Tomato Facial- टमाटर स्किन टोन को ब्राइट करने के लिए प्रभावी उपाय है। इसलिए आज हम टमाटर से फेशियल करके स्किन को ग्लोइंग बनाने के तरिके के बारे में जानेगे की कैसे टमाटर स्किन को पार्लर जैसा ग्लो दे सकता है।

टमाटर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन पाया जाता है, जो स्किन में कसाव लाता है, स्किन को सन डैमेज से बचाता है।
टमाटर की प्रवृत्ति ठंडी होती है जिससे स्किन सनबर्न से डैमेज होने से बचती है और पोर्स भी टाइट होते है, टमाटर के इस्तेमाल से स्किन ज्यादा ऑक्सीज़न का अवशोषण करती है जिससे स्किन ग्लोइंग और यंग होती है।
टमाटर में विटामिन C की बहुत अधिक मात्रा होने से यह स्किन को बहुत अच्छे से चमकदार बना सकता है। बस आपको इसका इस्तेमाल करना है।
इसलिए आप टमाटर से घर पर 10 से 15 मिनिट में फेशियल कर सकते है, और पार्लर में कराये फेशियल जैसा ही ग्लो अपने फेस पर ला सकती है।
अगर आप 15 दिनों में एक बार फेशियल करती है तो आपको यह टमाटर फेशियल ही करना चाहिए। लेकिन आप कभी-कभी पारलर के फेशियल का सहारा भी ले सकती है। लेकिन आपको पर हमेशा ही ग्लो बरकरार रखना है तो आप टमाटर फेशियल करते रहिये यह बेस्ट उपाय है स्किन की यंग और ताज़ा बनाये रखने का।
आइये जानते है टमाटर से फेशियल कैसे किया जाये-
Table of Contents
1. पहला स्टेप –
क्लीनर और स्क्रब –
- टमाटर को काटकर इस पर शहद और हल्दी को डालकर अपने चेहरे की क्लीनिंग और स्क्रबिंग कीजिये।
- 3-4 मिनिट अपने फेस पर टमाटर, शहद और हल्दी से मसाज कीजिये।
- फिर पानी से फेस को साफ कर लीजिये।
2. फेस मास्क –
अब सेकंड स्टेप है फेस मास्क। इसके लिए आपको चाहिए –
- मसूर दाल का पाउडर एक चम्मच।
- संतरे के छिलके का पाउडर।
- टमाटर की प्यूरी।
- दही।
पैक बनाने और लगाने का तरीका –
- सभी चीजों को मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार कीजिये।
- फिर पैक को 20-25 मिनिट अपने फेस पर लगाइये।
- और फिर सूखने पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ कर लें।
यह आसान दो स्टेप में कम्पलीट होने वाला टमाटर फेशियल जो आपकी स्किन को बहुत अच्छे से पारलर वाले फेशियल जैसा ही निखार सकता है।
और आप इसका बहुत आसानी से और कम खर्चे और कम टाइम में इस्तेमाल कर सकती है।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है इसे लाइक और शेयर जरूर कीजिये। और इसी तरह की आसान स्किन ग्लोइंग होम रेमेडी जानने के लिए पढ़ते रहिये Kamalkitips.com से।

1 thought on “घर पर टमाटर से करें पारलर जैसा फेशियल सिर्फ 10 रूपये में। Tomato Facial”