Banana face Pack for Glowing Skin- केला जिस तरह बॉडी को हेल्थी रखता है वैसे ही यह स्किन को हेल्थी रखने के लिए भी लाभदायक है। केला स्किन के लिए एक्सफोलिएटर का काम करता है। केला आपकी हर टाइप की स्किन के लिए फायदेमंद होता है। यह आपकी बेजान स्किन में नई जान डालता है।

स्किन की डेड सेल्स को हटाने के लिए और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए केले के फेस पैक और स्क्रब का इस्तेमाल कीजिये-
ड्राई स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए केले के पैक का इस्तेमाल कीजिये और ऑयली स्किन के लिए भी केले के पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
शादी से पहले चेहरे पर चमक कैसे लाये, घरेलु उपाय
केले के फेस पैक सभी स्किन टाइप को सूट करता है, तो आइये जानते है केले के फेस पैक को बनाने की विधि के बारे में-
Table of Contents
1. केला और शहद का फेस पैक चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए-
आवश्यक सामग्री-
- आधा पका केला।
- एक चम्मच शहद।
फेस पैक बनाने का तरीका-
- सब से पहले आधा केला लेकर उसको मेश करले, फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- फिर इस पैक में आधा चम्मच चीनी को मिला लीजिये।
- अब इस पैक से अपने चेहरे की दो मिनट मसाज कीजिये, और फिर एक लेयर और इस पैक की अपने चेहरे पर लगाइये।
- और पैक को 15 मिनिट के लिए सूखने दीजिये। फिर साफ पानी से चेहरे को लीजिये।
- चेहरे को धोने के बाद मॉइशराइज़र लगा लें।
- इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करने से आपके चेहरे की डेड स्किन सेल्स निकल जाएगी और आपकी ड्राई स्किन मॉइशराइज़ हो जाएगी।
- और आपकी स्किन ग्लोइंग हो जाएगी।
2. केला और चावल के आटे का फेस पैक चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए-
आवश्यक सामग्री-
- आधा पका केला।
- 2-3 चम्मच चावल का आटा।
- एक चम्मच शहद।
फेस पैक बनाने का तरीका-
- केले को मैश कर लीजिये, इसमें चावल का आटा और शहद मिलाकर मिक्स कर लीजिये।
- फिर इस पैक को अपने साफ चेहरे पर लगाइये।
- और फिर 15 मिनिट तक फेस पैक को लगाकर रखिये।
- और फिर ठन्डे और साफ पानी से चेहरे को धो लीजिये।
- यह पैक आपकी स्किन को चमकदार बना देगा।
- इस पैक का सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करने से स्किन से डेड स्किन सेल्स निकल जाएगी और स्किन चमकदार हो जाएगी।
3. केला और चंदन पाउडर का फेस पैक चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए-
आवश्यक सामग्री-
- आधा पका हुआ केला।
- एक चम्मच चंदन पाउडर।
- आवश्यकता अनुसार दूध।
फेस पैक बनाने का तरीका-
- केले को मैश कर लीजिये, और फिर चंदन पाउडर मिला लीजिये। और मिक्स कीजिये।
- फिर इस मिश्रण में दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लीजिये।
- अब इस पैक को अपने चेहरा धोने के बाद पुरे चेहरे पर लगाइये।
- और फिर 15 मिनिट पैक को लगाकर रखिये।
- फिर ठन्डे पानी से चेहरे को धो लीजिये।
- यह पैक आपकी स्किन की रंगत में बहुत सुधार कर देगा। और आपको गोरा निखार प्रदान करेगा।
- इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार कर सकते है।
4. केला और एलोवेरा जेल का फेस पैक चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए-
आवश्यक सामग्री-
- एक पका हुआ केला।
- दो चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल।
फेस पैक बनाने का तरीका-
- केले को अच्छी तरह से मैश कर लीजिये।
- और फिर एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाइये और 5 मिनिट मसाज कीजिये।
- फिर इस पैक की एक लेयर और अपने चेहरे पर लगाइये और 15 मिनिट के लिए लगाकर रखिए।
- फिर ठन्डे पानी से चेहरे को धो लीजिये।
- यह एक एंटी एजिंग पैक है जो आपकी स्किन की झुर्रियों को खत्म करके आपको जवाँ बनाएगा।
- और इस पैक का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर निखार आएगा।
- इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो करें।
5. केले और मुल्तानी मिटटी का फेस पैक चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए-
आवश्यक सामग्री-
- आधा पका हुआ केला।
- एक चम्मच मुल्तानी मिटटी।
- दो चम्मच गुलाबजल।
फेस पैक बनाने का तरीका-
- पके हुए केले को मैश करके, मुल्तानी मिटटी और गुलाबजल को मिला लीजिये।
- फिर इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- और फिर इस पैक को अपने साफ चेहरे पर लगाइये और 20 मिनिट सूखने दीजिये।
- फिर चेहरे को पानी से धो लीजिये।
- इस पैक को लगाने से आपकी ऑयली स्किन नॉन ऑयली और सॉफ्ट हो जाएगी।
- इस पैक के इस्तेमाल से आपकी स्किन का कलर भी बहुत जल्दी साफ हो जायेगा।
- और स्किन के पिम्पल भी ठीक होंगे।
- इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार जरूर करें, आप एक साफ-सुथरा चेहरा बहुत जल्दी पा लेगी।

3 thoughts on “स्किन की क्लीनिंग और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए केले के फेस पैक | Banana Face Scrub and Face Pack”