Hair Fall Solution-बालों का झड़ना कैसे रोकें

HAIR
Share this Article with your friends -

Hair Fall Solution-बालों का झड़ना रोकने के लिए और बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए ऑलिव ऑइल यानि जैतून का तेल का इस्तेमाल करना ना भूले| यह ऑइल आपकी त्वचा और आपके बालों दोनों को फायदा पहुँचाता है, पर यहाँ आज हम आपको आपके गिरते टूटते बालों को सवारने के लिए ऑलिव ऑइल के 5 हेयर मास्क (Hair Mask Of Olive Oil) के बारे में बतायेगे जिनका उपयोग करके आप पतले हो चुके बालों को फिर से मजबूत बना पायेगी|

बालों के लिए ऑलिव ऑइल (जैतून तेल) के फायदे(Benefits of olive oil for hair)-

  1. ऑलिव ऑइल में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाए जाते है,जो बालो को दो मुहा होने से बचाते है|
  2. ऑलिव आयल में ओलेयुरोपीन(Oleuropein) तत्व पाया जाता है, जो बालों को बढ़ाने में मदद करता है|
  3. ऑलिव ऑयल आपके बालों को मॉइस्चर करता है|
  4. इस ऑइल की प्रॉपर्टीज़ आपके बालों को फ्री रेडिकल्स के दुष्प्रभाव से बचाती है, इस तरह बाल काले और घने बने रहते है, और जल्दी सफेद नहीं होते है|
  5. इस ऑइल का इस्तेमाल प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में भी किया जा सकता है|

बालों के लिए जैतून तेल(Olive Oil) के हेयर मास्क(Hair Mask of Olive Oil for Hair)-

1. जैतून ऑइल(Olive Oil) और नारियल ऑइल का मास्क-

दो चम्मच नारियल तेल और दो चम्मच ऑलिव ऑइल लेकर दोनों तेलों को मिक्स करले, और फिर इन तेलों को हल्का गर्म करले| अब इस हल्के गर्म ऑइल को अपने बालों की जड़ो से लेकर सिरों तक लगाए, और फिर 10 मिनिट मसाज करे| फिर एक तोलिये को गर्म पानी में भिगो कर निचोड़ ले और फिर अपने सिर पर लपेट ले ताकि आपके बालों को भाप मिले, तोलिये को आधे घंटे बाद निकाल दे,और फिर शैम्पू करके बालों को धो ले| यह हेयर मास्क बालों में प्रोटीन निर्माण को बढ़ावा देता है, जिससे बाल टूटना, रूखे होना कम हो जाते है और बालों की ग्रोथ अच्छी रहती है|

2. ऑलिव ऑइल और अंडा हेयर मास्क-

अगर आपके बाल ऑयली है तो दो अंडो का सफेद भाग, अगर आपके बाल रूखे है तो दो अंडो की जर्दी और नार्मल बालों के लिए एक पूरा अंडा ले, और इस में दो चम्मच जैतून ऑइल(Olive Oil) मिक्स करे| और अब अपने बालों को शैम्पू करके धो ले, और फिर हल्के गीले बालों में ही इस मिश्रण को लगाए और 20-30 मिनिट लगा रहने दे और फिर शैम्पू से धो ले| इस मास्क को सप्ताह में एक बार उपयोग करे| जिससे आपके बालों का झड़ना बंद हो जायेगा|

3. ऑलिव ऑइल और केले का हेयर मास्क-

एक पके हुए केले को अच्छे से मेश कर लें, और अब इसमें एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑइल मिला ले और मिक्स करलें| अब अपने बालों को शैम्पू करके धो लें और फिर पोंछ ले, फिर हल्के गीले बालों में ही इस मिश्रण को लगाए और शॉवर कैप से ढक ले| अब 20 मिनिट बाद बालों को ठन्डे पानी और शैम्पू से धो ले| इस मास्क को सप्ताह में एक बार उपयोग कर सकते है| यह मास्क बालों को फ्री-रेडिकल्स और सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है और प्राकृतिक चमक बरकरार रखने में मदद करता है| साथ ही बालों को बढ़ाने में मदद करता है|

4. ऑलिव ऑइल और एवोकेडो का हेयर मास्क-

एक पके हुए एवोकेडो के गूदे को मिक्सी में पीस ले, और अगर पेस्ट गाढ़ा हो गया है तो उसमे दो-तीन चम्मच पानी मिलाकर थोड़ा पतला करले,और इस एवोकेडो के पेस्ट में एक चम्मच जैतून का तेल मिलाकर मिक्स करले, और अब बालों को शैम्पू से धोकर पोंछ लें, और फिर हल्के गीले बालो में ही इस पेस्ट को अपने पुरे बालों में लगाए, और फिर शॉवर कैप से बालों को ढक लें | फिर एक घंटे बाद बालों को ठन्डे पानी और शैम्पू से धो ले| इस मास्क को सप्ताह में दो बार लगाए जिससे आपके बालों का झड़ना बंद हो जायेगा, और बाल मुलायम और सॉफ्ट हो जायेगे|

5. ऑलिव ऑइल और शहद का हेयर मास्क-

तीन से चार चम्मच वर्जिन जैतून ऑइल, आधा कप शहद, एक विटामिन-E कैप्सूल लेकर सब को मिक्स करलें, 10-15 सेकंड्स के लिए माइक्रोवेव में गर्म करलें, और फिर बालो को शैम्पू से धोकर और थोड़ा सूखा ले, और जब बाल हल्के गीले रह जाये तब बालों की जड़ो से लेकर सिरों तक लगाए और फिर शॉवर कैप पहन लें| और फिर आधा घंटा रहने दे, फिर बालों को शैम्पू से धो लें| इस मास्क को सप्ताह में एक बार लगाए जिससे की आपके बालों का झड़ना बंद हो जायेगा|

बालों को झड़ने से रोकने के लिए जैतून के ऑइल और जैतून के ऑइल के मास्क को आजमाए जिससे आपको बालों की बहुत सारी प्रॉब्लम खत्म हो जाएगी| परन्तु ऑयली बालो के लिए इस तेल का ज्यादा इस्तेमाल करना लाभदायक नहीं रहता है इसलिए सप्ताह में दो बार इस आयल का इस्तेमाल करे जिससे आपके बालों को सिर्फ फायदा हो और किसी प्रकार का नुकसान ना हो|

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो कमेंट करे| आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद|


Share this Article with your friends -
Preeti Patel

BSc Biology करने से लेकर Blog में Articles लिखने तक के सफर में, जिन भी प्रश्नो के उत्तर मैने दिए है वो मेरे निजी अनुभव से दिए है | मुझे भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. मेरा मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. मै मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हूँ, तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! मुझे स्किन और ब्यूटी से जुड़े हुए नए नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है और ये मेरे अनुभव है जो में आप लोगो के साथ साझा करती हूँ| ट्रेंडिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को यूज़ करके, इन पर आर्टिकल्स लिखना मेरा शौक है| क्योकि में चाहती हूँ कि इन चीजों के उपयोग से जो फायदा मुझे मिलता है वो मेरे दर्शको को भी मिले|

2 thoughts on “Hair Fall Solution-बालों का झड़ना कैसे रोकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *