Skin Care After the age of 40- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे स्किन की परेशानियाँ भी बढ़ने लगती है, इसलिए 40 की उम्र के बाद स्किन का खास ख्याल भी जरूरी है।
उम्र बढ़ने के साथ स्किन पर कई तरह की दिक्क़ते आने लगती है, इन दिक्क्तों में झुर्रियाँ, रूखापन, डेड स्किन, फोड़े-फुन्सी और त्वचा की इलास्टिसिटी कमजोर होने जैसी प्रोब्लम्स शामिल है।

पर उम्र के निशानों को चेहरे से मिटाया तो नहीं जा सकता लेकिन अगर सही से स्किन का ख्याल रखा जाये तो झर्रियों और फ़ाईन लाइंस को कम जरूर किया जा सकता है। अगर आप अपनी स्किन की सेहत बनाये रखना चाहती है, तो आपको अच्छे से स्किन केयर करना होगा।
चेहरे को स्लिम और ग्लोइंग बनाने के लिए बेस्ट फेस योगा। Best Face Yoga To Make Face Slim And Glowing
और अगर आप हमेशा निखरी हुई स्किन पाना चाहती है तो आपको स्किन की सही देखभाल जरूर करनी पड़ेगी। और आप अपनी त्वचा की सही देखभाल के बाद ही स्किन को चमकदार बनाये रख सकती है।
आइये जानते है 40 की उम्र के बाद किन तरीकों को इस्तेमाल करके अपनी स्किन को जवाँ और खूबसूरत रख सकती है –
Table of Contents
एक्सफोलिएशन-
चेहरे पर जमा गंदगी निकालने और डेड सेल्स को निकालने के लिए सप्ताह में एक बार स्किन को स्क्रब से एक्सफोलिएट जरूर कीजिये, आप होममेड स्क्रब भी तैयार कर सकती है। इसमें आप कॉफ़ी में शहद मिलाकर भी उपयोग कर सकती है, कॉफ़ी स्क्रब भी स्किन के लिए बेस्ट रहता है, या मार्किट से अच्छा सा स्क्रब भी पर्चेस कर सकती है।
स्किन मॉइशराइज़िंग –
शिया बटर या कोकोआ बटर वाले लोशन का आप इस्तेमाल कीजिये इससे स्किन का रूखापन ख़त्म होता है, और स्किन सॉफ्ट और मुलायम बन जाती है। आप अपने होठों को नरम और मुलायम रखने के लिए शिया बटर की लिप बाम का इस्तेमाल कर सकती है।
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कीजिये-
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल आँखों के निचे की सूजन कम करने के लिए बेस्ट रहता है। क्योकि की जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है स्किन ढीली होने लगती है और आपकी आँखों और बॉडी की थकावट आपके आँखों के निचे साफ दिखाई देने लगती है, इस तरह पफीनेस को ठीक करने के लिए आप एलोवेरा जेल का जरूर से इस्तेमाल कीजिये।
क्लेन्ज़र-
स्किन को क्लियर और गंदगी को निकालने के लिए क्लेन्ज़र का इस्तेमाल कीजिये। ड्राई स्किन के लिए ऑइल बेस्ड और ऑयली स्किन के लिए सेलिसिलिक क्लीन्ज़र का उपयोग करना बेहतर होता है।
सनस्क्रीन –
धुप की तीव्रता ज्यादा हो या कम जब भी बाहर जाना है सनस्क्रीन जरूर से लगाए, इससे सूरज की तेज़ धुप से स्किन को डैमेज होने से बचाया जा सकेगा।
मॉइशराइज़र –
स्किन के लिए सही मॉइशराइज़र का चुनाव कीजिये, अगर स्किन ऑयली या नार्मल है, तो जेल बेस्ड मॉइशराइज़र, और स्किन ड्राई है तो क्रीम बेस्ड मॉइशराइज़र का इस्तेमाल कीजिये, इससे त्वचा नरम बनी रहेगी।
फेस मास्क –
स्किन की सही से देखभाल करने और त्वचा को पोषण देने के लिए सप्ताह में एक बार फेस मास्क या फेस पैक का जरूर से इस्तेमाल कीजिये। और आप ऐसे फेस मास्क का चुनाव कीजिये जिससे स्किन की प्रॉब्लम दूर हो सके और चेहरे पर निखार आजाये।

1 thought on “40 की उम्र के बाद करीना कपूर की तरह करें अपनी स्किन की देखभाल, जवाँ बनी रहेगी त्वचा। After the age of 40, take care of your skin like Kareena Kapoor, the skin will remain young”