गर्दन पर जमा मैल साफ करने के तरिके और उपाय। काली गर्दन को कैसे साफ करें। Ways and remedies to clean the scum on the neck.

SKIN
Share this Article with your friends -

Neck Care by Home Remedy- गर्मी, धुप और लम्बे समय से गर्दन पर जो मैल जमा है, उसको आसानी से छुड़ाने के लिए कुछ आसान और घरेलु तरीको का इस्तेमाल कीजिये। इन उपायों को अपनाने से काली गर्दन को साफ किया जा सकता है।

DARK NECK REMEDY

गर्दन पर पसीना आना अभी आम बात है, क्योकि बारिश के मौसम में गर्मी और उमस बहुत ज्यादा होते है और धूप भी इतनी पावरफुल होती है की गर्दन पर मैल जमा हो जाता है और गर्दन बहुत गन्दी और काली दिखाई देती है।

यह प्रॉब्लम पुरुषो और महिलाओं दोनों को होती है और काली गर्दन जैसे महिलाओँ की सुंदरता को कम करती है, वैसे ही यह परुषों के लिए भी परेशानी का कारण बनती है।

लेकिन काली और मैली गर्दन की प्रॉब्लम से परेशान होने की जरूरत नहीं है क्यों की अगर अगर आप यहाँ बताये गए कुछ खास टिप्स और घरेलू उपायों का अच्छे से इस्तेमाल करते है तो इन उपायों से बेहतर परिणाम मिलेगा।

दही और बेसन का फेस पैक लगाने से पुरे मानसून में चमकता रहेगा आपका चेहरा। Face Pack Of Curd And Gram Flour

आइये जानते है काली गर्दन को साफ करने के लिए कुछ खास उपायों के बारे में-

1. निम्बू का इस्तेमाल करके अपनी काली गर्दन को साफ कीजिये-

आवश्यक सामग्री-

  • एक निम्बू का रस।
  • दो चुटकी हल्दी पाउडर।

कैसे इस्तेमाल करे –

  • एक निम्बू का रस निकाल कर इसमें हल्दी पाउडर मिला लीजिये।
  • फिर निम्बू से रस निकाल कर जो छिलके बचे है उनको निम्बू के रस में डुबोकर अपनी काली गर्दन पर लगाइये।
  • फिर निम्बू के छिलके से काली गर्दन पर थोड़ा धीरे-धीरे रगड़िये। और फिर 10 मिनीट इसको लगाकर रखिये।
  • फिर पानी से धोकर साफ कर लीजिये।
  • गर्दन का मेल तो एक बार में ही निकल जायेगा और गर्दन का कालापन इसके लगातार इस्तेमाल से कुछ दिनों में दूर हो जायेगा।

2. आलू के इस्तेमाल कीजिये –

आवश्यक सामग्री-

  • एक छोटा कच्चा आलू।
  • रस निकालने के लिए ग्राइंडर।

कैसे इस्तेमाल करे –

  • सब से पहले आलू का रस निकाल कर रुई की मदद से अपनी गर्दन पर लगाइये।
  • आलू में केटकोलिस एंजाइम पाया जाता है, जिससे स्किन का कलर निखरता है।
  • और स्किन के दाग़-धब्बे भी आलू से हटाए जा सकते है।
  • सप्ताह में दो बार आलू का रस लगाने से गर्दन का कालापन दूर किया जा सकता है।

3. मुल्तानी मिटटी का इस्तेमाल –

आवश्यक सामग्री –

  • मुल्तानी मिटटी।
  • गुलाबजल।

कैसे इस्तेमाल करे –

  • मुल्तानी मिटटी का इस्तेमाल रोजाना काली गर्दन पर किया जा सकता है।
  • मुल्तानी मिटटी में गुलाबजल मिलाकर गर्दन पर लगाइये और 15 मिनिट बाद पानी से धो लीजिये। मुल्तानी मिटटी के इस्तेमाल से स्किन का मैल साफ हो जायेगा।

मॉनसून में बालों का झड़ना कैसे रोकें। How To Stop Hair Fall In Monsoon


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

2 thoughts on “गर्दन पर जमा मैल साफ करने के तरिके और उपाय। काली गर्दन को कैसे साफ करें। Ways and remedies to clean the scum on the neck.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *