Open Pores – आपके चेहरे पर भी छोटे-छोटे गड्डे यानि ओपन पोर्स की प्रॉब्लम हो गयी है तो आपको इस आर्टिकल में बताई गयी होम रेमिडीज का इस्तेमाल करना चाहिए।

सभी के चेहरे पर छोटे-छोटे रोम छिद्र होते है और इनसे पसीना और नेचुरल ऑयल्स बाहर निकलता है। और फिर छोटे-छोटे ओपन पोर्स की वजह से स्किन पर गड्ढे दिखने लगते है जो देखने में बिलकुल अच्छे नहीं लगते है। और स्किन के लुक को भी बिगाड़ते है। यह प्रॉब्लम ऑयली स्किन पर ज्यादा होती है। और इन ओपन पोर्स की वजह से स्किन पर एक्ने और पिम्पल्स की प्रॉब्लम भी हो जाती है।
How To Remove Sun Tan-धुप में काली पड़ी स्किन का कलर निखारने के 11 बेस्ट उपाय
अगर आपको अपने स्किन के ओपन पोर्स को ठीक करके स्किन को खूबसूरत और सुंदर बनाना है तो आपको कुछ घरेलु टिप्स का इस्तेमाल करना चाहिए, इन टिप्स की मदद से स्किन के ओपन पोर्स (चेहरे के खुले रोम छिद्रों) को ठीक करके त्वचा को जवाँ बनाया जा सकता है।
Table of Contents
1. मुल्तानी मिटटी का पैक-
स्किन को खूबसूरत बनाने और स्किन के एक्स्ट्रा ऑइल को ख़त्म करने के लिए मुल्तानी मिटटी बहुत मददगार होती है। इसलिए दो चम्मच मुल्तानी मिटटी में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लीजिये और फिर अपने फेस पर लगाइये और फिर जब पैक सुख जाये तब पानी से चेहरे को धो लीजिये। और फिर इस पैक का रोजाना इस्तेमाल करने से स्किन के ओपन पोर्स बहुत जल्दी ख़त्म हो जाते है।
Best Concealer For Dark Skin | स्किन के डार्क सर्कल्स और डार्क स्किन के लिए बेस्ट कंसीलर
2. हल्दी और गुलाबजल पैक-
हल्दी और गुलाबजल का पैक बनाने के लिए दो चम्मच हल्दी में एक चम्मच गुलाबजल को मिलाकर पेस्ट बनाइये और फिर अपने फेस पर लगाइये। और फिर 15 मिनट बाद पानी से चेहरे को धो लीजिये। इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार करने से आप को बहुत जल्दी परिणाम देखने को मिलेंगे। क्योकि हल्दी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है और गुलाबजल स्किन पर टोनर की तरह काम करता है इसलिए दोनों के मिश्रण का प्रयोग करने से स्किन के ओपन पोर्स को बहुत जल्दी ख़त्म किया जा सकता है।
Best Concealer For Dry Skin On Amazon | ड्राई स्किन पर बेस्ट मेकअप के लिए बेस्ट कंसीलर
3. निम्बू, शहद और बेसन का फेस पैक-
ओपन पोर्स से जल्दी से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच बेसन, निम्बू का रस और एक चम्मच शहद को मिला लीजिये और फिर अपने चेहरे पर लगाइये। और फिर 15 मिनिट बाद चेहरे को पानी से धो लीजिये। निम्बू, शहद और बेसन स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है और इस पैक के इस्तेमाल से स्किन को गहराई से साफ किया जा सकता है और यह पैक स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ एक्ने फ्री भी बनाता है।
त्वचा की डेड सेल्स को हटाने के लिए बेस्ट स्क्रब। Best Scrub To Remove Dead Skin Cells
4. सौंफ, दही और एलोवेरा का पैक-
ओपन पोर्स की प्रॉब्लम को ख़त्म करने के लिए सौंफ का पैक बेस्ट है। इस पैक के इस्तेमाल से स्किन टाइट और खूबसूरत बनती है। इस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच सौंफ के बीज, 1 चम्मच चिरौंजी, 2 चम्मच गुलाबजल और 1 चम्मच एलोवेरा जेल को लेकर सब को एक सात पीस लीजिये और फिर इस पैक को अपने चेहरे पर 20 मिनिट के लिए लगाइये। और फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये। इस पैक का इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल जायेगा और ओपन पोर्स की प्रॉब्लम से छुटकारा मिल जायेगा।
5. टमाटर फेस पैक-
टमाटर का इस्तेमाल करने से स्किन के ओपन पोर्स को ख़त्म किया जा सकता है। टमाटर स्किन में मौजूद दाग़-धब्बों, डलनेस और डार्क स्पॉट्स को भी ख़त्म करता है इसलिए टमाटर को मेश करके और चुटकी भर हल्दी मिलाइये फिर 10-15 मिनिट अपने फेस पर इस टमाटर के पैक को लगाइये। फिर पानी से चेहरे को साफ कर लीजिये। इस पैक का इस्तेमाल करने से ओपन पोर्स बहुत जल्दी ख़त्म होकर स्किन चमकदार बन जाएगी।
Best Concealer For Dry Skin On Amazon | ड्राई स्किन पर बेस्ट मेकअप के लिए बेस्ट कंसीलर

3 thoughts on “चेहरे के गड्डे यानि ओपनपोर्स को कैसे ठीक करें। How to Fix Open Pores”