Dark spots on the back- पीठ पर भी पिम्पल होने की वजह से बहुत सारे दाग-धब्बे हो जाते है और फिर यह पीठ के दाग-धब्बे आपको अपने पसंद के बैकलेस ड्रेस पहनने से रोकते है।

और अभी तो गर्मियों की और शादी की सीजन जारी है इसलिए बैकलेस ड्रेस और डीप गले वाली ड्रेस हर किसी की पसंद होती है।
पर यह पीठ के काले दाग़-धब्बे इतने जल्दी आपका पिछा नहीं छोड़ते है और आप की पीठ बहुत काली और डल दिखाई देती है। इसलिए यह पीठ का कालापन और दाग-धब्बे हटाने के लिए हम आसान और घरेलू उपायों के बारे में जानेगे जिनसे आप बहुत जल्दी अपनी पीठ का कालापन दूर करके अपनी पीठ को सुंदर बना सकती है।
और अपनी पसंद अनुसार कपड़े भी पहन सकती है।
आइये जानते है पीठ के दाग़-धब्बे और पीठ का कालापन दूर करने के घरेलु उपाय और तरिके-
Table of Contents
1. संतरा का इस्तेमाल-
संतरे में विटामिन C पाया जाता है जो स्किन के दाग-धब्बों और स्किन के कालेपन को बहुत जल्दी हटाता है इसलिए संतरे के गूदे को धुप में सुखाकर पाउडर बना लीजिये। फिर इस सूखे संतरे के पाउडर को दूध में मिलाकर पेस्ट बनाइये फिर अपनी पीठ और गर्दन पर लगाइये और हल्के हाथो से थोड़ी देर मसाज करने के बाद 15 मिनिट लगाकर रखिये। फिर पानी से साफ कर लीजिये। इस उपाय से स्किन में चमक आजायेगी।
2. बेकिंग सोडा-
बेकिंग सोडा में पानी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाकर अपनी पीठ पर लगाइये और थोड़ी देर लगा हुआ ही रहने दीजिये। फिर साफ करके गुलाबजल लगा लीजिये। इससे स्किन का कालापन दूर होता है।
3. निम्बू-
निम्बू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते है जो स्किन के कालेपन को बहुत जल्दी हटा सकते है, इसलिए आप निम्बू का इस्तेमाल अपनी काली गर्दन और काली पीठ को साफ करने के लिए बड़ी आसानी से कर सकते है, इसके लिए आप निम्बू को आधा काट लीजिये और फिर इसपर थोड़ी सी हल्दी डाल लीजिये, और फिर 10 मिनिट के लिए अपनी गर्दन और पीठ पर धीरे-धीरे रगडिये। और फिर 10 मिनिट लगा रखकर पानी से साफ धो लीजिये। ऐसा करने से स्किन के कालेपन के साथ-साथ दाग़-धब्बे भी ख़त्म हो जायेगे।
4. टमाटर-
टमाटर के पल्प में शहद को मिलाकर अच्छे से मिक्स कीजिये और फिर इस लेप से अपनी गर्दन और पीठ पर 10 मिनिट मसाज कीजिये। मसाज करने के बाद 10 मिनिट और इस पैक को लगाकर रखिये फिर पानी से साफ कर लीजिये। इससे उपाय से गर्दन और पीठ के कलर में चमक आजायेगी। क्योकि शहद स्किन को मॉइशराइज़ करके स्किन के दाग-धब्बों को हटाता है और टमाटर स्किन को ब्लीच करता है।
5. खीरा –
खीरे का इस्तेमाल करके भी स्किन का कलर साफ और स्किन को दाग-धब्बों रहित बनाया जा सकता है। इसलिए खीरे को कद्दूकस करके और इसमें थोड़ा सा निम्बू का रस मिलाकर अपने पीठ पर लगाइये और मसाज कीजिये, मसाज करने के बाद फिर खीरा पैक को 10 मिनिट और लगाकर रखिये फिर साफ पानी से स्किन को साफ कर लीजिये। खीरा स्किन को बहुत अच्छी तरह हाइड्रेट करता है।
6. आलू का रस-
अगर आप जल्दी से पीठ के कालेपन और दाग-धब्बों को हटाना चाहती है तो एक छोटे आलू को पीसकर रस निकाल लीजिये अब इस आलू के रस में चुटकी भर हल्दी डालकर अपने पीठ और गर्दन पर लगाइये। फिर 15 मिनिट बाद स्किन को गुनगुने पानी से धो लीजिये। इस उपाय को आप दिन में दो बार भी कर सकती है। इससे बहुत जल्दी स्किन का कलर साफ होता है।
40 की उम्र के बाद झुर्रियों को कैसे रोकें। How To Stop Wrinkles After 40.

2 thoughts on “पीठ के काले दाग़-धब्बे और पीठ का कालापन दूर करने के तरिके। Ways to get rid of dark spots on the back”