Best face yoga – क्या आप का चेहरा भी दिन पर दिन मोटा हो रहा है, और आपको ऐसा लग रहा है की आपके गालों में ज्यादा चर्बी जमा हो गयी है, तो आप को अपने चेहरे को स्लिम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए यह फेस योगा जरूर करनी चाहिए।

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए हम कई सारे जतन करते है, हर पॉसिबल ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते है, लेकिन फिर भी अगर चेहरे पर मन चाही चमक आपको नहीं दिखाई दे रही है तो आप को अपने चेहरे को 10 मिनिट के लिए रोजाना योगा करनी चाहिए।
फेस योगा करने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आएगा और आपका चेहरा एक अच्छे शेप में आएगा और सुंदर बन जायेगा।
आइये जल्दी से जानते है आसान फेस योग के बारे में-
Table of Contents
1. हवा का कुल्ला वाली फेस योगा-
यह सब से आसान फेस योग है आपको पानी का कुल्ला भरने की भांति केवल हवा से कुल्ला भरना है, बस आप मुँह को खोले और हवा खींच कर कुल्ला भर ले। अब मुँह से अंदर की हवा को दायें, बाएं ले जाये फिर बिच में लाये और ऐसा 20-25 सेकंड तक करे। फिर साँस छोड़ कर और 3-4 बार दोहराये।
2. चेहरे की चर्बी बर्न करने के लिए योगा-
चेहरे पर जमा हुई चर्बी को जल्दी से ख़त्म करने के लिए यह बेस्ट योगा है, इसे करने के लिए अपने चेहरे को छत की तरफ उठाये और फिर अपने मुँह को लगातार खोले और बंद करे ऐसा 15 सेकंड तक करे और फिर अपने चेहरे को निचे कर लें। यह फेस को स्लिम करने के लिए BEST EXCERCISE है। इसको 4-5 बार करें।
3. मछली वाली फेस योगा-
इस फेस योगा को करने के लिए सेल्फी लेते टाइम जैसेआप मुँह बनाती है, ठीक वैसे ही अपने गालों को अंदर खींच के होठों को बाहर निकालना है, और 25-30 मिनिट इसी स्थिति में रहना है और फिर तुरंत मुँह को नार्मल बनाना है, फिर फेस को रिलेक्स करने के बाद 3-4 बार इस प्रक्रिया को दोहराना है। इस फेस योगा से स्किन की झुर्रियों और फाइन लाइंस को ठीक करने में मदद मिलती है।
4. ब्रीदिंग EXCERCISE –
सांसो में परिवर्तन करने से त्वचा और शरीर के साथ-साथ मुड भी प्रभावित होता है, और गहराई से सांस लेने से चेहरे के सेल्स और टिशूज में ऑक्सीजन का सर्कुलेशन बेहतर होता है जो कि स्किन की कई प्रोब्लम्स को दूर करता है। यह योगा ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करती है।
5. चीन लिफ्ट –
अगर आपको डबल चीन की प्रॉब्लम है तो आपको यह योगा जरूर करनी चाहिए, इस योगा से फेस मसल्स की स्ट्रेचिंग होती है, इसे करने के लिए अपनी गर्दन को पीछे की तरफ झुकायें, और अपने होठों को टाइट बंद रखें, 10-12 सेकंड तक ऐसे ही बने रहे फिर नार्मल स्थिति में आजाये। इस योगा को 10 Sec. के लिए 10 बार करें।

1 thought on “चेहरे को स्लिम और ग्लोइंग बनाने के लिए बेस्ट फेस योगा। Best face yoga to make face slim and glowing.”