क्या आपका फेस ऑयली है और ऑयली फेस की वजह से अगर आपके चेहरे पर पिगमेंटेशन की बहुत समस्या होती है और आपके चेहरे पर एक पिम्पल ठीक होते ही दूसरा आ जाता है और आप पिम्पल के दाग़-धब्बों से परेशान हो चुकी है तो एक बार नीम के असरकारक फेस पैक को जरूर ट्राय कीजिए।

नीम के कई सारे फेस पैक और दूसरे अन्य प्रोडक्ट मार्किट में अवेलेबल है फिर भी घर पर नीम के फेस पैक बनाकर बड़ी ही आसानी से इस्तेमाल कर सकती है इसके लिए हम आपको निचे कुछ फेस पैक के बारे में बतायेगे जो आपकी दाग़-धब्बों वाली स्किन, ऑयली स्किन और पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करेंगे।

नीम पैक का इस्तेमॉल आप चेहरे पर करने से पहले पैच टेस्ट करलें, ताकि आपको नीम से किसी प्रकार की प्रॉब्लम हो तो पता चल जाये।
Table of Contents
आइये जानते है नीम फेस पैक कैसे बनाये और इस्तेमाल करें इसके बारे में-
- नीम, दही और बेसन का फेस पैक-
- नीम और पपीता फेस पैक-
- नीम और निम्बू का फेस पैक-
- खीरा और नीम फेस पैक-
- नीम, चंदन का पाउडर और गुलाबजल से बनाये फेस पैक-
- नीम और मुल्तानी मिटटी का फेस पैक-
- नीम, दही फेस पैक-
आइये सविस्तार जानते है पैक बनाने की विधि को-
1. नीम, दही और बेसन का फेस पैक-
आवश्यक सामग्री-
- एक चम्मच नीम के पत्तों का पाउडर (नीम के पत्तों को सुखाकर पीस लें और पाउडर बना लें)।
- एक चम्मच बेसन।
- एक चम्मच दही।
- आवश्यकतानुसार पानी।
फेस पैक बनाने का तरीका और फेस पैक के फायदे-
- नीम के पाउडर, बेसन, दही और पानी को मिलाकर पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए और 5 मिनिट मसाज करें।
- मसाज करने के बाद पैक को फेस पर लगा हुआ ही छोड़ दे।
- फिर 20 मिनिट बाद जब पैक सुख जाये तब आप इस पैक को हल्के हल्के रगड़ते हुए छुड़ाए।
- और फिर पानी से चेहरा धो लें।
- अगर आपके चेहरे पर पिम्पल और दाग़-धब्बे है तो इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार जरूर करें, इस पैक से आपके चेहरे के सभी दाग़-धब्बे खत्म हो जायेगे।
2. नीम और पपीता फेस पैक-
आवश्यक सामग्री-
- तीन चम्मच नीम के पत्ते का पाउडर।
- तीन चम्मच मैश किया हुआ पपीता।
फेस पैक बनाने का तरीका और फेस पैक के फायदे-
- नीम के पाउडर को मैश किये हुए पपीते में मिलाये।
- और फिर इस पैक से अपने चेहरे की मसाज करे।
- और 20 मिनिट बाद पैक को हल्के-हल्के रफ करते हुए छुड़ाए।
- इस पैक का सप्ताह में दो बार उपयोग करें।
- इस पैक से आपकी स्किन साफ होगी और धीरे धीरे ग्लोइंग हो जाएगी।
3. नीम और निम्बू का फेस पैक-
आवश्यक सामग्री-
- दो चम्मच नीम का पाउडर।
- दो चम्मच गुलाबजल।
- एक चम्मच निम्बू का रस।
फेस पैक बनाने का तरीका और फेस पैक के फायदे-
- नीम के पाउडर में निम्बू का रस और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार करलें।
- और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर उंगलियों से मसाज करे।
- और फिर सूखने तक फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर रखे।
- इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाए, इस पैक से आपको ऑयली स्किन से छुटकारा मिलेगा और धीरे धीरे आपकी स्किन नॉन ऑयली हो जाएगी।
4. खीरा और नीम फेस पैक-
आवश्यक सामग्री-
- एक चम्मच नीम की पत्तियों का पेस्ट।
- तीन चम्मच कद्दूकस किया हुआ खीरा।
- गुलाबजल या पानी आवश्कतानुसार।
फेस पैक बनाने का तरीका और फेस पैक के फायदे-
- नीम की पत्तियों, खीरे और गुलाबजल को मिक्स करके पैक बनाये।
- और फिर इस पैक को अपने पुरे चेहरे पर लगाए और 20 मिनिट तक लगा कर रखें।
- और फिर पानी से धो ले।
- इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार करने से आपकी स्किन को पोषण मिलेगा और गर्मियों के लिए यह पैक आपकी स्किन को ठंडक पहुचायेगा और जलन को कम करेगा।
5. नीम, चंदन का पाउडर और गुलाबजल से बनाये फेस पैक-
आवश्यक सामग्री-
- यह चम्मच नीम का पाउडर।
- एक चम्मच चंदन पाउडर।
- और दो चम्मच गुलाबजल।
फेस पैक बनाने का तरीका और फेस पैक के फायदे-
- नीम का पाउडर, चंदन पाउडर और गुलाबजल को मिक्स करलें। और पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को अपने पुरे फेस और गर्दन पर लगाए और फिर 15 मिनिट सूखने दें।
- और फिर पैक के सूखने के बाद ठन्डे पानी से चेहरा धो लें।
- इस नीम के फेस पैक को सप्ताह में दो बार लगाने से आपकी स्किन में ठंडक रहेगी जिससे स्किन पर पिम्पल पैदा नहीं होंगे।
- और आपके चेहरे में निखार आने लगेगा।
6. नीम और मुल्तानी मिटटी का फेस पैक-
आवश्यक सामग्री-
- दो चम्मच नीम का पाउडर।
- दो चम्मच मुल्तानी मिटटी।
- 4-5 तुलसी के पत्ते।
- एक चम्मच शहद।
फेस पैक बनाने का तरीका और फेस पैक के फायदे-
- नीम के पाउडर, मुल्तानी मिटटी को मिक्स करलें और फिर तुलसी के पत्तो को पीसकर मिलाले, अब शहद को भी मिलाले और अच्छे से मिक्स करलें।
- अब इस पैक को 15 मिनिट के लिए चेहरे पर लगाए और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाने से आपके चेहरे का के कील-मुँहासे हट जायेगे, और चेहरे की गंदगी, ब्लैक-हेड बाहर निकल जाएगे और आपकी स्किन में निखार आने लगेगा।
- स्किन को मॉइशराइज़ करने के लिए भी यह पैक इस्तेमाल करें।
7. नीम, दही फेस पैक-
आवश्यक सामग्री-
- एक चम्मच नीम का पाउडर या ताज़ी पत्तियों से बनाया गया पेस्ट।
- दो चम्मच दही।
फेस पैक बनाने का तरीका और फेस पैक के फायदे-
- नीम के पाउडर को दही में मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
- और अब पुरे चेहरे पर लगाए और फिर सूखने के लिए 15 मिनिट लगाकर रखें।
- पैक के सूखने के बाद ठन्डे पानी से चेहरा धो लें।
- इस पैक को सप्ताह में दो से तीन बार उपयोग करें।
- इस पैक का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे के दाग़-धब्बे, मुँहासे खत्म हो जायेगे। और आपके चेहरे की रंगत निखरने लगेगी।
इन सभी प्राकृतिक नीम फेस पैक का इस्तेमाल करें, और अपने चेहरे के दाग़-धब्बों को मिटाये। और इस आर्टिकल को अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर करें।
यह भी पढ़े- Rice Face Pack For Glowing Skin | चावल के फेस पैक 5 दिनों में चेहरा हो जायेगा गोरा।
आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।

3 thoughts on “Best Neem Face pack for Oily Skin | स्किन पिगमेंटेशन दूर करने के लिए नीम फेस पैक”