अगर आपको भी पीठ के कालेपन की प्रॉब्लम है तो आप यह आर्टिकल जरूर देखे, इस आर्टिकल में मै आपको पीठ का कालापन हटाने की कुछ आसान और इफेक्टिव उपाय बताऊगी। इन उपायों से आप अपनी पीठ का रंग सुधार पायेगी। और अपनी फेवरेट डिप और बैकलेस ड्रेसेस वियर कर पायेगी।

पीठ का कालापन दूर करने के तरिके और उपाय- हर लड़की और महिला सभी सुंदर और खूबसूरत दिखना चाहती है। और इसके लिए अनेकों जतन भी हम करती है, लेकिन विशेष करके हम केवल आपने फेस पर ध्यान देती है और बॉडी के बाकि हिस्सों को अनदेखा कर देती है। जिसमे से एक है हमारी पीठ। पीठ और गर्दन के ऊपर ध्यान ना देने से धीरे धीरे डल होते जाते है, और हमारी स्किन के दो शेड हो जाते है। हमारा फेस तो ग्लोइंग है पर बाकि स्किन मैच नहीं हो पा रही है और पीठ का कालापन तो हम महिलाओ के लिए बहुत ही बड़ी समस्या है क्योकि सभी डीप नैक ब्लाउज़ या दूसरी बैक लेस ड्रेस पहनना पसंद करती है और ऐसा हमेशा नहीं हो सकता है की हम हर टाइम मेकअप के द्वारा अपनी पीठ का कलर करेक्शन करती रहे। तो इसके लिए आप अपने चेहरे के साथ पीठ और गर्दन का कालापन दूर करने के लिए भी थोड़ी सी मेहनत करेंगी तो आपकी यह प्रॉब्लम बहुत जल्दी सॉल्व हो जाएगी। और इसके लिए आपको एक्स्ट्रा टाइम की आवश्यकता भी नहीं होगी आप काम करते हुए भी ये तरिके और उपाय कर सकती है। और फिर आप बिना किसी टेंशन के डीप ब्लाउज़ और ड्रेस वियर कर पायेगी।
आइये जानते है पीठ का कालापन दूर करने के उपायों के बारे में-
Table of Contents
1. निम्बू से पीठ का कालापन कैसे दूर करें-
आवश्यक सामग्री-
- एक चम्मच निम्बू का रस।
- एक चम्मच गुलाबजल।
पीठ का कालापन दूर करने के लिए पैक बनाने का तरीका-
- सब से पहले निम्बू का रस निकाल लीजिये, और फिर एक चम्मच लेकर एक चम्मच गुलाबजल में मिला लीजिये।
- फिर इस मिश्रण को अपनी पीठ और गर्दन पर लगाइये और रात भर के लिए लगा हुआ ही छोड़ दीजिये।
- निम्बू में सिट्रिक एसिड और विटामिन C पाया जाता है, यह आपकी स्किन को नैचुरली ब्लीच करते है।
- आप इस उपाय को रोजाना कर सकते है जिससे आपको कुछ ही दिनों में फायदा हो जायेगा।
यह भी पढ़े- Best Acne Marks Removal Cream In India 2021 .
2. खीरा से पीठ का कालापन कैसे दूर करें-
आवश्यक सामग्री-
- आधा ताज़ा खीरा।
- दो से तीन चम्मच गुलाबजल।
पीठ का कालापन दूर करने के लिए पैक बनाने का तरीका-
- खीरे को कद्दूकस करलें, और फिर इसमें गुलाबजल मिलाले और मिक्स करलें।
- फिर इस खीरे के पैक को अपनी पीठ पर लगाए और 10 मिनिट के लिए लगा रहने दे।
- फिर 10 मिनिट बाद पैक को पानी की सहायता से हल्के-हल्के रगड़कर निकाले।
- फिर पानी से धो ले।
- इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाए, यह पैक आपकी काली पीठ को बहुत जल्दी गोरा बना देगा।
यह भी पढ़े- ऑयली स्किन(तैलीय त्वचा) के लिए बेसन के होममेड फेस पैक।Homemade Face Pack Of Gram Flour For Oily Skin
3. दही का इस्तेमाल करके पीठ का कालापन कैसे दूर करें-
आवश्यक सामग्री-
- दो चम्मच दही।
- एक चम्मच निम्बू का रस।
- एक चौथाई चम्मच हल्दी।
पीठ का कालापन दूर करने के लिए पैक बनाने का तरीका-
- सब से पहले दही में निम्बू का रस और हल्दी मिलाकर मिक्स करलें।
- फिर अपनी पीठ पर लगाए और थोड़ी देर मसाज करें, फिर 20 मिनिट लगा रहने दे।
- इस पैक को सप्ताह में तीन बार लगाए, आपके पीठ का कलर बहुत जल्दी केवल कुछ दिनों में ही ठीक हो जायेगा।
यह भी पढ़े- बदलते मौसम के लिए विटामिन C के फेस पैक आपका निखार दो गुना कर देंगे
4. कच्चा पपीता से पीठ का कालापन कैसे दूर करें-
आवश्यक सामग्री-
- कच्चा पपीता का गुदा।
- आवश्यकतानुसार पानी।
पीठ का कालापन दूर करने के लिए पैक बनाने का तरीका-
- कच्चे पपीता का गुदा लेकर मेश कर लीजिये।
- फिर इस में थोड़ा पानी मिला लीजिये।
- अब इस पपीता पैक को अपने पीठ पर लगाकर 5 मिनिट मसाज कीजिये और फिर 15 मिनिट के लिए लगा हुआ छोड़ दीजिये।
- यह आपकी स्किन का कालापन बहुत जल्दी खत्म करदेता है।
- इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाए, कुछ ही दिनों में आप की काली पीठ गोरी होने लगेगी।
5. शहद से पीठ का कालापन कैसे दूर करें-
आवश्यक सामग्री-
- तीन चम्मच शहद।
- दो चम्मच निम्बू का रस।
पीठ का कालापन दूर करने के लिए पैक बनाने का तरीका-
- शहद को निम्बू के रस के साथ मिलाकर पैक बनाये।
- और फिर अपनी पीठ और गर्दन पर लगा ले।
- फिर 20 मिनिट लगा रहने दे।
- फिर पानी से धोने से पहले आप अपने पीठ और गर्दन पर मसाज करें। और फिर पैक को धोये।
- मसाज करने से आपकी स्किन साफ हो जाएगी।
- शहद स्किन को बहुत अच्छे से साफ करती है, इसलिए इस पैक को सप्ताह में तीन बार लगाए, आपको बहुत जल्दी असर देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़े- एक रात में चेहरे को गोरा और चमकदार कैसे बनाये
आप अपनी काली पीठ और गर्दन को साफ करने के लिए इन उपायों को करें, इनसे आपको लाभ मिलेगा। किसी भी इंग्रेडिएंट्स से आपको एलर्जी की समस्या है तो आप उस इंग्रेडिएंट्स का प्रयोग ना करें।
इसी तरह के और ज्यादा आर्टिकल और घरेलू नुस्खों के लिए जुड़े रहे KamalKiTips.Com से। आर्टिकल पड़ने के लिए धन्यवाद।

4 thoughts on “पीठ का कालापन दूर करने के तरिके और घरेलु उपाय | Pith Ka Kalapan Kaise Dur kare”