गर्दन का कालापन कैसे दूर करें

SKIN
Share this Article with your friends -

Table of Contents

गर्दन का कालापन कैसे दूर करें-

गर्दन का कालापन आपके लिए परेशानी हो सकता है क्यों की यह कालापन आपकी खूबसूरती को कम करता है और कोई भी नहीं चाहता है की उनकी गर्दन काली हो यानि आपका फेस तो चमकीला है पर गर्दन पर कालापन रहता है तो आज हम आपको गर्दन का कालापन कैसे दूर करें| इसके कुछ आसान और असरकारक उपाय बतायेगे जिनका इस्तेमाल करने के बाद आपको काली गर्दन, काली कोहनी और काले घुटने की प्रॉब्लम से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जायेगा|

आपने अपनी काली गर्दन को साफ करने के लिए कई बार गर्दन को रगड़ा होगा और नतीजा आपकी गर्दन छील गयी होगी पर अब आप परेशान मत होइए क्योकि इन उपायों को आजमा कर आप गर्दन का कालापन बिलकुल साफ कर पायेगी|

आइये जानते है गर्दन का कालापन दूर करने के उपाय-

1. बेसन और हल्दी-

बेसन हल्दी और दूध का पैक काली गर्दन को गोरी बनाएगा|

आवश्यक सामग्री-

  1. एक चम्मच बेसन
  2. आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  3. तीन चम्मच कच्चा दूध

पैक बनाने और लगाने का तरीका-

  1. बेसन, हल्दी और दूध को अच्छे से मिक्स कर लें, और फिर इसे काली गर्दन पर लगाए|
  2. साथ ही काली कोहनी और काले घुटने पर भी लगा लें|
  3. और फिर सूखने तक पैक को लगा रहने दे|
  4. अब सूखने के बाद हल्के हल्के रफ करके, पानी से धो ले|
  5. इस पैक को नहाने से पहले भी उपयोग कर सकते है और सप्ताह में तीन बार उपयोग करें 15 दिनों के अंदर आपकी काली गर्दन साफ हो जाएगी |

2. गेहूँ का आटा और हल्दी-

गेहूँ का आटा, हल्दी और कुकिंग आयल का पैक बनाये|

आवश्यक सामग्री-

  1. दो चम्मच गेहूँ आटा
  2. आधा चम्मच हल्दी
  3. दो चम्मच कुकिंग आयल (सोयाबीन आयल)

पैक बनाने और लगाने का तरीका-

  1. गेहूँ के आटे में हल्दी और ऑइल को मिला लें, और ध्यान रखें की पैक को ज्यादा पतला ना करें|
  2. इस पैक को गाढ़ा ही रखें, और फिर इस पैक से अपनी काली गर्दन पर 5-7 मिनिट मसाज करें| अब 10 मिनिट तक जो पैक आपके स्किन पर लगा है उसे लगा छोड़ दे|
  3. और फिर साफ करलें, या नहा लें|
  4. इस पैक को आप कोहनी और घुटने पर भी लगाए|
  5. इस पैक के 7 दिनों तक लगातार इस्तेमाल से आपकी स्किन गोरी हो जाएगी|

3. चावल का आटा और आलू का रस-

चावल का आटा, आलू का रस और गुलाब जल से पैक बनाये|

आवश्यक सामग्री-

  1. दो चम्मच चावल का आटा
  2. दो चम्मच आलू का रस
  3. एक चम्मच गुलाबजल

पैक बनाने और लगाने का तरीका-

  1. चावल का आटा, आलू का रस और गुलाब जल को मिक्स करलें|
  2. अब इस पैक को गर्दन और कोहनी पर लगाए और 20 मिनिट लगा रहने दे|
  3. और फिर धो लें|
  4. सप्ताह में दो बार इस पैक को लगाए|

4. टमाटर और हल्दी-

टमाटर और हल्दी का पैक काली गर्दन को गोरा करेगा|

आवश्यक सामग्री-

  1. तीन चम्मच टमाटर का रस|
  2. आधा चम्मच हल्दी पाउडर|

पैक बनाने और लगाने का तरीका-

  1. एक टमाटर को लेकर पीस लें, और रस निकाल लें|
  2. अब टमाटर के रस में हल्दी मिलाकर मिक्स करलें|
  3. और फिर इस पेस्ट को अपनी गर्दन और कोहनी पर लगाए|
  4. और फिर 20 मिनिट बाद पानी से धो लें|
  5. इस पैक को सप्ताह में दो से तीन बार लगाने से आपकी काली गर्दन साफ हो जायेगी|

5. निम्बू और शहद-

निम्बू, शहद और गुलाबजल का पैक बनाये|

आवश्यक सामग्री-

  1. एक चम्मच निम्बू का रस|
  2. एक चम्मच गुलाबजल|
  3. एक चम्मच शहद

पैक बनाने और लगाने का तरीका-

  1. ताज़ा निम्बू का एक चम्मच रस निकाल लें| ओस इसमें एक चम्मच गुलाबजल और एक चम्मच शहद मिलाये|
  2. अब तीनो इंग्रेडिएंट्स को अच्छे से मिक्स करके अपनी गर्दन पर लगाए|
  3. और फिर 20-25 मिनिट रखने के बाद हल्के गर्म पानी से धो लें|
  4. इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करें, इससे आपकी काली गर्दन साफ हो जाएगी|

6. मलाई और ग्लिसरीन-

मलाई, ग्लिसरीन और निम्बू का पैक लगाने से काली गर्दन साफ होती है|

आवश्यक सामग्री-

  1. एक चम्मच मलाई|
  2. एक चम्मच ग्लिसरीन|
  3. एक चम्मच निम्बू का रस|

पैक बनाने और लगाने का तरीका-

  1. मलाई, ग्लिसरीन और गुलाबजल को मिला लें|
  2. फिर अपनी गर्दन साफ करके इस पैक से गर्दन पर 5-7 मिनिट मसाज करें|
  3. और फिर पैक को साफ करलें|
  4. इससे आपकी काली गर्दन बहुत जल्दी साफ हो जाएगी|

7. बेसन और दही-

बेसन और दही का पैक काली गर्दन को साफ करता है|

आवश्यक सामग्री-

  1. दो चम्मच बेसन|
  2. एक चम्मच दही|

पैक बनाने और लगाने का तरीका-

  1. बेसन और दही को मिक्स करलें और अपनी गर्दन पर 20-25 मिनिट तक लगाए|
  2. और फिर स्क्रब करके निकाल दे|
  3. फिर गुनगुने पानी से धो लें, और मुलायम कपड़े से पोंछ लें|
  4. इस पैक के रोजाना इस्तेमाल काली गर्दन साफ होकर सूंदर हो जाएगी|

8. मुल्तानी मिटटी और चंदन पाउडर-

मुल्तानी मिटटी, चंदन पाउडर, हल्दी और दूध मिलाकर पैक बनाये|

आवश्यक सामग्री-

  1. एक चम्मच मुल्तानी मिटटी|
  2. एक चम्मच चंदन पाउडर|
  3. आधे चम्मच से कम हल्दी|
  4. दो चम्मच दूध (इसके अलावा जरूरत लगने पर पानी मिलाये)|

पैक बनाने और लगाने का तरीका-

  1. मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर, हल्दी और दूध को मिक्स करलें|
  2. और फिर 15-20 मिनिट गर्दन पर लगाकर रखें और फिर धो लें|
  3. इस पैक को सप्ताह में तीन बार लगाने से काली गर्दन जल्दी से गोरी हो जाएगी |

इन सब उपायों से आप अपनी सुविधा अनुसार पैक चुने और उसका प्रयोग अपनी काली गर्दन पर करें| इन उपायों से आपको बहुत जल्दी फायदा देखने को मिलेगा|

यह भी पढ़े-बेस्ट टोनर फॉर ऑयली स्किन-Best Toner for Oily Skin

अगर आपको आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर जरूर करें|

आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद|


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

4 thoughts on “गर्दन का कालापन कैसे दूर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *