Coffee Facial at Home- सर्दियों में स्किन का खोया हुआ निखार वापस लाने के लिए आप अपने फेशियल की स्टेप्स में कॉफ़ी का इस्तेमाल कीजिये।
कॉफ़ी स्किन को मुलायम और चमकदार बनाने बनाने के लिए मददगार होती है। और कॉफ़ी का इस्तेमाल करके स्किन की टैनिंग को ख़त्म किया जा सकता है। कॉफ़ी का इस्तेमाल करके स्क्रब, क्लीन्ज़र, मॉइशराइज़र और फेस पैक बना कर घर पर कॉफ़ी फेशियल का इस्तेमाल करें और अपनी स्किन पर ग्लो लाये।

कॉफ़ी का इस्तेमाल करने से वैसे तो किसी प्रकार की एलर्जी की संभावना नहीं होती है, लेकिन फिर भी अगर आपकी खुजली या इर्रिटेशन हो तो आप कॉफ़ी का इस्तेमाल ना करें।
आइये जानते है, कॉफ़ी फेशियल की विधि के बारे में-
Table of Contents
स्टेप 1- स्किन क्लीनिंग के लिए कॉफ़ी (Coffee for skin cleansing)-
कॉफ़ी से स्किन की क्लीनिंग करने के लिए कॉफ़ी पाउडर में कच्चा दूध मिलाइये और फिर मिक्स कीजिये, अब इस मिश्रण को अपने फेस पर लगाइये, और फिर 5 मिनिट मसाज करने के बाद कॉटन से फेस को साफ कर लीजिये। यह क्लींजिंग पैक स्किन की गंदगी को बाहर निकाल स्किन की टैनिंग प्रॉब्लम को दूर करता है।
सर्दियों में स्किन की रंगत कैसे निखारें | How To Improve Skin Tone In Winter
स्टेप 2 – कॉफ़ी फेस स्क्रब (Coffee Face Scrub)-
कॉफ़ी का इस्तेमाल आप फेस स्क्रब के लिए कीजिये, इसके लिए आप कॉफ़ी पाउडर में एक चम्मच चीनी, और एक चम्मच शहद को मिक्स कीजिये और फिर कॉफ़ी फेस स्क्रब से अपने फेस पर सर्कुलर मोशन में 5 मिनिट मसाज कीजिये। साफ पानी से चेहरे को धो लीजिये। यह फेस स्क्रब आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करके स्किन को मॉइशराइज़ करता है।
Winter Skin Glowing Scrub In Hindi | सर्दियों के लिए फेस स्क्रब
स्टेप 3 – कॉफ़ी फेस पैक बनाये (make coffee face pack)-
तीसरी स्टेप आती है फेस पैक की, इस स्किन ग्लोइंग फेस पैक को भी आप कॉफ़ी से तैयार कर सकते है, कॉफ़ी फेस पैक बनाने के लिए आप कॉफ़ी पाउडर में एक चम्मच एलोवेरा जेल और कुछ बादाम आयल की बूंदो को मिलाकर मिक्स कीजिये और फिर इस फेस पैक को अपने फेस पर 20 मिनिट के लिए लगाइये। और फिर साफ पानी से चेहरे को धो लीजिये।
घर पर एंटी एजिंग फेसिअल कैसे करें | जवाँ त्वचा पाने के लिए होम मेड एंटी एजिंग फेसिअल
स्टेप 4 – कॉफ़ी मॉइशराइज़र बनाये (Make Coffee Moisturizer)-
कॉफ़ी मॉइशराइज़र बनाने के लिए बीवैक्स में कॉफ़ी पाउडर मिक्स कीजिये, फिर नारियल ऑइल और एलोवेरा जेल मिलाइये और पुरे मिश्रण को एक बर्तन में डालकर पिघलने दीजिये और फिर मिश्रण को ठंडा होने रख दीजिये। जब मिश्रण ठंडा हो जाये तो इसे एक कंटेनर में स्टोर कर लीजिए। इस मॉइशराइज़र को एक सप्ताह तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
इंडियास बेस्ट हर्बल फेस पैक फॉर ग्लोइंग स्किन -2021
अब इस मॉइशराइज़र को आप रात को सोने से पहले लगाइये और अपनी स्किन को मॉइशराइज़ कीजिये।

1 thought on “सर्दियों में खोया हुआ निखार वापस लाने के लिए करें कॉफ़ी फेशियल | Coffee Facial at Home-2022”