गर्मियों में स्किन को ग्लास जैसी चमकाने के लिए बेस्ट मुल्तानी मिटटी फेस पैक। Summer Face Pack

SKIN
Share this Article with your friends -

Summer Face Pack- गर्मियों का मौसम आ चूका है और अब आपको अपनी स्किन केयर की और ज्यादा जरूरत होगी। इसलिए अब आपको अपने स्किन केयर प्रोडक्ट्स और फेस पैक में भी चेंजेस लाने होंगे।

इसलिए हम यहाँ आज कुछ खास फेस पैक्स के बारे में जानेगे, जिससे की आप अपनी स्किन को गर्मियों में बहुत आसानी से क्लियर बनाकर ग्लोइंग बना सकते है।

SUMMER FACE PACK

गर्मियों में अगर स्किन को ठंडा रखना है और साथ ही स्किन को टाइट भी रखना है तो आप मुल्तानी मिटटी के फेस पैक का इस्तेमाल कीजिए।

मुल्तानी मिटटी के फेस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन की झुर्रियों और कील-मुंहासों की समस्या को भी बहुत आसानी से दूर कर सकते है।

अगर आप की स्किन धुप से ड्राई हो रही है तो आपको अपनी स्किन के लिए यहाँ बताये गए फेस पैक्स का इस्तेमाल जरूर से करना चाहिए।

अगर आप गर्मियों में चमकती हुई स्किन चाहती है तो इन फेस पैक का आसानी से इस्तेमाल करके अपनी स्किन की चमक बढ़ा सकती है।

1. मुल्तानी मिटटी और शहद का फेस पैक-

झुर्रियों की प्रॉब्लम्स को ख़त्म करके और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए मुल्तानी मिटटी और शहद के पैक का इस्तेमाल कीजिये। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिटटी में एक चम्मच गुलाबजल और एक चम्मच शहद मिलाकर पैक बना लीजिये और फिर इस पैक को अपने पुरे फेस पर लगाकर 20 मिनिट के लिए रखिये। और फिर जब पैक सुख जाये तो पानी से चेहरे को साफ धो लीजिये। यह पैक स्किन पर ग्लो लाने के लिए बेस्ट है।

2. मुल्तानी मिटटी और हल्दी का पैक-

गर्मियों में अगर आपकी स्किन झुलस गयी है और स्किन पर झुर्रियाँ और मुंहासों की प्रॉब्लम भी हो रही है तो आपको मुल्तानी मिटटी और हल्दी के पैक का इस्तेमाल करना चाहिए इस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच मुल्तानी मिटटी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर मिक्स करके पैक बना लीजिये। फिर पैक को अपने पुरे फेस पर लगाइये और सूखने तक रखिये फिर पानी से चेहरे को धो लीजिये।

3. मुल्तानी मिटटी और दूध का पैक-

मुल्तानी मिटटी चेहरे पर बहुत अच्छे से चमक लाती है, कील-मुँहासे, टैनिंग को हटाने में मददगार होती है, और स्किन को टाइट करने के लिए भी मुल्तानी मिटटी का इस्तेमाल किया जाता है। मुल्तानी मिटटी और दूध का पैक बनाने के लिए तीन चम्मच मुल्तानी मिटटी और दो चम्मच दूध मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना कर 15 मिनिट इस पैक को लगाइये, फिर पानी से चेहरे को धोकर साफ कर लीजिये। यह पैक लगाने के बाद आप का चेहरा चिकना बन जायेगा।

4. मुल्तानी मिटटी और संतरे के छिलको का पाउडर-

मुल्तानी मिटटी के साथ संतरे के छिलकों का पाउडर मिलाकर मिक्स कीजिये फिर इसमें गुलाबजल या दूध मिलाइये फिर पैक बनाकर अपने पुरे चेहरे पर लगाइये इस पैक आपके चेहरे पर जादुई तरिके से निखार लाएगा, इस पैक को 20-25 मिनिट लगाकर रखने के बाद ताज़े ठन्डे पानी से चेहरे को धो लीजिये।

यह भी पढ़े-

गर्मियों के लिए स्किन केयर रूटीन। Skin Care Routine For Summer

झुलसी हुई त्वचा को कैसे ठीक करें, गर्मियों में सनबर्न कैसे ठीक करें, घरेलु उपाय और तरिके। How To Cure Sunburn In Summer, Home Remedies And Methods


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

6 thoughts on “गर्मियों में स्किन को ग्लास जैसी चमकाने के लिए बेस्ट मुल्तानी मिटटी फेस पैक। Summer Face Pack

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *