त्वचा की डेड सेल्स को हटाने के लिए बेस्ट स्क्रब। Best scrub to remove dead skin cells

SKIN
Share this Article with your friends -

Remove dead skin cells – स्किन पर जमा हुई डेड सेल्स को हटाने और स्किन को फिर से जवाँ बनाने के लिए बेस्ट होममेड स्क्रब, जो आपकी स्किन पर जमी हुई मैल को निकाल कर स्किन को फिर से खूबसूरत बना देते है।

धूल-मिटटी, रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली क्रीम्स के साथ मिलकर स्किन पर कालापन ले आती है। और अगर फिर स्किन को एक्सफोलिएट ना किया गया तो स्किन की रंगत खो जाती है। स्किन पर स्क्रब करने से स्किन की गंदगी निकल जाती है और स्किन तरोताज़ा हो जाती है।

SKIN GLOWING SCRUB

स्क्रब करने से स्किन के ऊपर जमी डेड सेल्स और गंदगी बाहर निकल जाती है इसलिए सप्ताह में तीन बार तो स्क्रब करना ही चाहिए, अगर आप लम्बे टाइम तक स्किन को स्क्रब की सहायता से एक्सफोलिएट नहीं करती है तो आप के चेहरे और बाकि बॉडी स्किन पर धीरे-धीरे ब्लैकहेड्स और वाइट हेड बहुत ज्यादा जमा हो जाते है और फिर इनको निकालने में आपको मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ेगी।

इसलिए आज हम आपको स्किन को टाइम-टाइम पर एक्सफोलिएट करने के लिए होममेड स्क्रब्स के बारे में बता रहे है, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे और बॉडी पर चमक ला सकती है।

1. नारियल ऑइल और शुगर वाला स्क्रब-

आवश्यक सामग्री-

  1. तीन-चार चम्मच नारियल ऑइल।
  2. तीन चम्मच शुगर (शुगर को थोड़ा दरदरा पीस लीजिये )।
  3. चुटकी भर हल्दी।

स्क्रब बनाने का तरीका-

  1. इस स्क्रब को बनाने के लिए नारियल आयल में चीनी और हल्दी पाउडर को मिला लीजिये और फिर अपने फेस और गर्दन पर सर्कुलर मोशन में मसाज कीजिये।
  2. और फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लीजिये।
  3. इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से स्किन से डेड सेल्स निकल जाएगी और स्किन मॉइशराइज़ हो जाएगी।
  4. साथ ही स्किन पर ग्लो भी बहुत अच्छा आजायेगा।

2. कॉफ़ी और शुगर स्क्रब –

आवश्यक सामग्री-

  1. दो चम्मच कॉफ़ी पाउडर।
  2. दो चम्मच चीनी।
  3. दो चम्मच जैतून ऑइल।

स्क्रब बनाने का तरीका-

  1. स्क्रब बनाने के लिए सभी चीजों को आपस में मिला लीजिये और फिर सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे पर मसाज कीजिये।
  2. इस स्क्रब से स्किन की डेड सेल्स निकल जाएगी, और स्किन मॉइशराइज़ हो जाएगी।
  3. इस स्क्रब का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करने से स्किन साफ होकर ग्लोइंग बन जाएगी।

3. मुल्तानी मिटटी और मुंग दाल का स्क्रब –

आवश्यक सामग्री-

  1. 3-4 चम्मच मुंग दाल (मुंग दाल को रात भर दूध में भिगो कर रखिये ) .
  2. दो चम्मच मुल्तानी मिटटी।
  3. एक चम्मच दूध।
  4. आधा चम्मच बादाम ऑइल।
  5. गुलाबजल (अगर जरूरत लगे तो ) .

स्क्रब बनाने का तरीका-

  1. इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको मुंग दाल को दूध से छानकर दरदरा पीसना है।
  2. फिर उसके बाद सभी चीजों को मिला कर पेस्ट बनाना है और फिर इस तैयार स्क्रब से अपने अपने फेस और बॉडी को मसाज कीजिये।
  3. जब मसाज हो जाये तब आप पानी से स्किन को साफ कर लीजिये।
  4. यह पैक स्किन की डेड सेल्स हटाकर स्किन को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
  5. इस स्क्रब का इस्तेमाल गर्मी की सीजन में करने से स्किन पर होने वाले रेशेज से छुटकारा पाया जा सकता है।
  6. यह स्क्रब स्किन को ठंडा रखता है। और स्किन को कोमल बनाता है। इसलिए गर्मी की वजह से स्किन में होने वाली जलन को भी यह ख़त्म करता है।

4. दही, बेसन और शुगर स्क्रब-

आवश्यक सामग्री-

  1. दो चम्मच बेसन।
  2. एक चम्मच ब्राउन शुगर।
  3. दो से तीन चम्मच दही।

स्क्रब बनाने का तरीका-

  1. स्क्रब बनाने के लिए बेसन, ब्राउन शुगर और दही को मिक्स कीजिये। और फिर इस स्क्रब से अपने स्किन पर मसाज कीजिये।
  2. यह स्क्रब स्किन से डेड सेल्स को हटाकर स्किन को क्लियर और ग्लोइंग बनाता है।
  3. इस स्क्रब का इस्तेमाल करके स्किन से टैनिंग को जल्दी से ख़त्म किया जा सकता है।

5. पपीता और चीनी का स्क्रब-

आवश्यक सामग्री-

  1. तीन चम्मच अच्छा पका हुआ पपीता।
  2. दो चम्मच चीनी।

स्क्रब बनाने का तरीका-

  1. स्क्रब बनाने के लिए पपीता को अच्छी तरह मेश कर लीजिये। और इसमें चीनी मिलाइये।
  2. अब इस स्क्रब से अपने चेहरे पर 10 मिनिट मसाज कीजिये।
  3. यह स्क्रब स्किन के पोर्स को डीप क्लीन करता है।
  4. और चेहरे की खोई हुई रंगत को इस स्क्रब से वापस लाया जा सकता है।

मुँह और होठों के आस-पास का कालापन हटाने के तरिके। Ways To Remove The Blackness Around The Lips


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

3 thoughts on “त्वचा की डेड सेल्स को हटाने के लिए बेस्ट स्क्रब। Best scrub to remove dead skin cells

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *