गर्मियों में शरीर के पसीने और पसीने की बदबू से है परेशान तो अपनाये ये आसान उपाय। If you are troubled by the smell of sweat and sweat from the body in summer, then follow easy measures

SKIN
Share this Article with your friends -

smell of sweat – गर्मियों में आप कितना ही महंगा डियोड्रेंट इस्तेमाल क्यों ना करलें, लम्बे समय तक नहीं टिक पाता है, और अगर आप भी शरीर की दुर्गन्ध से परेशान है तो आज कुछ आसान सी ट्रीटमेंट के बारे में जानेंगे, जिनके इस्तेमाल से पसीने की दुर्गन्ध से छुटकारा पाया जा सकता है।

 sweat from the body in summer

गर्मी में पसीना आना आम बात है और ऑफिस और भीड़ वाली जगह पर आपको अक्सर पसीने और उसकी बदबू का सामना करना पड़ता है। और गर्मी में यह प्रॉब्लम पुरुष और महिलाओं दोनों को परेशान करती है।

पसीने और पसीने की बदबू की वजह से अक्सर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। और ऐसे में हर किसी को असहज महसूस होता है।

फटी एड़ियो को ठीक करने के लिए अपनाये यह घरेलु उपाय। गर्मियों में फ़टी एड़ियो का इलाज। Follow These Home Remedies To Cure Cracked Heels. Cracked Heels Treatment In Summer

गर्मियों में पसीने को तो नहीं रोका जा सकता है लेकिन हम कुछ उपाय करके पसीने की बदबू को कम जरूर कर सकते है।

आइये जानते है कुछ उपायों के बारे में जिनके इस्तेमाल से पसीने की बदबू को कम किया जा सकता है।

1. पुदीना के पत्ते –

अगर आपको पसीने और इसकी बदबू से बहुत परेशानी हो रही है तो आप पुदीने की पत्तियों को पानी में उबाल लीजिये, और फिर इस पुदीने वाले पानी को अपने नहाने के पानी में मिलाइये और फिर इससे नहाइये। पुदीने के पानी से नहाने से शरीर की दुर्गन्ध दूर हो जाएगी और आप को पूरा दिन ताज़गी का अहसास होगा।

2. नारियल आयल –

नारियल आयल वैसे तो स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए बेस्ट रहता है लेकिन अगर आप नारियल ऑइल का इस्तेमाल पसीने की बदबू वाली जगह पर करते है तो इससे पसीने की बदबू ख़त्म हो जाती है। नारियल आयल को आपको सीधे ही पसीने वाली जगह पर लगाना है।

3. धनिया का पानी –

अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना निकलता है और बदबू से भी परेशान रहते है तो आप धनिया के बीजों का पाउडर बनाकर रात भर पानी में भिगो लीजिये। और फिर सुबह इस पानी को पीजिये। इससे ज्यादा पसीना निकलन कम हो जायेगा। और शरीर में गर्मी भी कम हो जाएगी।

4. तेज़पत्ता का इस्तेमाल –

पसीने की बदबू को कम करने के लिए तेज़पत्ता को पीस लीजिये और फिर पाउडर को पूरी रात पानी में भिगो कर रखिये और सुबह अपने बॉडी के उन हिस्सों की सफाई इस पानी से कीजिये, जहाँ से पसीने की ज्यादा बदबू आती हो।

5. आलू की स्लाइस –

ज्यादा पसीना निकलने वाली जगह पर आलू की स्लाइस को रगड़े पसीना निकलना और पसीने की बदबू कम हो जायगी।

अन्य उपाय-

ज्यादा पानी पिए – गर्मी हो या दूसरा मौसम आपको अपने शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना है, इसलिए पसीने की बदबू को ख़त्म करने के लिए ज्यादा पानी पिए।

रोज नहाये गर्मी के दिनों में अपने शरीर को साफ रखे और रोजाना स्नान करें, ताकि आप तरोताज़ा बने रहे।

टमाटर का सेवन – रोजाना टमाटर या टमाटर का जूस पिने से ज्यादा पसीने से राहत मिलती है।

रोजाना ग्रीन टी पिए, इससे भी पसीने को कण्ट्रोल किया जा सकता है।

इन उपायों से पसीने और इसकी बदबू को कण्ट्रोल किया जा सकता है आप भी इन तरीकों का आसानी से इस्तेमाल करके अपने आपको पसीने की बदबू से फ्री रख सकते है।

और भी इसी तरह की होमरेमेडी के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहिये Kamalkitips.com .

और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक कीजिये और आपके सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कीजिये।

आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

1 thought on “गर्मियों में शरीर के पसीने और पसीने की बदबू से है परेशान तो अपनाये ये आसान उपाय। If you are troubled by the smell of sweat and sweat from the body in summer, then follow easy measures

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *