कच्चे दूध का इस्तेमाल करके आँखों के काले घेरे कैसे हटाए। Dark Circles Treatment

SKIN
Share this Article with your friends -

Dark Circles- आँखों के काले घेरे केवल महिलाओँ में ही नहीं बल्कि पुरूषों को भी होते है। और चेहरे को थका हुआ और बूढ़ा दिखाते है। डार्क सर्कल्स आँखों पर ज्यादा प्रेशर की वजह से, ज्यादा स्क्रीन को देखने से, नींद की कमी और तनाव की वजह से होते है।

Dark Circles

इसलिये अगर जल्दी से डार्क सर्कल्स को हटाना है तो आपको कच्चे दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योकि दूध में स्किन को लाइट करने के गुण होते है, जो डार्क सर्कल्स को बहुत जल्दी से ठीक करने में मदद करते है।

फेशियल ग्लो बिना खर्चे के, मुल्तानी मिटटी से करें चेहरे पर फेशियल। Multani Mitti Facial

1. ठन्डे दूध को डाइरेक्ट डार्क सर्कल्स पर लगाए-

  1. एक बाउल में ठंडा दूध लेकर कॉटन बॉल से अपने आँखों के निचे काले घेरों पर लगाए और फिर कॉटन बॉल को आँखों के निचे डार्क सर्कल्स पर रख लें।
  2. और डार्क सर्कल्स को अच्छे से कवर करके कॉटन बॉल को लगा लें।
  3. फिर जब आपको कॉटन बॉल गर्म लगने तब या 20 मिनिट बाद आप इसे हटा ले।
  4. फिर ठन्डे पानी से चेहरे को धो लें।
  5. ऐसा रोजाना दिन में दो बार करें।

2. दूध और बादाम ऑइल से हटाए डार्क सर्कल्स-

  1. बादाम तेल और दूध को बराबर मात्रा में मिलाकर कॉटन बॉल से अपने डार्क सर्कल्स पर लगाए। और फिर कॉटन बॉल को आँखों के निचे रख लें।
  2. फिर 20 मिनिट बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें।
  3. इस उपाय को रोजाना करने से डार्क सर्कल बहुत जल्दी ख़त्म हो जायेगे।

3. दूध और गुलाबजल से हटाए डार्क सर्कल्स-

  1. ठन्डे कच्चे दूध और गुलाबजल को बराबर मात्रा में मिलाइये।
  2. फिर कॉटन से अपने आँखों के ऊपर और निचे डार्क सर्कल्स पर लगाइये।
  3. फिर 20 मिनिट तक लगाकर रखने के बाद ठन्डे पानी से धो लीजिये।
  4. चेहरे के काले घेरे हटाने के लिए इस उपाय को सप्ताह में तीन बार करें।

तो फ्रेंडस यह हुए कच्चे दूध के इस्तेमाल से आँखों के डार्क सर्कल्स हटाने के तरिके, आप इनका आसानी से इस्तेमाल करके डार्क सर्कल्स की प्रॉब्लम को ख़त्म कर सकते है और अगर आपको किसी इंग्रेडिएंट्स से एलर्जी या परेशानी होती है तो आप उसका इस्तेमाल ना करें और डॉक्टर से सलाह ले।

और इसी तरह की ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहे Kamalkitips.com से। धन्यवाद


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

4 thoughts on “कच्चे दूध का इस्तेमाल करके आँखों के काले घेरे कैसे हटाए। Dark Circles Treatment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *