SKIN

बनाना पील मास्क फॉर स्किन पिगमेंटेशन। Banana Peel Mask for Skin Pigmentation

Skin Pigmentation Removal Mask – स्किन की पिगमेंटेशन को हटाने के लिए बनाना पील मास्क का इस्तेमाल कीजिये। बनाना पील मास्क पिगमेंटेशन से चेहरे को मुक्त बनाता है।

आज हम बात करने वाले है केले के छिलकों के गुणों और इनके इस्तेमाल के बारे में, यानि की केले को खाने के बाद हम छिलकों को फेक देते है, लेकिन केले के छिलके भी बहुत काम के साबित होते है।

केले के छिलकों में और इनसे बने फेस पैक में भी बहुत मात्रा में पोटेशियम होता है, जो चेहरे के दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और एक्ने के ट्रीटमेंट के लिए बहुत फायदेमंद होते है।

आइये देखते है केले के छिलकों के फेस पैक बनाने का तरीका-

1. केले के छिलके, हल्दी और शहद का पैक –

आवश्यक सामग्री –

  • केले का छिलका।
  • शहद।
  • हल्दी।

कैसे इस्तेमाल करें-

  • केले के छिलकों को इस्तेमाल करने के लिए केले के छिलकों के अंदर की तरफ थोड़ा सा शहद और चुटकी भर हल्दी लगाए।
  • फिर अपने चेहरे पर लगाए।
  • और फिर अपने चेहरे पर इनसे मसाज कीजिये।
  • अब 20 मिनिट के लिए लगाकर रखिये।
  • और फिर केले के छिलकों से अपने चेहरे पर मसाज कीजिये, इससे स्किन की डेड सेल्स निकल जाएगी।

2. केले के छिलके और ओटमील का स्क्रब –

आवश्यक सामग्री –

  • एक केले का छिलका।
  • 3 चम्मच ओटमील।
  • 3 चम्मच शक़्कर।

कैसे इस्तेमाल करे –

  • सब से पहले ओटमील का पाउडर बना लीजिये।
  • फिर केले के छिलके और शक़्कर को भी पीस लीजिये।
  • अब सभी को मिक्स करके अपने फेस पर अच्छे से मसाज कीजिये।
  • मसाज के बाद 15 मिनिट पैक को लगा रहने दीजिये।
  • फिर गुनगुने पानी से फेस को धो लीजिये।
  • अगर आपकी ड्राई स्किन है तो यह आपके लिए बेस्ट स्क्रब और फेस पैक दोनों का काम करता है।

3. केले के छिलके और अंडे का पैक –

आवश्यक सामग्री –

  • केले का छिलका।
  • शहद।
  • अंडा।

कैसे इस्तेमाल करें –

  • सब से पहले केले के छिलकों का पेस्ट बना लीजिये, फिर इसमें अंडा और शहद मिलाकर मिक्स कर लीजिये।
  • अब इस पैक को 10-15 मिनिट अपने फेस पर लगाकर रखिये।
  • फिर पानी से चेहरे को धो कर साफ कर लीजिये।
  • इस पैक को इस्तेमाल करने से स्किन की झुर्रियाँ ख़त्म हो जाएगी।
  • और स्किन जवाँ बनी रहेगी।

4. केले के छिलके और एलोवेरा का पैक –

आवश्यक सामग्री –

  • केले का छिलका।
  • एलोवेरा जेल।

कैसे इस्तेमाल करे –

  • केले के छिलके को पीस कर इसमें एलोवेरा जेल मिला लीजिये।
  • अब दोनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद अपने आँखों के निचे डार्क सर्कल्स पर रात को सोने से पहले लगाइये।
  • और फिर 15 मिनिट लगा रखने के बाद पानी से धोकर साफ करके सो जाईये।
  • इससे आँखों के काले घेरों को ठीक करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े-

गर्मियों में शरीर के पसीने और पसीने की बदबू से है परेशान तो अपनाये ये आसान उपाय। If You Are Troubled By The Smell Of Sweat And Sweat From The Body In Summer, Then Follow Easy Measures

Share
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

View Comments

Published by
Preeti Patel