How To Remove Sun Tan-धुप में काली पड़ी स्किन का कलर निखारने के 11 बेस्ट उपाय

SKIN
Share this Article with your friends -

त्वचा की देखभाल करना तो हम सभी जानते है और तरिके भी अनगिनत है लेकिन घरेलु नुस्खे ऐसे आसान उपाय और फायदेमंद होते है की हमे इन्हे उपयोग करने में बड़ी ही आसानी होती है और ये तरिके इतने नैचरल तरिके से अपना असर दिखाते है की हमारी सारी प्रॉब्लम झट से दूर हो जाती है| तो आइये जानते है धुप में काली पड़ी स्किन का कलर साफ करने या सनटैन को हटाने के उपायों के बारे में, क्यों की गर्मियों में घर से बाहर निकलने से आपकी चेहरे की स्किन और बाकि बॉडी की भी स्किन जो कवर नहीं की होगी वो टैन हो गयी होगी, यानि धुप की वजह से एक काले रंग की परत स्किन पर बन जाती है ये प्रॉब्लम गर्मी में सभी को होती है इसलिए घर से बाहर जाए तब सनस्क्रीन जरूर लगाए ये आपको स्किन को सूरज की तेज धुप और हानिकारक किरणों से बचाती है और सनस्क्रीन का यूज़ करने से टैनिंग की प्रॉब्लम भी कम हो जाती है | लेकिन इन सब उपायों के बाद भी स्किन जल जाती है या टैन हो ही जाती है तो आइये जानते है ऐसे आसान और घरेलू उपायों के बारे में जो स्किन की टैंनिग की समस्या को जल्दी से ख़त्म कर देंगे और आपका रंग दोबारा साफ और ग्लोइंग कर देंगे |

suntan removal tips

1. हल्दी, बेसन, दूध का पेस्ट सनटैन से छुटकारा दिलाएगा –

  1. आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच बेसन और आधा चम्मच दूध में थोड़ा गुलाबजल मिलाये|
  2. और अब अच्छे से मिक्स करे और पेस्ट बना ले|
  3. अब इस पेस्ट को टैन्ड स्किन पर लगा कर 20 मिनिट रखे|
  4. और फिर रगड़कर पानी से धो ले|

2. नारियल पानी और आटे का पैक लगाकर सनटैन हटाए –

  1. 2 चम्मच नारियल पानी में 2 चम्मच आटा मिलाये|
  2. अब इस पेस्ट में कुछ केसर डालें|
  3. अब इस पैक में केसर रात भर भिगो दे| या 4-5 घंटे के लिए भिगो कर रखे|
  4. अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाए और 20 मिनिट बाद पानी से धो ले|

3. मलाई और केसर का पैक –

  1. 2-3 चम्मच मलाई लीजिये और इसमें थोड़ी सी केसर डालकर अच्छे से मिक्स कीजिये|
  2. अब रात को सोने से इस पैक से टैनिंग वाली जगह मसाज कीजिये| और फिर रात भर ऐसे ही लगा छोड़ दीजिये|
  3. सुबह इस पैक को पानी से धो लीजिये|

4. दही टैनिंग में फायदेमंद है –

  1. दही में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर टैंनिग वाली जगह पर मसाज करे|
  2. और अब इसे ऐसे ही लगा छोड़ दे, और 20 मिनिट बाद पानी से धो ले|
  3. कुछ दिनों तक इस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन की टैनिंग ख़त्म हो जाएगी|

5. लोकी के जूस से टैनिंग ख़त्म करे-

  1. लोकी का जूस टैनिंग की समस्या को बहुत जल्दी ख़त्म कर सकता है|
  2. इसके लिए लोकी के जूस को सीधा टैंनिग वाली जगह पर 3 -4 बार लगाए|

6. एलोवीरा सनटैन हटाने में है फायदेमंद –

  1. एलोवीरा जेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसलिए इसे टैनिंग वाली जगह पर लगाए|
  2. और हल्के हल्के मसाज करके15 मिनिट के लिए छोड़ दे|
  3. ऐसा एक सप्ताह तक करने से स्किन की रंगत सुधरती है, और चेहरे का रंग भी सुधरता है |

7. मसूर दाल का पैक-

  1. मसूर की दाल को रात भर भिगो कर सुबह पीस ले|
  2. अब इसमें टमाटर का गुदा और एलोवीरा जेल मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट बना ले|
  3. अब इस पेस्ट को आधा घंटा लगाकर रखे और फिर धो ले |
  4. इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार जरूर करे जिससे आपकी सनटैन की प्रॉब्लम बहुत जल्दी ख़त्म हो जाएगी| और आपको एक अनोखा और नया निखार देखने को मिलेगा|

8. खीरे से हटाए सनटैन –

  1. एक ताज़ा खीरा ले और उसे कद्दूकस करले|
  2. अब इसमें दो चम्मच दूध और कुछ निम्बू के रस की बुँदे मिलाकर पेस्ट तैयार करले|
  3. अब इस पेस्ट को स्किन के टैन्ड वाले हिस्से पर लगाए और सूखने दे|
  4. सूखने के बाद पानी से धो ले, इस पैक से टैनिंग की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी और त्वचा में निखार आजायेगा |

9. बादाम पैक –

  1. 4 -5 बादाम को रात भर भिगो दे ,और सुबह गुलाब जल के साथ ग्राइंड करले|
  2. अब इसमें निम्बू का रस मिलाकर मिक्स करे|
  3. अब इस पैक को सनटैन स्किन पर लगाकर 3-4 मिनिट स्क्रब करे|
  4. और अब 5 -10 मिनिट के लिए पेस्ट को लगा कर रखे फिर उसके बाद नार्मल ठन्डे पानी से चेहरा धो ले|
  5. इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार जरूर करे|

10. मुल्तानी मिट्टी का पैक –

  1. दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच एलोवीरा जेल और चार चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाये|
  2. अब इस पैक को अपने चेहरे और हाथो पर सनटैन वाली जगह लगाकर 15 मिनिट के लिए सूखने दे|
  3. और फिर पानी की सहायता से स्क्रब करते हुए पैक को निकाल दे, और फिर कम्प्लीट धो ले |

11. शहद और पाइनएप्पल पैक से हटेगा सनटैन –

  1. 2 चम्मच पाइनएप्पल का गुदा ले और उसमे 1 चम्मच शहद मिलाये और पेस्ट तैयार करे|
  2. अब 15-20 मिनिट इस पैक को लगाए और उसके बाद पानी से धो ले |
  3. इस पैक का रोजाना इस्तेमाल करने से सनटैन जल्दी ख़त्म हो जाता है|

धुप में टैन हो चुकी स्किन के लिए ऊपर फेस पैक में से कोई सा भी सेलेक्ट करे और उपयोग करे | आपकी स्किन बहुत जल्दी डी-टैन होकर निखर जाएगी | और गर्मी हो या सर्दी खूब पानी पिए ,और बॉडी को हायड्रेट रखे | और आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो कमेंट जरूर करे | और ऐसे ही उपयोगी घरेलू नुस्खे जानने के लिए जुड़े रहे kamalkitips.com धन्यवाद |


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

4 thoughts on “How To Remove Sun Tan-धुप में काली पड़ी स्किन का कलर निखारने के 11 बेस्ट उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *