
  5. इस पैक के इस्तेमाल से आपको आपकी स्किन में एक सप्ताह में निखार आता हुआ नजर आने लगेगा।
  6. यानि आप बहुत जल्दी अपनी स्किन को गुलाब की पंखुड़ियों की भांति ही सुंदर बना पायेगी।

4. गुलाब और गेहूँ के आटे से बनाये फेस पैक-

आवश्यक सामग्री-

  1. गुलाब की पंखुडिया।
  2. कच्चा दूध।
  3. एक चम्मच गेहूँ का आटा।

फेस पैक बनाने की विधि और फेस पैक के फायदे –

  1. गुलाब की पंखुड़ियों को कच्चे दूध के साथ मिक्स करके पीस लें।
  2. और फिर इसमें गेहूँ का आटा मिलाकर पेस्ट बनाये।
  3. अब इस पैक को 20 मिनिट अपने फेस पर लगाए और फिर सूखने पर हल्का हल्का रफ करके छुड़ाए।
  4. फिर पानी से धो कर साफ करलें।
  5. इस पैक को सप्ताह में तीन बार उपयोग करने से आपको आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो देखने को मिलेगा।

5. गुलाब और मुल्तानी मिटटी से बनाये पैक-

आवश्यक सामग्री-

  1. गुलाब की पंखुडिया।
  2. गुलाबजल।
  3. दही।
  4. मुल्तानी मिटटी।

फेस पैक बनाने की विधि और फेस पैक के फायदे –

  1. गुलाब और मुल्तानी मिटटी का असरकारक पैक बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट बना लें।
  2. अब गुलाब के पेस्ट में दही और मुल्तानी मिटटी मिलाये और मिक्स करलें।
  3. फिर कुछ बुँदे गुलाबजल की मिलालें और अब आपका फेस पैक तैयार है।
  4. अब पैक को 20 मिनिट के लिए अपने फेस और गर्दन पर लगाए और फिर पानी से धो लें।
  5. यह पैक आपके फेस पर एक चमत्कारिक असर दिखायेगा।
  6. इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करने से दो-चार सप्ताह में ही आपका चेहरा गुलाब की ही तरह खिल जायेगा और यह पैक दुल्हन के रूप को निखारने के लिए भी उपयोग किया जाता है।
  7. आप इस पैक का इस्तेमाल पूरी बॉडी पर भी कर सकती है, जिससे आपकी पूरी बॉडी की स्किन पॉलिशिंग हो जाए।

गुलाब से बनाए गए इन फेस पैक का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन में बहुत अच्छा ग्लो देखने को मिलेगा। आप गुलाब की पंखुड़ियों के पेस्ट के अवेलेबल नहीं होने गुलाब के फूलों का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते है, पर अगर फ्लावर का पेस्ट बनायेगे तो यह बहुत ही असरकारक रहेगा।

यह भी पढ़े- गर्मियों में फ़टे होठों से हो गए है परेशान तो आजमाए ये आसान नेचरल उपाय


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

2 thoughts on “Rose Face pack For Glowing Face | गर्मियों में गुलाब के फेस पैक, जवाँ निखार के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *