Benefits of Aloe Vera: गर्मियों में एलोवरा का कमाल, बालों और स्किन के लिए

SKIN
Share this Article with your friends -

एलोवेरा के फायदे (Benefits of Aloe Vera)- गर्मियाँ अभी ख़त्म नहीं हुई है, है लेकिन कई जगह मानसून ने ठंडक करदी है परन्तु मानसून में भी गर्मी तो लगेगी ही। और हमे और आपको बालों और स्किन संबंधी प्रॉब्लम तो होगी ही और अभी भी जहाँ मानसून ने दस्तक नहीं दी है वहाँ तो गर्मी अपने चरम पर है और इसी तपती गर्मी की वजह से स्किन पर सनबर्न हुआ जा रहा है तो साथ ही पसीने की वजह से बालों का झड़ना भी चालू है और जब मॉनसून आजायेगा तब बालों का झड़ना और ज्यादा हो जायेगा क्यों की मौसम बदलने के कारण यह सब होना आम बात है।

ALOVERA BENEFITS FOR SKIN AND HAIR

इसलिए हम मौसम को नहीं बदल सकते है परन्तु हम स्किन और बालों के लिए ऐसे फायदेमंद उपाय जरूर कर सकते है जिनसे हमारी स्किन और हेयर दोनों की प्रॉब्लम का सलूशन घर पर बड़ी ही आसानी से हो जाये।

Table of Contents

इसके लिए हम उपयोग करेंगे एलोवेरा का, आइये जानते है एलोवेरा को बालों और स्किन के लिए कैसे उपयोग करें-

स्किन के लिए एलोवेरा के फायदे-

एलोवेरा के फेस पैक बनाने की विधि-

1. एलोवेरा और शहद का पैक-

आवश्यक सामग्री-

  1. दो चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल।
  2. एक चम्मच शहद।

फेस पैक बनाने की विधि और फेस पैक के फायदे-

  1. एलोवेरा और शहद को आपस में अच्छे से मिक्स करें।
  2. फिर इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से उंगलियों की सहायता से लगाए।
  3. और 20 मिनिट तक लगा रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
  4. यह पैक आपकी ऑयली स्किन के लिए बहुत ही बेनिफिशियल होता है, इस पैक को सप्ताह में दो बार जरूर लगाए आपकी स्किन में तरोताज़ा निखार आजायेगा।

2. एलोवेरा और बेसन का पैक-

आवश्यक सामग्री-

  1. एक चम्मच एलोवेरा जेल।
  2. एक चम्मच बेसन।
  3. एक चम्मच गुलाबजल।

फेस पैक बनाने की विधि और फेस पैक के फायदे-

  1. एलोवेरा जेल, बेसन और गुलाबजल को आपस में मिलाकर मिक्स कर लें।
  2. और फिर इस पैक को अपने पुरे चेहरे और गर्दन पर लगाए और 20 मिनिट लगा रहने दे।
  3. फिर सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  4. इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाए, इस पैक से आपकी स्किन में चमक आजायेगी और गर्मियों के लिए यह बहुत ही अच्छा पैक है।

3. एलोवेरा और मुल्तानी मिटटी का पैक-

आवश्यक सामग्री-

  1. दो चम्मच एलोवेरा जेल
  2. एक चम्मच मुल्तानी मिटटी
  3. एक या आधा चम्मच दही

फेस पैक बनाने की विधि और फेस पैक के फायदे-

  1. एलोवेरा जेल, मुल्तानी मिटटी और दही हो आपस में मिलाकर पैक बना लीजिये।
  2. अब इस पैक को अपने पुरे फेस और गर्दन पर लगाइये।
  3. अब 20 मिनिट फेस पैक को चेहरे पर लगाकर रखने के बाद ठन्डे पानी से चेहरे को धो लीजिये।
  4. मुल्तानी मिटटी ऑयली स्किन के लिए बहुत ही गुणकारी होती है।
  5. और बालों की अच्छे से देखभाल करने के लिए भी मुल्तानी मिटटी का उपयोग किया जाता है।
  6. एलोवेरा और मुल्तानी मिटटी के इस पैक को आप अपनी बॉडी पर भी लगा सकते है, जिससे आपकी बॉडी की क्लीनिंग हो जाएगी और चेहरे के साथ-साथ आपकी पूरी बॉडी ग्लोइंग हो जाएगी।

4. एलोवेरा और हल्दी का पैक-

आवश्यक सामग्री-

  1. दो चम्मच एलोवेरा जेल।
  2. एक चम्मच हल्दी।
  3. एक चम्मच गुलाबजल।

फेस पैक बनाने की विधि और फेस पैक के फायदे-

  1. एलोवेरा जेल, हल्दी और गुलाब जल को अच्छे से मिक्स करें।
  2. और फिर अपने पुरे चेहरे और गर्दन पर इस पैक को लगाए।
  3. और 20 मिनिट लगाकर रखने के बाद ठन्डे पानी से फेस वाश करलें।
  4. यह पैक आपके फेस से सनबर्न को हटाएगा।
  5. इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करने से आपकी त्वचा साफ और गोरी होने लगेगी।

5. एलोवेरा और खीरे का पैक-

आवश्यक सामग्री-

  1. दो चम्मच एलोवेरा जेल।
  2. दो चम्मच खीरा का रस।
  3. कुछ निम्बू के रस की बुँदे। .

फेस पैक बनाने की विधि और फेस पैक के फायदे-

  1. फ्रेश एलोवेरा जेल, खीरा का रस और कुछ निम्बू की बुँदे आपस में मिलालें।
  2. और फिर दो मिनिट फ्रीज़ में रख दीजिये।
  3. अब आप इस पैक को अपने धुप से काले हुए फेस और हाथों-पावों पर लगा लीजिये और 5 मिनिट मसाज कीजिये।
  4. और फिर सूखने तक 10-15 मिनिट पैक को बॉडी पर लगा रहने दीजिये। और फिर पानी से धो लीजिये।
  5. इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार कीजिये आपकी स्किन में निखार आ जायेगा।

फेस के लिए यह सभी पैक बहुत ही लाभदायक है लेकिन एलोवेरा जेल फ्रेश ही इस्तेमाल करें।

बालों के लिए एलोवेरा के फायदे-

1. बालों को बढ़ाता है एलोवेरा-

एलोवेरा को आप डायरेक्ट जेल निकाल कर बालों में लगा सकती है, यह सर की स्कैल्प का ब्लड सेर्कुलशन बढ़ाकर बालों की ग्रोथ को प्रमोट करता है, और आपके बालों का झड़ना भी रोकता है।

2. बालों का टूटना रोकता है एलोवेरा-

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे है तो आप एलोवेरा को अपने बालों की जड़ो से सिरों तक लगाए और आधा घंटा लगा रखकर फिर बालों को धो लें। सप्ताह में दो बार आप बालों को एलोवेरा से कंडीशिंग करें, आपके बालों का झड़ना बंद हो जायेगा और आपके बाल शाइनियर हो जायेगे। एलोवेरा में विटामिन A, C, E, B-12, और फोलिक एसिड पाए जाते है। जो बालों को हेल्थी बनाते है।

3. स्कैल्प की खुजली को दूर करता है एलोवेरा-

अगर आपको स्कैल्प में खुजली की प्रॉब्लम होती है तो भी एलोवेरा आपकी इस प्रॉब्लम को दूर कर सकता है, एलोवेरा के एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण आपके बालों से रुसी को खत्म करते है।

4. एलोवेरा तेल लगाकर बालों को बढ़ाये और चमकदार बनाये-

एलोवेरा की ताज़ी पत्ती लेकर बाहरी आवरण को चाकू से निकाल लें, और फिर नारियल आयल को गर्म करे और एलोवेरा की पत्ती को छोटा काटकर गर्म नारियल आयल के साथ उबाल आने या एलोवेरा की पत्ती के ब्राउन होने तक पकाये और फिर गैस बंद करदे।
फिर ऑइल को ठंडा करके छान लें और इस आयल को अपने बालो में सप्ताह में तीन बार लगाए। 15 दिनों में आपके बालों का बढ़ना शुरू हो जायेगा।

एलोवेरा के इस्तेमाल से आपको बालों और स्किन के लिए बहुत ही फायदे है, आप एलोवेरा को ऊपर बताई गयी विधि अनुसार उपयोग करें।
और फिर अपने बालों और स्किन को निखारे। एलोवेरा के पैक प्राकृतिक है इनसे किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है।

यह भी पढ़े- Rose Face Pack for Glowing face | गर्मियों में गुलाब के फेस पैक, जवाँ निखार के लिए

परन्तु आपको एलोवेरा से किसी प्रकार की एलर्जी है तो आप एलोवेरा का उपयोग ना करें।
आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमे कमेंट जरूर करे और इस आर्टिकल को अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर करें।
आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

3 thoughts on “Benefits of Aloe Vera: गर्मियों में एलोवरा का कमाल, बालों और स्किन के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *